Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पलामू सांसद ने लोकसभा में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित करने का मामला उठाया
    झारखंड

    पलामू सांसद ने लोकसभा में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित करने का मामला उठाया

    adminBy adminDecember 6, 2023Updated:December 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान गढ़वा जिले के भवनाथपुर में सेल के 1180 हेक्टेयर भूमि पर केन्द्र सरकार का राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कॉरपोरेशन (एनआइडीसी) के तहत अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रीज प्रोजेक्ट का झारखंड राज्य में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आइएमसीडी) स्थापित करने संबंधी मामले को उठाया।

    सांसद ने कहा कि उक्त संबंध में एनआइडीसी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रबंध निदेशक द्वारा गढ़वा के उपायुक्त को पत्र लिखकर उपरोक्त भूमि पर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना के संबंध में 6 बिन्दुओं पर प्रतिवेदन मांगा था। गढ़वा उपायुक्त ने सभी बिन्दुओं पर झारखंड सरकार को प्रतिवेदन समर्पित कर दिया है। उस स्थान पर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना से झारखंड राज्य के आर्थिक ढांचे में परिवर्तन संभावित है एवं राज्य का संतुलित विकास में इसका बहुत बड़ा योगदान होगा। इससे उद्योग के साथ बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार उपलब्ध हो पाएगा, जिससे गढ़वा जिला अकांक्षी जिलों की सूची से बाहर निकल सकेगा एवं राज्य के अन्य विकसित जिलों की श्रेणी में आ खड़ा होगा।

    सांसद ने आग्रह किया कि एनआइडीसी लि. की टीम भेजकर उक्त जमीन एवं बोकारो स्थित सेल की जमीन का कॉम्प्रेटिव एभ्युलेशन भी करा लिया जाये, ताकि राज्य सरकार का बोकारो के पक्ष में जो झुकाव है उसके औचित्य-अनौचित्य पर निष्पक्ष निर्णय लिया जा सके।

    उल्लेखनीय है कि सेल के द्वारा जो भवनाथपुर में जमीन ऑफर की गयी है (1180 हेक्टेयर) वह बोकारो स्थित जमीन (करीब 700 हेक्टेयर) से कहीं ज्यादा है, जो भविष्य में यदि इस आइएमसी का विस्तार आवश्यक हो तो उसके लिए जमीन की उपलब्धता हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईएएस पूजा सिंघल के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की हुई सुनवाई
    Next Article झारखंड के जनजाति समाज के आर्थिक सशक्तिकरण पर आदित्य साहू ने राज्यसभा में पूछे सवाल
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version