रांची। झारखंड सरकार ने बुधवार को ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राजभवन का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ कर दिया। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितीन मदन कुलकर्णी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अब रांची व दुमका स्थित दोनों राजभवन आधिकारिक तौर पर ‘लोक भवन’ के नाम से जाने जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद यह परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, नाम परिवर्तन का उद्देश्य राज्यपाल के आधिकारिक आवास को जनता से ज्यादा जोड़ना और लोकतांत्रिक छवि देना है। अगले सप्ताह से सभी सरकारी पत्राचार, बोर्ड, दस्तावेज़ और संकेतक पट्टों पर ‘लोक भवन’ शब्द अंकित किया जाएगा। पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट को नए बोर्ड लगाने और डिजिटल मानचित्र अपडेट करने का निर्देश मिल गया है।
इतिहासकारों का कहना है कि 1930 के दशक का निर्मित यह भवन अब जन-भागीदारी का प्रतीक बनेगा। राज्यपाल सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि आगामी सत्र से लोक भवन में आम जनता के लिए मासिक जन-दरबार भी आयोजित किए जाएंगे।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version