Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2023 : रोमांचक मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 4-3 से हराया
    स्पोर्ट्स

    महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2023 : रोमांचक मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 4-3 से हराया

    adminBy adminDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सैंटियागो। एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ रोमांचक मैच में 4-3 से हार का सामना करना पड़ा।

    मैच में भारत के लिए, अन्नू (11′), रोपनी कुमारी (14′), और मुमताज खान (24′) ने गोल किए, जबकि जर्मनी के लिए सोफिया श्वाबे (17′), लौरा प्लूथ (21′, 36′), और कैरोलिन सेडेल (38′) ने गोल किये।

    भारत ने शुरुआती क्वार्टर में बेहतरीन खेल दिखाया और जर्मनी की डिफेंस पर दबाव बना दिया। लगातार दबाव के इस दौर में भारतीय टीम को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले और अन्नू (11′) ने दूसरे मौके का फायदा उठाते हुए जोरदार शॉट लगाया और आखिरकार अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

    एक गोल की बढ़त हासिल करने के बाद, भारत की स्थिति और मजबूत हो गई, जब रोपनी कुमारी (14′) ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर पहले क्वार्टर के समापन पर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

    दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने बेहतरीन वापसी की और सोफिया श्वाबे (17′) ने बेहतरीन फील्ड गोल कर अपनी टीम का खोता खोला। इस गोल के 4 मिनट बाद ही लॉरा प्लुथ (21′) ने बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी दिला दी। हालाँकि, भारत ने इस गोल का तेजी से जवाब दिया और मुमताज खान (24′) ने शानदार गोल कर भारत को 3-2 से आगे कर दिया। मध्यांतर तक भारतीय टीम 3-2 से आगे रही।

    मध्यांतर के बाद अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित भारत ने तीसरे क्वार्टर में गेंद पर कब्ज़ा करने को प्राथमिकता दी, फिर भी जर्मनी स्कोर बराबर करने में सफल रहा। लौरा प्लुथ (36′) ने मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए जर्मनी को 3-3 की बराबरी दिला दी। इसके बाद जर्मनी ने आक्रामक रूख अपनाते हुए अपने हमलों को तेज कर दिया, जिसका फायदा भी उसे मिला और कैरोलिन सीडेल (38′) ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर अपनी टीम को 4-3 से आगे कर दिया और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

    भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में 2 दिसंबर को बेल्जियम से भिड़ेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपांच राज्यों में जनता का नारा, भाजपा एग्जिट: सुप्रियो
    Next Article भटकते मवेशी नियंत्रण पॉलिसी : अहमदाबाद में बिना लाइसेंस वाले मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू, पहले दिन 50 मवेशी पकड़े
    admin

      Related Posts

      भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 13 रन से हराकर 2-1 से जीती सीरीज

      July 23, 2025

      2027 रग्बी वर्ल्ड कप: एशिया/अफ्रीका प्ले-ऑफ की मेजबानी करेगा युगांडा

      July 23, 2025

      अंडर-19 यूथ टेस्ट: रेव और एकांश ने इंग्लैंड को दिलाई वापसी

      July 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी
      • स्टॉक मार्केट में मोनिका एल्कोबेव की सपाट एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
      • उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोक मंगल की कामना
      • सावन की शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले का हाेता रहा उद्घोष
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version