Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»लोकसभा चुनाव परिणामों में छिपा है झारखंड विधानसभा का मंत्र
    विशेष

    लोकसभा चुनाव परिणामों में छिपा है झारखंड विधानसभा का मंत्र

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    झारखंड के वोटरों ने सभी दलों को पढ़ाया आत्ममंथन का पाठ
    लोकसभा चुनाव परिणाम से मिले संकेतों को बारीकी से समझने की जरूरत
    51 विधानसभा सीटों पर बढ़त लेकर भी एनडीए के लिए संभलने का समय
    आदिवासी सीटों पर जीत के बावजूद इंडिया गठबंधन को भी होगी मुश्किल

    नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह।
    लोकसभा चुनाव के परिणाम का विश्लेषण लगातार चल रहा है। झारखंड में भी विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने तरीके से चुनाव परिणाम का विश्लेषण और हार-जीत के कारणों का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है। झारखंड के लिए यह चुनाव परिणाम इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां अगले पांच-छह महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं और उसमें भाजपा सत्ता में अपनी वापसी की कोशिश करेगी, जबकि इंडी गठबंधन अपनी सत्ता बचाने के लिए मैदान में उतरेगा। झारखंड की 14 संसदीय सीटों के परिणाम पर नजर डालने से स्पष्ट होता है कि राज्य के करीब 2.62 करोड़ मतदाताओं ने सभी राजनीतिक दलों को एक पाठ पढ़ाया है और वह पाठ है आत्ममंथन करने का। झारखंड के मतदाताओं ने कह दिया है कि राजनीतिक दलों के लिए आराम करने का समय अभी नहीं आया है और उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। लोकसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालने से हालांकि यह बात साफ होती है कि भाजपा को राज्य के 81 में से 48 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली है और उसकी सहयोगी आजसू ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त ली है, लेकिन भाजपा के लिए बुरा संकेत यह है कि 28 आदिवासी सीटों में से केवल पांच पर उसे बढ़त मिली, जबकि 13 पर कांग्रेस और 15 पर झामुमो ने बढ़त हासिल की। यह आंकड़ा राजनीतिक नजरिये से बेहद चौंकानेवाला है और इसके कारण ही दोनों गठबंधनों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी। विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में क्या है लोकसभा चुनाव परिणाम का संदेश, बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद से ही पूरे देश में राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर से परिणाम का विश्लेषण कर जीत-हार के कारणों की तलाश कर रहे हैं और आगे की रणनीति तैयार करने में व्यस्त हो गये हैं। झारखंड में यह काम थोड़ा अधिक तेजी से होने लगा है, क्योंकि यहां अगले पांच-छह महीने में विधानसभा चुनाव होना है। झारखंड में विधानसभा का चुनाव इसलिए अहम होगा, क्योंकि इस बार एक तरफ जहां झामुमो-कांग्रेस-राजद अपनी सत्ता बचाने की कोशिश करेंगे, वहीं भाजपा और आजसू झारखंड की सत्ता वापस हासिल करने की कोशिश करते दिखेंगे। इसलिए तमाम राजनीतिक और तात्कालिक कारणों के बावजूद दोनों ही गठबंधन, सत्तारूढ़ इंडी अलायंस और विपक्षी एनडीए अपनी-अपनी रणनीति बनाने की तैयारी में जुट गये हैं। ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण हो जाता है कि झारखंड में लोकसभा चुनाव के परिणामों ने राजनीतिक दलों को क्या संदेश दिया है।

    कैसा रहा विधानसभा सीटों पर परिणाम
    जहां तक झारखंड में लोकसभा चुनाव परिणाम का सवाल है, तो यदि इस पर विधानसभा सीट के हिसाब से नजर डाली जाये, तो भाजपा-आजसू के लिए यह उत्साहजनक है, जबकि झामुमो-कांग्रेस के लिए यह परिणाम थोड़ा निराशाजनक है। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं और इनमें से 28 अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं। चूंकि भाजपा इस बार झारखंड में अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सभी पांच लोकसभा सीटें हार गयी है, इसलिए इस चुनाव परिणाम को विधानसभा चुनाव के नजरिये से देखना महत्वपूर्ण हो जाता है। भाजपा को राज्य की 28 आदिवासी सीटों में से केवल पांच पर बढ़त हासिल हुई, जबकि बाकी 23 विधानसभा सीटों में से 13 पर कांग्रेस और 10 पर झामुमो को बढ़त मिली। भाजपा के लिए यह स्थिति 2019 के विधानसभा चुनावों के मुकाबले उत्साहजनक है, क्योंकि उस बार भाजपा को केवल दो आदिवासी सीटों पर जीत मिली थी। जहां तक विधानसभा की सभी सीटों का सवाल है, तो भाजपा को 48, आजसू को तीन, जयराम महतो की जेबीकेएसएस को दो, झामुमो को 13 और कांग्रेस को 15 सीटों पर बढ़त हासिल हुई। पिछली बार एनडीए को कुल 56 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली थी।

    कई विधायक भी अपनी सीटों पर पिछड़े
    झारखंड के संदर्भ में एक बात यह रही कि इस बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे विधायकों में कई अपनी भी विधानसभा सीट पर बढ़त नहीं बना सके। गोड्डा से इंडी गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप यादव अपनी पोड़ैयाहाट सीट पर भाजपा के निशिकांत दूबे से पिछड़ गये। कोडरमा से माले प्रत्याशी विनोद सिंह भी बड़े वोटों के अंतर से अपने विधानसभा क्षेत्र बगोदर में पिछड़े। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होकर लड़े जेपी भाई पटेल भी अपनी सीटिंग सीट मांडू पर वोटों के बड़े अंतर से भाजपा के मनीष जायसवाल से पिछड़ गये। बागी होकर चुनाव लड़े बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम और विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे नंबर पर रहकर जमानत भी नहीं बचा सके। इसी तरह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने विधानसभा क्षेत्र खरसांवा में बड़े अंतर से पिछड़ गये। इसी सीट से जीतने के बाद वह मुख्यमंत्री बनते रहे थे। गीता कोड़ा पूर्व में जगन्नाथपुर से विधायक रही हैं। इस सीट को मधु कोड़ा के गढ़ के तौर पर जाना जाता है, लेकिन यहां से गीता कोड़ा पिछड़ गयीं। इसी तरह राज्यसभा के पूर्व सांसद समीर उरांव का कार्यक्षेत्र सिसई-विशुनपुर रह चुका है और इन दोनों सीटों पर वह दूसरे नंबर पर रहे। आजसू ने गिरिडीह सीट पर जीत दर्ज की, लेकिन आजसू विधायक लंबोदर महतो की सीटिंग सीट गोमिया से जयराम महतो ने बढ़त बनायी। इस सीट पर आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी दूसरे नंबर पर खिसक गये। डुमरी विधानसभा सीट झामुमो के कब्जे में है, लेकिन वहां भी जयराम महतो ने बढ़त हासिल की। भाजपा वर्तमान में विधानसभा की दो आरक्षित सीटों, खूंटी और तोरपा पर काबिज है, लेकिन इन सीटों पर वह पिछड़ गयी। इसी तरह पांच आदिवासी आरक्षित विधानसभा सीटों, सरायकेला, दुमका, जामा, घाटशिला और पोटका में भाजपा को बढ़त मिली।

    क्या है इस परिणाम का संदेश
    इस बात में कोई संदेह नहीं कि लोकसभा के चुनाव परिणाम ने झारखंड में अंतिम सांसें गिन रहे इंडी गठबंधन में जान फूंक दी है। साल 2019 में लोकसभा की दो सीटों पर सिमट कर रह गये इंडी गठबंधन (तब के यूपीए) के खाते में अब पांच सीट आयी है। इस परिणाम से इंडी गठबंधन इसलिए भी उत्साहित है, क्योंकि सभी आदिवासी सीटें उसके हिस्से आयी हैं। ऐसे में राज्य की राजनीति में लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद से जो परिस्थितियां बन रही हैं, उसमें झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की उठता पहला कदम दिख रहा है। जानकार कहते हैं कि चुनाव परिणाम के बाद राज्य में इंडी गठबंधन का उत्साह और एनडीए की चुप्पी विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ता पहला कदम है। लोकसभा चुनाव के परिणाम से इंडी गठबंधन पूरी तरह उत्साहित है। वह इसे भुनाने की पूरी कोशिश भी करेगा। इंडी गठबंधन अब यह मान कर चल रहा है कि लोकसभा चुनाव में जनता ने उसे आशीर्वाद दिया है और वह चाहेगा कि विधानसभा चुनाव में भी उसे आशीर्वाद दे। इस परिणाम ने एनडीए गठबंधन को भी बता दिया है कि उसे वोट बैंक को मजबूत करने के लिए रणनीति बनानी होगी। एनडीए के ग्रामीण वोटों में भी कमी हुई है। ऐसे अब दोनों गठबंधन के लिए विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए को मेहनत करनी होगी।
    ———————-
    यहां मिली भाजपा को बढ़त
    चतरा (एससी), पांकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर (एससी), हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर, लातेहार (एससी), दुमका (एसटी), जामा (एसटी), घाटशिला (एसटी), पोटका (एसटी), सरायकेला (एसटी), बहरागोड़ा, जुगसलाई (एससी), जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया (एससी), बड़कागांव, रामगढ़, धनवार, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, रांची, हटिया, कांके (एससी), बोकारो, चंदनक्यारी (एससी), सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, देवघर (एससी), बगोदर, जमुआ (एससी), गांडेय, जरमुंडी, नाला, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा।
    यहां मिली आजसू को बढ़त
    गिरिडीह, टुंडी, बाघमारा।
    यहां मिली कांग्रेस को बढ़त
    गुमला (एसटी), बिशुनपुर (एसटी), लोहरदगा (एसटी), खरसावां (एसटी), तमाड़ (एसटी), मांडर (एसची), तोरपा (एसटी), खूंटी (एसटी), सिसई (एसटी), सिमडेगा (एसटी), कोलेबिरा (एसटी), खिजरी (एसटी), मनिका (एससी), मधुपुर, महागामा।
    यहां मिली झामुमो को बढ़त
    चाइबासा (एसटी), मझगांव (एसटी), जगन्नाथपुर (एसटी), मनोहरपुर (एसटी), चक्रधरपुर (एसटी), बोरियो (एसटी), बरहेट (एसटी), लिट्टीपाड़ा (एसटी), महेशपुर (एसटी), शिकारीपाड़ा (एसटी), पाकुड़, राजमहल, जामताड़ा।
    यहां मिली जेबीकेएसएस को बढ़त
    गोमिया, डुमरी।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार : अररिया में बकरा नदी पर बन रहा पड़रिया पुल गिरा
    Next Article हिमाचल प्रदेश की एक और पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित
    shivam kumar

      Related Posts

      एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

      June 8, 2025

      राहुल गांधी का बड़ा ‘ब्लंडर’ साबित होगा ‘सरेंडर’ वाला बयान

      June 7, 2025

      बिहार में तेजस्वी यादव के लिए सिरदर्द बनेंगे चिराग

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द
      • झारखंड में सबसे अधिक लातेहार में सामान्य से 347 प्रतिशत हुई बारिश
      • गोस्सनर कॉलेज में 27 तक 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं छात्र
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version