Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»करनाल के तरावड़ी में राइस मिल की इमारत ढही, 4 मजदूरों की मौत, 12 के मलबे में फंसे होने की आशंका
    Top Story

    करनाल के तरावड़ी में राइस मिल की इमारत ढही, 4 मजदूरों की मौत, 12 के मलबे में फंसे होने की आशंका

    adminBy adminApril 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। हरियाणा में करनाल जिले के तरावड़ी में मंगलवार तड़के करीब 3ः30 बजे शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढहने से चार मजदूरों की मौत हो गई। राहत और बचाव अभियान जारी है। मलबे में अभी भी करीब 12 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। इस दौरान तमाम मजदूरों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई।

    एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का बचाव एवं राहत अभियान जारी है। अब तक मलबे से चार मजदूरों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। करीब बीस मजदूरों को बचा लिया गया है। इस इमारत में करीब 200 मजदूर रहते थे। इनमें से कुछ रात को काम पर गए हुए थे। बाकी सो रहे थे। इस इमारत की पहली फ्लोर पर रिपेयरिंग का काम चल रहा था। सोमवार को यहां दिन में काम हुआ था।

    हादसे में मरने वाले मजदूर बिहार के अररिया, बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर के रहने वाले बताए गए हैं। बरामदे में सो रहे सारे मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला और वह मलबे में दब गए। कमरों में रहने वाले मजदूर सुरक्षित हैं। उन्हें खिड़की और दीवार तोड़कर निकाल लिया गया है।

    करनाल के एसपी शशांक कुमार सावन मौके पर हैं। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव अभियान में लगी हुई हैं। लेबर कॉन्ट्रैक्टर से मजदूरों की लिस्ट ली गई है। मृतकों के नाम संजय कुमार, पंकज कुमार, अवधेश और चंदन हैं। करनाल के जिला उपायुक्त अनीश यादव के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला कि बिल्डिंग का स्ट्रक्चर अनसेफ था। इसके लिए एसडीएम की अगुआई में जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी में पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर के एक्सईएन भी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के 7,633 नए मरीज, सात की मौत
    Next Article प्रधानमंत्री 20 अप्रैल को बौद्ध शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित
    admin

      Related Posts

      वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी

      July 30, 2025

      गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार

      July 30, 2025

      बंगाल के दंपति पर साइबर ठगी के 900 केस, बिहार के दरभंगा से हुई गिरफ्तारी

      July 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version