रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रास्ते ओड़िशा से गांजा की तस्करी हो रही थी। इसकी गुप्त सूचना एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई में लगभग 406 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें धर्मवीर सिंह और राजेंद्र सिंह शामिल हैं।

मामले की जानकारी एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि ओड़िशा से रांची की ओर कंटेनर ट्रक में गांजा लोड करके ले जाया जा रहा है। इसके बाद एक टीम का गठन हुआ, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची-रामगढ़ मार्ग में उकरीद नकवाटोली के पास कंटेनर ट्रक को पकड़ा। इस ट्रक की तलाशी ली गयी, तो केबीन के अंदर ड्राइवर सीट के पीछे बने बॉक्स से कुल 16 प्लास्टिक के बोरा में करीब 406 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बता दें कि गांजा संबलपुर से लाकर टॉल गेट के आगे रामगढ़ में देना था। इस दौरान जब्त किये गये गांजा का मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये अनुमानित किया गया है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version