Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राष्ट्रपति चुनाव: बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविंद होंगे NDA उम्मीदवार, कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते
    Top Story

    राष्ट्रपति चुनाव: बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविंद होंगे NDA उम्मीदवार, कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 19, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के नाम पर भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला हो गया है। बिहार के राज्यपाल होंगे।बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में सोमवार दोपहर राम नाथ कोविंद के नाम की घोषणा की। कोविंद भाजपा का दलित चेहरा हैं। भाजपा ने उनके नाम की घोषणा करके विपक्ष को भी साधने की कोशिश की है। वहीं, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दल 22 जून को बैठक करेंगे।

    समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने आज कहा कि विपक्षी दलों की राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार उतारने के बारे में तय करने के लिए 22 जून को बैठक होगी। उन्होंने कहा, पार्टियां यह तय करेंगी कि 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में आम सहमति के उम्मीदवार को उतारा जाए कि नहीं। कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि गैर एनडीए दल इस मुद्दे पर कोई भी कदम उठाने से पहले आपस में विचार विमर्श करेंगे।

    भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार के बारे में आम सहमति तैयार करने के मकसद से बनायी गयी समिति के सदस्य केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह एवं एम वेंकैया नायडू ने कोई नाम प्रस्तावित नहीं किया था। उन्होंने कहा, अब उन्होंने आरएसएस पृष्ठभूमि वाले एक व्यक्ति का नाम घोषित कर दिया है। हम इसके विरूद्ध हैं किन्तु हमें भाकपा के भीतर तथा विपक्षी दलों के साथ इसपर विचार विमर्श करना होगा। इस बारे में जल्द ही एक बैठक होगी।

    राम नाथ ​कोविंद के नाम की घोषणा होने से पहले वेंकैया नायडू ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को उन्हें राजग उम्मीदवार बनाए जाने की जानकरी दी। पीएम मोदी ने इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जानकारी दी है।

     

    भाजपा संसदीय बोर्ड की करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कोविंद 23 जून को इस शीर्ष संवैधानिक पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

    कोविंद 16 साल तक सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत कर चुके हैं। वह भाजपा के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। कोविंद अगर राष्ट्रपति बनते हैं, तो वे के आर नारायणन के बाद देश के दूसरे दलित राष्ट्रपति होंगे। वे यूपी में कानपुर जिले के परौंख गांव के रहने वाले हैं।

    इससे पहले राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपने उम्मीदवार के नाम पर फैसला करने के लिए आज दोपहर 12 बजे भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सुषमा स्वराज, वेंकैया नायडू समे​त कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

     

    तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने एनडीए उम्मीदवार को दिया समर्थन
    प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार राम नाथ कोविंद को अपना समर्थ दिया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने आज एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार के समर्थन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी से बातचीत की।

    उम्मीदवार के प्रस्तावक एवं अनुमोदक होंगे केंद्रीय मंत्री, सहयोगी दलों के नेता
    भाजपा राष्ट्रपति पद के अपने उम्मीदवार का नामांकन भरने के लिए अपने केंद्रीय मंत्रियों और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं को प्रस्तावक और अनुमोदक बनायेगा और इनके नामों की घोषणा भी जल्द की जायेगी ।

    भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने 19 और 20 जून को आपने सांसदों की बैठक बुलाई है, जिसमें उन्हें 14 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मतदान की प्रक्रिया के बारे में बताया जायेगा।

    प्रस्तावकों एवं अनुमोदकों में विधायक भी शामिल होंगे और इस बारे में औपचारिकताएं 20 जून को आगे बढ़ाने की संभावना है।

    भाजपा के एक नेता ने बताया कि राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार का नामांकन 23 जून को भरा जाएगा।

    पार्टी ने 60-60 प्रस्तावकों वाले चार सेट तैयार किये हैं और इतनी संख्या में अनुमोदन भी बनाये हैं। इसमें केंद्रीय मंत्रियों के अलावा राजग के अन्य नेता और निर्दलीय सांसद भी शामिल होंगे।

    गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने अगले राष्ट्रपति के संबंध में नामांकन भरने की प्रकिया 14 जून को शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपरिजनों के विरोध के बाद भी तबस्सुम ने अपनाया योग
    Next Article बाली में जेल से भारतीय कैदी फरार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    May 7, 2026

    बिजली-पानी को लेकर भाजपा ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

    May 7, 2026

    खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बंगाल का ‘भगवा’ सूर्योदय: भय हार गया है और भरोसा जीत गया
    • बिहार में 32 मंत्री: सम्राट कैबिनेट में OBC-EBC का दबदबा, निशांत कुमार समेत इन नेताओं को मिली जगह
    • प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों के शौर्य को किया नमन
    • राहुल सिन्हा ने की चंद्रनाथ हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, शमिक ने बताया पूर्व नियोजित
    • पटना में आज दोपहर सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेगा रोड शो
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version