Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जयनगर में स्कूल प्रिंसिपल की दफ्तर में मौत
    Breaking News

    जयनगर में स्कूल प्रिंसिपल की दफ्तर में मौत

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 4, 2019Updated:January 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयनगर। प्लस टू उच्च विद्यालय जयनगर के प्राचार्य रामानुज सिंह की शुक्रवार को संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गयी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार रामानुज सिंह (50 वर्ष) दिन में करीब ढाई बजे अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे। लिपिक सुभाष यादव, मुकेश शर्मा एवं चपरासी बहादुर पासवान भी अपने-अपने कार्य में लगे थे। एकाएक कार्यालय से धुआं निकलने लगा। तब लिपिक एवं चपरासी ने आवाज दी। कोई जवाब नहीं आने पर कार्यालय का दरवाजा उन्होंने तोड़ दिया। कमरे में प्राचार्य जली अवस्था में मृत पाये गये।

    रामानुज सिंह गिरिडीह जिला से स्थानांतरित होकर अगस्त में आये थे। वह मूलत: लखीसराय (बिहार) के रहने वाले थे। घटना स्थल से पेट्रोल का खाली डब्बा और जहर की शीशी भी मिली है। सूचना पाकर थाना प्रभारी रविकिशोर प्रसाद पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। साथ में बीडीओ अमित कुमार, सीओ विजय हेमराज खलको भी थे। बाद में सूचना पाकर एसडीओ केके राजहंस, एसडीपीओ संजीव कुमार सिंह, डीइओ शिवनारायण साह भी पहुंचे। इधर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है, जबकि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

    पुत्र ने कहा कि साजिश है पिता की मौत
    प्लस टू उच्च विद्यालय जयनगर के प्रधानाध्यापक रामानुज सिंह की संदिग्ध मौत को उनके पुत्र आकाश कुमार ने गहरी साजिश करार दिया है। घटना के बाद जयनगर पहुंचे आकाश कुमार ने बताया कि उनके पिता कोडरमा स्थित दूधीमाटी में किराये पर रहते थे। प्राय: 4 बजे शाम तक घर आ जाते थे। पर आज जब नहीं आये, तो उनके फोन पर बात की गयी, जिसे किसी दूसरे व्यक्ति ने रिसीव किया। तब मामले की उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि उनके पिता कुछ महीने पहले ही जयनगर में पदस्थापित हुए थे। बातचीत में बताया करते थे कि यहां पिछले 18 साल से कोई प्रधानाध्यापक पदस्थापित नहीं रहे थे। इस पूरे मामले को आकाश कुमार ने एक गहरी साजिश बताया और कहा कि प्रतीत होता है साजिश पूर्वक उनकी हत्या की गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद: बीसीसीएल के आधा दर्जन अफसरों के यहां सीबीआइ की छापामारी
    Next Article मंडल डैम किसानों की समृद्धि के द्वार खोलेगा : रघुवर दास
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version