रांची। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों को लेवल 13 विशेष सचिव रैंक में प्रमोशन दिया है। अपर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग नेहा अरोड़ा प्रमोशन के बाद भी विशेष मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग रांची के पद पर बनी रहेंगी।

नगर आयुक्त रांची नगर निगम रांची संदीप सिंह, श्रम आयुक्त झारखंड संजीव कुमार बेसरा, आदिवासी कल्याण आयुक्त झारखंड अजय नाथ झा, सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग रांची अक्षय कुमार सिंह, अपर सचिव उद्योग विभाग मनमोहन प्रसाद, उपायुक्त जामताड़ा, कुमुद सहाय, अपर सचिव कृषि पशुपालन विभाग रवि रंजन कुमार विक्रम, अपर सचिव वित्त विभाग शशि भूषण मेहरा, अपर सचिव गृह विभाग, प्रदीप तिग्गा, अपर सचिव गृह विभाग, पूनम प्रभावती, अपर सचिव नगर विकास विभाग मनोहर मरांडी को प्रमोशन दिया गया है। सभी अधिकारी अपने पूर्व के पद पर बने रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version