Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नामदार का घमंड बहुत ऊंचा हर दिन दे रहे नयी गाली : मोदी
    Top Story

    नामदार का घमंड बहुत ऊंचा हर दिन दे रहे नयी गाली : मोदी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 13, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

    एजेंसी
    शिमला। हिमाचल में 19 मई को अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिन के भीतर सोमवार को हिमाचल में दूसरी चुनावी जनसभा की। सोलन के ठोडो मैदान में दोपहर बाद विजय संकल्प रैली में पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में रक्षा सौदों को एटीएम की तरह इस्तेमाल किया गया। देश को आत्मनिर्भर बनने से रोका गया। जमीन से आसमान तक ऐसा कोई सौदा नहीं हुआ, जिसमें भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप न लगे हों। कांग्रेस के कार्यकाल में 70 प्रतिशत रक्षा सामग्री का आयात विदेशों से होता था, लेकिन पिछले पांच सालों में 80 फीसदी उत्पादन यहीं हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेसी अपने पूर्वजों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। लेकिन जब उनके पूर्वजों के कार्यकाल में हुए कामों का हिसाब मांगो, तो जवाब मिलता है- हुआ तो हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नामदार जमानत पर हैं और हर रोज उन्हें गालियां देते हैं। नामदार का अहंकार सातवें आसमान पर है। कांग्रेस ने पिछले दस साल के शासन में देश की विकास दर को पांच प्रतिशत पर ला दिया, जबकि महंगाई दर को दस प्रतिशत तक पहुंचा दिया था। अब पिछले पांच सालों में विकास दर तेजी से बढ़ी है और महंगाई दर कम हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति वोट कटुआ पार्टी के तौर पर बन गयी है। 23 मई को इसका जवाब कांग्रेस के लोगों को मिल जायेगा। यह कांग्रेसी भी जान चुके हैं कि चुनाव का परिणाम क्या होगा, लेकिन सभी कार्यकर्ताओं के लिए जरूरी है कि वे बिना कोई ढील छोड़े सभी घरों तक पहुंचें।
    दिग्विजय सिंह पर कसा तंज
    इससे पहले मध्यप्रदेश के रतलाम में अपनी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्विजय सिंह पर वोट न डालने के लिए प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मैं भी मतदान करने के लिए अपने गांव अहमदाबाद गया था। यहां तक कि देश के राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति भी समय निकाल कर वोट डालने के लिए कतार में खड़े रहे, लेकिन दिग्गी राजा को वोट डालने की जरूरत महसूस नहीं हुई।
    दरअसल, भोपाल से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय का नाम राजगढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले अपने पैतृक कस्बे राघौगढ़ में पंजीबद्ध है। यानी मतदाता सूची में दिग्विजय सिंह का नाम राजगढ़ में दर्ज हैं। यहां रविवार को छठे चरण के मतदान के तहत वोटिंग हुई, लेकिन दिग्विजय सिंह अपना वोट डालने के लिए नहीं पहुंच पाये। भोपाल से मतदाता नहीं होने के कारण दिग्विजय अपने लिए वोट नहीं डाल सकते थे। कुल मिलाकर दिग्विजय न तो भोेपाल में वोट डाल पाये, और न ही राजगढ़ में। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वोट डालने के लिए राजगढ़ नहीं पहुंच पाने का मुझे दुख है। अगली बार मैं भोपाल में नाम दर्ज कराऊंगा। बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह मैदान में हैं, और उनके सामने भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा खड़ी हैं। साध्वी प्रज्ञा ने रविवार को भोपाल में मतदान किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाक ने जैश और जमात से संबंध के शक में 11 संगठनों पर प्रतिबंध लगाया
    Next Article राहुल ने सैम पित्रोदा से कहा, सार्वजनिक माफी मागें
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version