Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया और जंगलराज वालों ने बिहार को अपराध का फैक्ट्री बनाया: नरेन्द्र मोदी
    राज्य

    कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया और जंगलराज वालों ने बिहार को अपराध का फैक्ट्री बनाया: नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminMay 21, 2024Updated:May 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना (बिहार)। बिहार के मोतिहारी में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा किकांग्रेस ने देश को बर्बाद किया और जंगलराज वालों ने बिहार को अपराध का फैक्ट्री बनायी। कांग्रेस ने सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया। इससे पहले पीएम ने पूर्वी चंपारण की धरती को नमन किया। लोगों का उत्साह देखते हुए उन्होंने कहा कि आपका उत्साह ही बता रहा है कि 4 जून को क्या रिजल्ट आने वाला है।

    पार्टी उम्मीदवार राधामोहन सिंह के पक्ष में संबोधन के दौरान पीएम कांग्रेस पर लगातार बरसते रहे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद केंद्र की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया। कांग्रेस और उसके साथियों ने मिलकर देश से 60 साल बर्बाद कर दिए। तीन-तीन पीढियों का जीवन तबाह कर दिया। 60 साल में इन लोगों ने बड़े-बड़े महल बना लिए, स्विस बैंक में अकाउंट खुल गए और गरीबों और बेसहारों का हक मारा गया। आप लोगों की परेशानी और गरीबी से इन्हें कोई मतलब नहीं रहा।

    पीएम ने कांग्रेस के साथ राजद पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज वालों ने बिहार को अपराध का फैक्ट्री बना कर रख दिया है। बिहार के लोगों को जंगलराज वालों ने बम, बारूद और माफिया दिया। जंगलराज में जो सिर्फ अपराध को फलने-फूलाने में लगे रहे वो बिहार का विकास कैसे करते। नीतीश कुमार के साथ सुशील मोदी को यादव करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ने मिलकर बिहार में जंगलराज को खत्म करने में सराहनीय भूमिका निभायी। उनके प्रयास से ही बिहार में बेटियां आगे बढ़ी, पलायन रूका, लोगों कई सुविधाएं मिली।

    आईएनडीआई गठबंधन पर हमला करते हुए उन्होंने कहा 21वीं सदी का भारत आईएनडीआई गठबंधन के पापों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिए हर चुनाव में कांग्रेस और राजद जैसे दलों पर जनता जोर का प्रहार कर रही है। चार जून को आईएनडीआई वालों के इरादों पर सबसे बड़ा प्रहार होगा। जनता के वोट का प्रहार होगा देश में भ्रष्टाचार पर, यह प्रहार होगा तुष्टीकरण की राजनीति पर, यह प्रहार होगा टुकड़े-टुकड़े गैंग पर, यह प्रहार होगा सनातन को गाली देनी वाली विकृत मानसिकता पर, यह प्रहार होगा अपराधी, माफिया और जंगलराज पर, यह प्रहार होगा महिला विरोधी मानसिकता पर।

    पीएम ने कहा कि महात्मा गांधी ने चंपारण में सत्याग्रह और स्वच्छाग्रह का प्रयोग किया था। आजादी के बाद इसी से प्रेरणा लेकर कांग्रेस को देश में सफाई के लिए आंदोलन करना चाहिए था, बापू को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि देने का उनको अवसर मिला था लेकिन उन्होंने सत्ता में आने के पहले दिन ही बापू को पूरी तरह से छोड़ दिया। बापू के विचारों को छोड़ दिया, बापू के आचारों को छोड़ दिया और बापू के आदर्शों को छोड़ दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 22 मईः अपराजेय है कालिंजर का किला, चढ़ाई में यहीं हुई थी शेरशाह की मौत
    Next Article रांची में युवक का शव मिला
    admin

    Related Posts

    दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल

    November 10, 2025

    देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

    November 10, 2025

    विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version