खूंटी। भाजपा तोरपा मंडल के जरिये एनएचपीसी मैदान में शिव मंदिर के सामने गुरुवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। मौके पर वीर बालक बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें याद किया गया।
साथ ही बच्चों को उनकी जीवनी के बारे में बताया गया। मौके पर उपस्थित बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी ने की। मौके पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक तिग्गा, मंडल महामंत्री सुबोध कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।