Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»सीएनटी-एसपीटी विधेयक मर गया : सीएम
    रांची

    सीएनटी-एसपीटी विधेयक मर गया : सीएम

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 11, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधानसभा में गुरुवार को साफ कहा कि सीएनटी-एसपीटी विधेयक मर गया है। विधेयक खत्म हो गया है। इसे लेकर हाय-तौबा मचाने की जरूरत नहीं है। हंगामे पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष और राष्ट्रविरोधी शक्तियों ने इसे लेकर कंफ्यूजन पैदा कर गलत संदेश दिया है। मैं सदन के अंदर और बाहर चुनौती देता हूं कि किसी उद्योगपति को एक इंच जमीन देने की बात इस संशोधन में नहीं है। उद्योगपतियों को जमीन देने के लिए 1996 में संशोधन किया गया था। यह रास्ता उस वक्त झामुमो ने खोला था। सरकार में झामुमो भी था।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन नहीं चलने की चिंता से वह सहमत हैं। राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की आशा का केंद्र विधानसभा है। राज्य की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा में जनता की समस्याओं का हल निकाला जाता है। पिछले दो-तीन सेशन से लोकतंत्र की हत्या हो रही है। सरकार भी सदन को चलाने के लिए चिंतित है। सीएनटी-एसपीटी में संशोधन का प्रस्ताव लाया गया था। सरकार लोगों के हित के लिए ऐसा कर रही थी। सरकार इस बात पर आज भी अडिग है। सदन से प्रस्ताव पास करा कर विधानसभा के माध्यम से राजभवन भेजा गया था। राज्यपाल से मिल कर कई संगठनों ने आपत्ति जतायी। इसके बाद इस विधेयक को विचार के लिए राज्यपाल ने लौटाया है। राज्यपाल के पद की गरिमा है। अगर इसमें संशोधन की बात होती, तब चर्चा जायज थी।
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि टीएसी की बैठक में सदस्यों ने अपनी राय रखी। सुझाव भी आये। इस कारण सरकार ने इस विधेयक को खत्म करने का निर्णय लिया है। अब यह विधेयक मर गया है।

    नेता प्रतिपक्ष में सुनने की क्षमता नहीं 
    मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष में सुनने की क्षमता नहीं है। जब सरकार जवाब दे रही हो, तो उन्हें सुनने की क्षमता होनी चाहिए।

    झामुमो ने बेच दिया था झारखंड
    नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि झामुमो ने झारखंड को बेचने का काम किया है। चंद रुपये की लालच में झारखंड को बेच दिया था। तभी बिरंची नारायण ने कहा कि झामुमो झारखंड विरोधी है। राष्टÑविरोधी है। झारखंड की आवाज को नरसिम्हा सरकार के समय झारखंड को बेच दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधर्मांतरण के खिलाफ आक्रोश, कार्डिनल का पुतला फूंका
    Next Article बालू उठाव पर एनजीटी ने राहत दी : सरयू राय
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

    May 19, 2025

    सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

    May 19, 2025

    भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

    May 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
    • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
    • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version