Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»(वार्षिकी- 2025) सोने-चांदी में आई तूफानी तेजी, प्लैटिनम के भी बढ़े भाव
    बिजनेस

    (वार्षिकी- 2025) सोने-चांदी में आई तूफानी तेजी, प्लैटिनम के भी बढ़े भाव

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 28, 2025Updated:December 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। साल 2025 सोना, चांदी और प्लैटिनम जैसी कीमती धातुओं के लिए शानदार साल साबित हुआ है। इस साल इन तीनों धातुओं के भाव में जोरदार तेजी आई। इस तेजी की वजह से साल के अंत में ये तीनों चमकीली धातुएं अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,530 डॉलर प्रति औंस के स्तर को भी पार कर गया। इसी तरह चांदी ने भी सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए 75 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार करने में सफलता हासिल कर ली। इसके अलावा तरह प्लैटिनम भी साल के अंत में 2,400 डॉलर प्रति औंस के स्तर के पार पहुंच कर कारोबार कर रहा है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में आई तूफानी तेजी की एक बड़ी वजह दुनिया के कई देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा अपना स्वर्ण भंडार मजबूत करने के लिए की जा रही सोने की खरीदारी भी रही है। इसी तरह गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में भी इस साल लगातार भारी निवेश होता रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व (यूएस फेड) द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने से भी सोने की कीमत को काफी सपोर्ट मिला है।

    इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में तीन बार कटौती कर चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2026 में भी यूएस फेड ब्याज दरों में कटौती करना जारी रख सकता है। ब्याज दरों में कमी होने से स्वाभाविक रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग में तेजी आ जाती है, जिसका असर उसकी कीमत बढ़ाने के रूप में साफ-साफ नजर आता है।

    कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन के अनुसार भारत में रुपये की कीमत में भले ही गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन फॉरेक्स मार्केट में ओवरऑल डॉलर इंडेक्स कमजोर हुआ है। इसी हफ्ते ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स में 0.70 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस साल जून के महीने में डॉलर इंडेक्स में आई गिरावट के बाद इस हफ्ते इस इंडेक्स में आई ये सबसे बड़ी गिरावट है।

    मयंक मोहन का कहना है कि फॉरेक्स मार्केट में डॉलर में कमजोरी आने से भी सोना और चांदी जैसी चमकीली धातुओं को सपोर्ट मिलता है। इस साल भी डॉलर इंडेक्स के उतार-चढ़ाव ने सोना और चांदी की कीमत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में लगभग 70 प्रतिशत की तेजी आई है। इसी तरह चांदी भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 150 प्रतिशत से ज्यादा उछल गया है। वर्ष 1979 के बाद पहली बार किसी एक साल के दौरान सोना और चांदी के कीमत में आई ये सबसे बड़ी तेजी है।

    इस साल चांदी की मांग में भी लगातार तेजी बनी रही, जिसकी वजह ये चमकीली धातु 28 औंस प्रति डॉलर के स्तर से उछल कर साल के अंत में 76 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच गई। जानकारों का मानना है कि इंडस्ट्रियल डिमांड में बढ़ोतरी होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई कम हो जाने की वजह से इस साल चांदी की कीमत में लगातार तेजी बनी रही। वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से सेफ इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट के रूप में भी इस साल चांदी में निवेश लगातार बढ़ता गया। खासकर सिल्वर ईटीएफ में लगातार इनफ्लो होता हुआ नजर आया। जिसकी वजह से चांदी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने में सफल रही।

    सोना और चांदी के अलावा प्लैटिनम की बात करें तो इस धातु की कीमत में भी इस साल लगातार तेजी का माहौल बना रहा। सिर्फ दिसंबर महीने में ही प्लैटिनम की कीमत में 40 प्रतिशत से अधिक की तेजी आ गई। इस तेजी की वजह से पहली बार प्लैटिनम 2,400 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार करके कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरायकेला: जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, कुकड़ू प्रखंड में दहशत का माहौल
    Next Article (वार्षिकी) भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने 2025 में जीते दो महत्वपूर्ण पदक
    shivam kumar

      Related Posts

      चांदी के भाव में नहीं आ रही कमी, चेन्नई में सबसे अधिक कीमत

      December 26, 2025

      सर्राफा बाजार में तेजी जारी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक

      December 26, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      December 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कांग्रेस स्थापना दिवस: झारखंड में मनरेगा बदलाव के खिलाफ बड़ा आंदोलन का ऐलान!
      • पाकुड़ तांतीपाड़ा रोड की बदहाली, जर्जर सड़क और नाली से लोग परेशान
      • धार्मिक उन्माद और जातीय विद्वेष फैलाने वालों के विरूद्ध पुलिस करे सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री याेगी
      • मोदी 2029 में भी बनेंगे प्रधानमंत्री, राहुल बाबा हार से न थकें : अमित शाह
      • अरावली की नई परिभाषा पर विवाद, जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को लिखा पत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version