Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»प्रदीप वर्मा और सरफराज अहमद ने भरा नामांकन
    राजनीति

    प्रदीप वर्मा और सरफराज अहमद ने भरा नामांकन

    adminBy adminMarch 11, 2024Updated:March 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। दो सीटों पर 21 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का सोमवार को आखिरी दिन रहा। एनडीए प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, सीपी सिंह मौजूद रहे। वहीं महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक सरफराज अहमद ने अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम और माले विधायक विनोद सिंह शामिल हुए। 13 मार्च को स्क्रूटनी होगी। वहीं 14 मार्च दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।
    झारखंड की सेवा का मौका: प्रदीप
    नामांकन दाखिल करने के बाद प्रदीप वर्मा ने भाजपा आलाकमान और वहां पर मौजूद तमाम भाजपा के विधायकों शुक्रिया अदा किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मोदी का काल है। यहां कोई गड़बड़ी नहीं होगी। कहा कि भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया, इसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते है। जिस तरह से एक मां अपने संतान का ख्याल रखती है, वैसे ही पार्टी भी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है। मौके पर प्रदीप वर्मा ने खुद को मूल रूप से झारखंड का निवासी बताया। बताया कि उनके पूर्वज लातेहार के बरवाडीह के रहनेवाले हैं। उनके दादा बाद में अंबिकापुर चले गये थे। इसके बाद वे यूपी चले गये थे। प्रदीप के मुताबिकए उनकी तीन पीढ़ी यूपी में जरूर रही है पर वे मूल रूप से यहीं के रहने वाले हैं।

    डॉ सरफराज झामुमो के टिकट पर जायेंगे राज्यसभा
    डॉ सरफराज अहमद की बात करें तो वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। 1980 में वे पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। बिहार से झारखंड अलग होने के बाद 2009 से लेकर 2014 तक वह गांडेय सीट से कांग्रेस के विधायक रहे। लेकिन 2019 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वे जेएमएम में शामिल हुए और गांडेय से चुनाव जीतकर विधायक बने। हालांकि विधायक पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव: झारखंड की राजमहल लोकसभा सीट भाजपा के लिए बड़ी चुनौती
    Next Article युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
    admin

      Related Posts

      देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा

      April 25, 2026

      सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल

      April 23, 2026

      महिला आरक्षण विधेयक को पारित होने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: डॉ. पवन पांडेय

      April 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा
      • जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षाकर्मी बिरसा मुंडा की हत्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
      • राजन लाल हत्या व लूटकांड का देवघर पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
      • गिरिडीह: 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल
      • खूंटी में गहराया जल संकट, तजना नदी का जलस्तर घटने से साढ़े चार हजार घरों की जलापूर्ति ठप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version