Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भारतीय महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे के गांव में नहीं पहुंची है मूलभूत सुविधा, पानी के लिए दूसरे गांव जा रहे लोग
    झारखंड

    भारतीय महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे के गांव में नहीं पहुंची है मूलभूत सुविधा, पानी के लिए दूसरे गांव जा रहे लोग

    adminBy adminMay 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिमडेगा। सिमडेगा हॉकी इंडिया ने प्रो हॉकी लीग में सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे को भारतीय महिला टीम का कप्तान बनाया गया है। सलीमा मूल रूप से सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत पिथरा पंचायत के बड़की छापर गांव की हैं। कप्तान बनने पर पिता सुलक्षण टेटे ने खुशी जताते हुए बेटी को भी बधाई दी है। इसके साथ ही बताया कि बेटी के विश्व में नाम रौशन करने के बाद भी हमारे गांव तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंचीं। भारतीय महिला टीम की कप्तान बनी सलीमा केगांव में आज भी कई चीजों की कमी है। जल जीवन मिशन के तहत जगह-जगह पर जल मीनार तो लगा दिये गये हैं, लेकिन शुरू नहीं हो पायी है।

    अपनी मेहनत और काबिलियत के बल सफलता का शिखर पर पहुंची बेटी
    पिता ने बताया कि गरीबी और तंगहाली के बीच उसे बहुत ही मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचाया है। सलीमा ने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर सफलता के शिखर पर पहुंची है। उन्होंने बताया कि सलीमा की प्रारंभिक शिक्षा (चौथी तक) गांव में हुई। इसके बाद तुमडेगी स्कूल की पढ़ाई की और उसके बाद सिमडेगा जाकर पढ़ाई की। पिता ने बताया कि बेटी का पूरी दुनिया में राज्य का नाम रौशन के बावजूद हमारे गांव का विकास नहीं हो पाया है। गांव के लोग कई प्रकार की मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। गांव में पीने के पानी के लिए काफी समस्या है, गांव के लोग नदी में जाकर नहाने पर मजबूर हैं। इसके अलावा पीने का पानी गांव से दूर दूसरे गांव की सीमा पर जाकर लाना पड़ता है।

    बेटी के कप्तान बनने पर मां ने खुशी जाहिर की
    इधर, बेटी की कामयाबी पर खुशी जताते हुए मां ने बेटी को शुभकामनाएं दीं और उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने फोन कर बताया कि वह कप्तान बन गयी है। सलीमा ने बताया कि टीम में कई अन्य सीनियर खिलाड़ी हैं, इसके बावजूद मुझे कप्तान बनाया गया है। इसके बाद मां ने गांव की परेशानियों पर चर्चा की।

    मां ने कहा, पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है
    मां ने दुख जताते हुए कहा कि गांव में आज भी सुविधाओं की घोर कमी है। पीने के पानी को लेकर हमें लंबी दूरी तय कर जाना पड़ता है। कई बार प्रशासन के समक्ष बातें रखने के बावजूद आज तक गांव में पानी की समस्या को दूर नहीं किया गया है। गांव में जल जीवन मिशन के तहत जगह-जगह पर जल मीनार तो लगा दिये गये हैं लेकिन अपनी शुरू नहीं होने से लोगों को पीने की पानी की काफी परेशानी है। बता दें कि गांव में प्रशासन द्वारा खेल का मैदान भी बनाया गया है। इसके अलावा एक भवन का भी निर्माण किया गया। वहां पर भी पानी की कमी बतायी गयी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोहरदगा में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
    Next Article दलित विरोधी है इंडी एलायंस, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 400 पार का संकल्प पूरा होगा : अमर कुमार बाउरी
    admin

      Related Posts

      सावन माह की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      July 14, 2025

      रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की लगी भीड़

      July 14, 2025

      सावन के पहले सोमवार को लेकर उपायुक्त ने रुटलाइन का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

      July 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कभी अफसरों-वैज्ञानिकों की फैक्ट्री नेतरहाट आवासीय विद्यालय की गिरती जा रही साख
      • चेल्सी ने पीएसजी को हराकर जीता फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 का खिताब
      • जैनिक सिनर ने दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता पहला विंबलडन खिताब
      • मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए
      • दिग्गज अभिनेत्री सरोजा देवी का 87 वर्ष की उम्र में निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version