Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अयोध्या में श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ ट्रायल
    देश

    अयोध्या में श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ ट्रायल

    adminBy adminDecember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन
    आजाद सिपाही संवाददाता
    अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेजी से चल रही है। यहां 17 जनवरी 2024 को कार्यक्रम की शुरूआत हो जायेगी। सप्ताह भर आयोजन चलेंगे। उससे पहले विभिन्न प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए समय सीमा तय कर दी गयी है। इसी कड़ी में अयोध्या में मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले शुक्रवार को ट्रायल हुआ। रनवे पर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग करायी गयी। यहां 2200 मीटर के रन-वे पर एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट की लैंडिंग हुई। सिविल एविएशन के अधिकारी इस एयरक्राफ्ट से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। अब जल्द ही अयोध्या से हवाई सेवा शुरू हो जायेगी।

    30 दिसंबर को पहली उड़ान:
    मयार्दा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 30 दिसंबर को होने जा रहा है। इसी दिन दिल्ली से पहली उड़ान हवाई अड्डे पर उतरेगी। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है। गौरतलब है कि इंडिगो अयोध्या हवाई अड्डे से संचालित होने वाली पहली एयरलाइन होगी। अयोध्या एयरलाइन कंपनी का 86वां डोमेस्टिक डेस्टिनेशन होगा। फ्लाइट के जरिए 1 घंटा 20 मिनट में दिल्ली से अयोध्या की दूरी तय हो जायेगी। दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट 11.20 बजे पहुंचेगी। यह फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 10 बजे उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी तैयारियां की हैं। इस फ्लाइट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या करीब 12 बजे पहुंचेंगे। उनका विमान भी इसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।

    प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन:
    अयोध्या में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की नयी बिल्डिंग पूरी बनकर तैयार हो गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंच रहे हैं। वह दो घंटे वहां रहेंगे। प्रधानमंत्री मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट और अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 3 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

    100 ज्यादा प्लेन उतरने की उम्मीद:
    राम मंदिर ट्रस्ट ने प्राण-प्रतिष्ठा के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी न्योता भेजा है। कई देशों के डेलिगेट्स के भी आने की उम्मीद है। इसके अलावा, ट्रस्ट ने मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर जैसे 100 से ज्यादा वीवीआइपी को आमंत्रण भेजा है। ज्यादातर वीआइपी अपने निजी प्लेन या हेलिकॉप्टर से आयेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदामोदर रोपवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कोलकाता को ब्लैकलिस्ट करे सरकार: दीपक प्रकाश
    Next Article चौपारण पुलिस ने कोयला लदा ट्रक को पकड़ा
    admin

      Related Posts

      केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें

      May 20, 2025

      आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

      May 20, 2025

      कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version