रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने षष्ठम विधानसभा के प्रथम सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सोमवार को झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में प्रोटेम स्पीकर प्रो स्टीफन मरांडी का अभिवादन किया।

दूसरी ओर, झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मंत्रिमंडल समन्वय सचिवालय विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता ने स्वागत किया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version