Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झूठ की बुनियाद पर खड़ी है रेड्डी-राजेंद्र की इमारत : ददई
    Breaking News

    झूठ की बुनियाद पर खड़ी है रेड्डी-राजेंद्र की इमारत : ददई

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 5, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। डॉ. संजीवा रेड्डी, राजेंद्र प्रसाद सिंह व एसक्यू जामा सभी कोर्ट के फैसले को झूठा साबित करने में लगे थे। जबकि फैसला क्या है यह सबके सामने आ चुका है। उक्त बातें इंटक (ददई गुट) के अध्यक्ष व पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने रविवार को धनबाद में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला आए बिना मिठाइयां बांटने का काम रेड्डी के समर्थकों ने किया है। यह सरासर अदालत की अवमानना है। कोल इंडिया ने कोर्ट से माफी मांगा तब जाकर केस समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि डॉ. संजीवा रेड्डी व राजेंद्र सिंह सरकार से मिले हुए हैं। इसका नतीजा है कि जेबीसीसीआइ की छह सीट से घटकर चार हो गई। बीएमएस व एचएमएस के लालच में आकर काम किया है। रेड्डी व राजेंद्र पूरी तरह से मजदूरों को धोखा दे रहे हैं। दोनों अपने को तथाकथित अध्यक्ष और महामंत्री बोलते हैं। सच्चाई यह है कि इंटक का मैं अध्यक्ष हूं। मजदूर हमारे साथ है।
    दुबे ने कहा कि बीएमएस के डॉ. बसंत कुमार राय पूरी तरह से मजदूर विरोधी हैं। सेटिंग कर इंटक की सीट ले ली। सरकार के इशारे पर काम करते हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि हम चुनाव लड़ने को तैयार हैं। आलाकमान को टिकट का फैसला करना है। फैसला होते ही मैं मैदान में उतर जाउंगा। संघ के महासचिव एनजी अरुण ने कहा कि इंटक पर किसी का हक नहीं है। जनवरी 2019 में फैसला आ जाएगा। जबतक सात जनवरी का फैसला नहीं आ जाता तब तक किसी भी कमेटी में कोई भी इंटक प्रतिनिधि नहीं बैठ सकता है। सुरेंद्र पांडेय, कालीचरण यादव, इंद्र कुमार दुबे, लक्ष्मण तिवारी, विकास पाठक, रवि चौबे मौजूद थे।

    धोखा से ले गया हैदराबाद रांची में किया ड्रामा

    ददई ने कहा कि हैदराबाद मुझे राजेंद्र प्रसाद सिंह ने धोखे से ले जाकर चकमा दिया है। रांची में व्यक्तिगत तौर पर मिलने गया था। उसपर भी ड्रामाबाजी हुई। विलय का सवाल ही नहीं उठता है। इंटक एचएमएस में विलय करने जा रहा है।

    जामा को बताया टंडेल

    ददई दुबे ने सार्वजनिक रूप से प्रेस के सामने कहा कि एसक्यू जामा संजीवा रेडी व राजेंद्र सिंह के टंडेल का काम करता है। यह एक पत्रवाहक है और कुछ नहीं। फैसला आया नहीं और कोल सचिव को पत्र लिख दिया।

    ललन चौबे गुट को लगा झटका
    ललन चौबे गुट में अध्यक्ष पद संभाल रहे एचएन चटर्जी ने ददई दुबे के समक्ष अपने पूरी टीम का विलय कर दिया। एचएन चटर्जी ने कहा कि 10 जुलाई को ही पूरी कमेटी को भंग कर दिया है। इसकी सूचना रजिस्ट्रार तक को दे दी गई है। दुबे ने माला पहनाकर उसका स्वागत किया। साथ ही कहा कि चौबे के बारे में कुछ भी कहना माथा पटकना जैसी बात होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुझे फंसाने की हो रही है साजिश : अंबा प्रसाद
    Next Article धनबाद लोस समेत सभी सात विस जीतने की तैयारी तेज
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version