Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»खनिज के मामले में झारखंड धनी: राज्यपाल
    Breaking News

    खनिज के मामले में झारखंड धनी: राज्यपाल

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 24, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि खनिजों से भरे झारखंड प्रदेश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करें। खनिज देश की तरक्की के महत्वपूर्ण स्रोत है। झारखंड इस मामले में धनी है। कंपनियां पर्यावरण हितैशी खनन पर जोर दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ ऊर्जा पर जोर देते हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए खनन उद्योगों की अहम भूमिका है। पर इससे जनमानस और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के पति संजीदा होना भी जरूरी है। खनन की आधुनिक तकनीक को अपना कर इसे पर्यावरण अनुकूल बनाना होगा। भारतीय वैज्ञानिक इसके प्रति गंभीर हैं। आनेवाले समय में केंद्रीय खनन एवं ईधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) इस क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभायेगा।
    शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सिंफर में आयोजित दो दिवसीय नेशनल सेमिनार के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। दो दिनी टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट एंड इमर्जिंग माइनिंग मेथड्स विषयक सेमिनार को संबोधित कर रही थी। राज्यपाल ने कहा कि धनबाद में आइआइटी, सिंफर और इंस्टीट्यूशन आॅफ इंजीनियर्स धनबाद चैप्टर की ओर से आयोजित सेमिनार पर्यावरण अनुकूल खनन तकनीक विकसित करने का रोड मैप तैयार करेगा।

    स्मारिका का भी विमोचन किया : खनन की प्रौद्योगिकीय प्रगति और उभरती पद्धतियों पर आयोजित सेमिनार में राज्यपाल ने कहा धनबाद में आइएसएम, बीआइटी सिंदरी और बीसीसीएल जैसी कंपनियां हैं और इस वजह से सिंफर जैसे शीर्ष वैज्ञानिक संस्थान को यहां स्थापित किया गया है। इससे पूर्व उन्होंने स्मारिका का भी विमोचन किया। सिंफर के नये प्रशासनिक ब्लॉक और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन किया। सिंफर निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने उन्हें पुस्तक और स्मृति चिन्ह भेंट किया। आयोजन सचिव एसके सिंह ने सेमिनार के उद्देश्यों की जानकारी दी। सेमिनार में को एनसीएल सीएमडी पी के सिन्हा, सिंफर के निदेशक पीके सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नॉर्दर्न कोलफिल्ड लिमिटेड के सीएमडी पीके सिन्हा, आइआइटी आइएसएम के निदेशक राजीव शेखर, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि के कुलपति डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य देश-विदेश के आए प्रतिनिधि मौजूद थे। दो दिनी सेमिनार में खनन प्रौद्योगिकी से संबंधित 44 पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे। खनन क्षेत्र से जुड़े दो सौ प्रतिनिधि मंथन करेंगे। देशभर से 26 खनन संबंधी कंपनियों के प्रतिनिधि सेमिनार में शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपत्नी और मां ने पुलिस पर लगाया वैभव को फंसाने का आरोप
    Next Article अब झारखंड में दवा के अभाव में नहीं मरेगा कोई गरीब
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version