Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»उरई में बदमाशों ने की ड्यूटी पर तैनात सिपाही की गोली मारकर हत्या
    ताजा खबरें

    उरई में बदमाशों ने की ड्यूटी पर तैनात सिपाही की गोली मारकर हत्या

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उरई। उरई कोतवाली क्षेत्र में बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा पुलिस फोर्स और फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे बदमाशों की बारे में पता लगाया जा सके।

    मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गोविंदम होटल का है। यहां पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही भेदजीत सिंह ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों पर टॉर्च मार दी। इसके बाद बदमाशों ने भागने का प्रयास किया तो सिपाही ने बदमाशों को पकड़ने के लिए बाइक से उनका पीछा किया। इस पर बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही को गोली मार दी। मौके पर ही सिपाही की मौत गई।

    घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ईरज राजा मौके पर पहुंचे इसके साथ ही फॉरेंसिक की टीम भी सबूत जुटा रही है। वही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जिले की सीमा की घेरा बंद कर दी साथ ही आसपास के जनपदों को भी अलर्ट कर दिया हैं।

    इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा का कहना है कि उरई कोतवाली के हाईवे चौकी पर तैनात सिपाही भेदजीत ने दो लड़कों का पीछा किया, उसी दौरान गोली चली। गोली सिपाही के सिर में लगी है। इस घटना में सिपाही भेदजीत सिंह की मौत हुई है। इस घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही इस घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि सिपाही भेदजीत मथुरा का रहने वाला है और उरई कोतवाली के हाईवे पर तैनाती थी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही इस घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीन माह के वेतन के बदले ली 16 हजार की रिश्वत, चाइल्ड लाइन निदेशक गिरफ्तार
    Next Article हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 82 अंक उछला
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version