Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»विपक्षी सदस्यों को हेमंत सरकार के खिलाफ बोलने का हक नहीं : जेएमएम विधायक जिगा होरो
    झारखंड

    विपक्षी सदस्यों को हेमंत सरकार के खिलाफ बोलने का हक नहीं : जेएमएम विधायक जिगा होरो

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMarch 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड विधानसभा में शनिवार को जेएमएम विधायक जिगा होरो पूरे रंग में दिखे. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार की आलोचना करने वाले विपक्षी सदस्यों का खुलकर जवाब दिया. कहा कि सरयू राय जैसे अनुभवी विधायक को अपमानित किया गया. खुद तो हारे ही, भाजपा की भी लुटिया डुबो दी. कहा कि आप लोगों ने झारखंड में हमेशा खरीद- फरोख्त कर सरकार बनाने का काम किया. आप लोगों का कोई हक नहीं है कि हमारे मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करें.
    आप लोगों का कोई चरित्र नहीं है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ. मोदी ने कहा था कि हर व्यक्ति के अकाउंट में 15 लाख रुपए देंगे, उसका क्या हुआ. आप लोग जो वादा करते हैं, उसे पूरा नहीं करते हैं और हमारी सरकार पर आरोप लगाते हैं. हेमंत सोरेन सरकार से आप भले नाखुश हों, मगर राज्य की जनता खुश है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी कहते थे कि कभी भाजपा में नहीं जाएंगे. फिर कैसे भाजपा में चले गए. आप लोगों का कोई चरित्र नहीं है. उन्होंने कहा कि आप लोग नियोजन नीति और स्थानीय नीति की मांग करते हैं. मगर जब हमारी सरकार नियोजन नीति बनाती है तो आपके नेता ही कोर्ट जाकर उसे रद्द करवा देते हैं. चित भी आपका और पट भी आपका, यह नहीं चलेगा.
    भानु जी आप इन लोगों के चक्कर में मत रहिए
    उन्होंने भानु प्रताप शाही की ओर इशारा करते हुए कहा कि भानु जी आप इन लोगों के चक्कर में मत रहिए. ये लोग आपको नहीं बचा पाएंगे. आप अच्छे विधायक हैं. उन्होंने विधायक सीपी सिंह से कहा कि आप बहुत सीनियर विधायक हैं, मगर बहुत हल्की बातें करते हैं. उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मिलकर रघुवर दास को हराया, यह सच सभी जानते हैं. इसलिए आप लोगों को हमारी हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाने का कोई हक नहीं है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाइकोर्ट का निर्देश, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड और चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के रिक्त पदों को जल्द भरें सरकार
    Next Article पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल समेत 6 कट्टरपंथी हिरासत में
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version