रांची। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को रांची पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की और 14 जनवरी से चार मार्च 2019 तक प्रयागराज (इलाहाबाद) में आयोजित कुंभ मेले में शामिल होने का न्योता दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आमंत्रण देने के लिए सूर्य प्रताप शाही का आभार व्यक्त किया।
पद्मश्री अशोक भगत से मिले शाही
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद शाही विकास भारती पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड के गांधी कहे जाने वाले पद्मश्री अशोक भगत से भी मुलाकात की। उन्हें प्रयागराज के कुंभ में शामिल होने का न्योता दिया।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
यूपी के कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने प्रयागराज में शामिल होने के न्योता के लिए उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री को धन्यवाद दिया।