Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»ओबीसी आरक्षण : क्रीमी लेयर की आय सीमा अब आठ लाख सालाना
    झारखंड

    ओबीसी आरक्षण : क्रीमी लेयर की आय सीमा अब आठ लाख सालाना

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 24, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को बड़ा एलान किया। केंद्रीय कैबिनेट ने ओबीसी आरक्षण के लिए क्रीमी लेयर की आय सीमा को बढ़ा दिया है। अब आठ लाख रुपये सालाना तक कमानेवाली अन्य पिछड़ी जातियां (ओबीसी) क्रीमी लेयर में आयेंगी। पहले यह सीमा छह लाख रुपये सालाना की थी। सरकार के नये फैसले की वजह से अब ओबीसी वर्ग के ज्यादा लोगों को नौकरियों और भर्तियों में आरक्षण का फायदा मिल सकेगा।
    वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि ओबीसी की सूची में सब-कैटेगरी बनाने की दिशा में एक आयोग का गठन करने के लिए राष्ट्रपति के पास सिफारिश भेजी गयी है। इससे लाभ पाने से वंचित रह जानेवाले लोगों को भी शामिल किया जा सकेगा। अब तक छह लाख रुपये या इससे अधिक सालाना आयवाले ओबीसी परिवार को लाभ पाने वालों की सूची से हटा कर क्रीमी लेयर में रखा गया था। इस आय वर्ग के ओबीसी को किसी तरह का फायदा नहीं दिया जाता है।
    बता दें कि केंद्र सरकार ने क्रीमी लेयर को फिर से परिभाषित करने की मंशा जाहिर की थी, ताकि इसका फायदा जरूरतमंद और समाज के निचले तबके तक पहुंचाया जा सके। ओबीसी आरक्षण के लिए आखिरी समीक्षा 2013 में की गयी थी।

    क्या है क्रीमी लेयर का मतलब?
    बता दें कि क्रीमी लेयर में आने वाले पिछड़ा वर्ग के लोग आरक्षण के दायरे से बाहर हो जाते हैं। सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण है, बशर्ते परिवार की वार्षिक आय क्रीमी लेयर के दायरे में न आती हो। अभी तक वार्षिक आय छह लाख रुपये तक थी, अब यह आठ लाख रुपये हो गयी है। जिनकी आय अधिक होती ह,ै उन्हें क्रीमी लेयर कहा जाता है और वे आरक्षण के लिए पात्र नहीं होते।

    सीएम रघुवर ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया
    गोड्डा। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओबीसी के लिए क्रीमी लेयर की निर्धारित सीमा को छह लाख से बढ़ा कर आठ लाख रुपये किये जाने पर धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह व्यापक जनहित में लिया गया फैसला है। उन्होंने कहा कि यह फैसला समाज के पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस फैसले से अब ओबीसी वर्ग के ज्यादा लोगों को नौकरियों और भर्तियों में लाभ मिल सकेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोड्डा में सीएम ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह, कहा
    Next Article खून की जगह चढ़ा दिया पानी रिम्स में मर गयी गर्भवती
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

    May 18, 2025

    मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

    May 18, 2025

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version