Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: अगवा छात्र को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
    Breaking News

    रांची: अगवा छात्र को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 27, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित गंगानगर के रोड नंबर दो से सोमवार को अगवा किये गये कृष्णा मिश्रा (साढ़े सात साल) को गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। कृष्ण के अपहरण के बाद रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने टीम का गठन किया था। टीम ने तुपुदाना ओपी क्षेत्र के चितवादाग से बच्चे को बरामद किया है। मामले के साजिशकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बच्चे की मां सीमा देवी ने दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि उनके बच्चे को पास में ही रहने वाले शिवानंद उरांव और अनिल अपने साथ ले गये, लेकिन लेकर नहीं लौटे।
    एसएसपी ने दी जानकारी
    एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि 24 को सूचना मिली थी जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। सूचना मिली थी कि छत्रपाल के घर लेबर का काम करने वाला शिवानंद उरांव ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ फिरौती के लिए कृष्णा मिश्रा का अपहरण किया था। एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। टीम में सिटी एसपी सुजाता वीणापानी, ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर, एएसपी अमित रेनू और कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल, हटिया डीएसपी विनोद रवानी, धुर्वा थाना, जगन्नाथपुर थाना, तूपुदाना थाना और नगड़ी थाना के थाना प्रभारी को शामिल किया गया था। टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। बुधवार रात को सूचना मिली कि कर्रा-आतूहाता क्षेत्र में बच्चे को रखा गया है। टीम के द्वारा घेराबंदी की गयी। पूरी रात सर्च अभियान चलाया गया। सुबह तुपुदाना के चितवादाग से सकुशल बच्चे को बरामद कर लिया गया। इस दौरान अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    छात्र के पिता हिंदुस्तान पेट्रोलियम में कॉन्ट्रैक्टर
    कृष्णा के पिता छत्रपाल मिश्रा हिंदुस्तान पेट्रोलियम में कांट्रैक्टर हैं। वे मूल रूप से फरीदाबाद, हरियाणा के रहने वाले हैं। गंगानगर में किराये के मकान में रहते हैं। कृष्णा डीएवी स्वर्णरेखा में एलकेजी का छात्र है। सोमवार को वह एक बजे स्कूल से आया। तीन बजे तक वह उनके साथ था। थोड़ी देर बाद उसे ट्यूशन के लिए भेजा। ट्यूशन से वह 4.30 बजे लौटा। फिर वह दोस्तों के साथ खेलने चला गया। घर के सामने ही 10-12 बच्चे खेल रहे थे। तब सीमा थोड़ी देर के लिए लेटने चली गयी। शाम पांच बजे ठंड बढ़ती देख वह स्वेटर लेकर कृष्णा को देने निकली, लेकिन वह बाहर नहीं था। कृष्णा के दोस्तों से पूछी तो सभी ने बताया कि उसे मिस्त्री भैया शिवानंद अपने साथ करम चौक की ओर ले गया। उन्हें लगा कि कुछ देर बाद लौट आयेगा, लेकिन वह नहीं आया। शिवानंद का फोन भी स्विच आॅफ मिला। रात नौ बजे सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

    कृष्णा की मां सीमा ने बताया कि चार दिन से शिवानंद अपने दो दोस्तों के साथ उनके घर के सामने बैठ रहा था। शिवानंद ने कुछ दिनों तक उनके पति के साथ काम भी किया था। एक महीने पहले ही वह काम छोड़ चुका था। कुछ दिन पहले उनके पति को उसने कहा था कि वह जमीन खरीद-बिक्री का काम कर रहा है। वह भी जमीन खरीदें, पर उन्होंने मना कर दिया था।

    40 लाख फिरौती मांगने की बात आई थी सामने
    फिरौती मांगे जाने के सवाल पर सिटी एसपी ने कहा कि अभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। छत्रपाल मिश्रा के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि उनके घर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने 40 लाख रुपये फिरौती मांगी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी के कृषि मंत्री ने रघुवर दास को कुंभ मेले में शामिल होने का दिया न्योता
    Next Article पारा शिक्षक और शिक्षा मंत्री के बीच हुई वार्ता में नहीं निकला हल
    azad sipahi

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version