Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चार साल से प्रदेश में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है : हेमंत सोरेन
    Breaking News

    चार साल से प्रदेश में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है : हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 28, 2018Updated:December 28, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाहददाता
    रांची। झारखंड सरकार के चार साल पूरा होने पर झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रतिपक्ष नेता हेमंत सोरेन ने सरकार की उपलब्धियों पर निशाना साधा। सोरेन ने कहा कि प्रदेश में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। भय, भूख, बलात्कार और भ्रष्टाचार ही इस सरकार की इन चार सालों में मुख्य उपलब्धियां रही हैं। इस सरकार में भूमि घोटाला, कंबल घोटाला और निविदा घोटाला जैसे काम ही इन सालों में हुए हैं। यही है प्रवासी मुख्यमंत्री के चार साल।

    उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करने, मनरेगा और आवासों के लिए पैसा नहीं है, लेकिन विदेशों में महंगे मंच और टेंटों पर सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है। उन्होंने कहा कि इन चार सालों में सरकार ने सिर्फ प्रचार में अपना चेहरा चमकाया है, और बिजली के खंभों पर पोस्टर लटकाया है। इन चार साल में 325 करोड़ रुपये को प्रचार-प्रसार में फूंक दिया गया है। इतना ही नहीं सरकार के पास इन सबका कोई हिसाब नहीं है। इतनी राशि तो कई विभागों के बजट में भी नहीं हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों की बात करती है, लेकिन इस सरकार ने आदिवासियों पर गोलियां बरसाने का काम किया है। फर्जी मुठभेड़ के नाम पर गरीब और निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कई भ्रष्ट अफसरों को संरक्षण दे रही है। इस वजह से इन चार सालों में झारखंड रसातल में चला गया है। एनसीइआर की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में निवेशकों के लिए 21 राज्यों में सबसे नीचे से मात्र एक पायदान ऊपर है।

    उन्होंने कहा कि सरकार कहां से मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर में शराब बेचने जैसी सोच लाती है। दरअसल यह यहां के युवाओं को शराब पिला कर बेरोजगार करने की बड़ी साजिश है। यह सरकार यहां के युवाओं को मजदूर बना कर रोजगार के नाम पर बाहर भेज रही है और छत्तीसगढ़ के लोगों को यहां रोजगार दिया जा रहा है। इन चार सालों में सरकार में शामिल लोगों ने सिर्फ झारखंड को लूटा है। इसलिए अगले चुनाव में झारखंड में बीजेपी की हालत छत्तीसगढ़ से भी बुरी होने वाली है। सरकार के खिलाफ युवाओं, किसानों और आदिवासियों में भारी आक्रोश है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत अकेले नहीं बाबूलाल समेत विपक्ष में हैं कई नेता: आरपीएन
    Next Article सरकार की उपलब्धियों का दावा झूठ का पुलिंदा : डॉ अजय कुमार
    azad sipahi

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version