Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मौलाना साद को चौथा नोटिस जारी कर सरकारी लैब में कोरोना जांच कराने को कहा गया
    Breaking News

    मौलाना साद को चौथा नोटिस जारी कर सरकारी लैब में कोरोना जांच कराने को कहा गया

    azad sipahiBy azad sipahiApril 30, 2020Updated:April 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना संकट के दौर में देश में सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाले मौलाना साद को दिल्ली पुलिस ने चौथा नोटिस जारी कर सरकारी लैब में कोरोना जांच कराने के लिए कहा है। बता दें के तबलीगी जमात का मुखिया मौलाना साद एक प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट करा चुका था जहां उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। जिसके बाद उसके वकील ने दावा किया कि मौलान साद को कोरोना नहीं हुआ है।
    दिल्ली पुलिस द्वारा भेजे गये इस चौथे नोटिस में क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद से कुछ सवाल भी किये है। देश में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक इजाफा करने वाले तब्लीगी जमात के मुखिया मौलाना साद के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज किया है। ईडी ने दिल्ली पुलिस की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है।  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 31 मार्च को मौलाना साद समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। साद ने बड़े जमावड़े पर रोक के आदेश के बावजूद जलसा किया था।
    मौलाना सदा के नाम से नहीं मिला कोई खाता
    अपराध शाखा को निजामुद्दीन स्थित तबलीगी मरकज के एक और बैंक खाते का पता लगा है। तबलीगी मरकज के नाम वाला यह खाता हमदर्द स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा की शाखा में है। इस खाते से लगातार लेन-देन होता रहता था। अपराध शाखा ने इसकी जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दी है।
    अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया एक महीने के जांच में अब तक मौलाना मोहम्मद साद के व्यक्तिगत नाम से कोई बैंक खाता नहीं मिला है।
    अधिकारियों के अनुसार, मरकज का बैंक खाता साद का बेटा व भतीजा देखता था। ये दोनों ही साद के राजदार माने जाते है। अपराध शाखा दिल्ली में स्थित ट्रेवल्स एजेंट से भी जानकारी जुटाने में लगी है कि उनके जरिये कितने जमाती विदेश गये थे और कब भारत आये थे। जांच में पता चला है कि मरकज से लोग जमात के लिए टुकड़ियों में जाते थे। ये जहां जाते, वहां मजिस्दों में रहते और लोगों के घर खाना खाते थे। इस कारण प्रचार करने गए लोगों का खर्चा कम आता था। यह भी देखा जा रहा है कि धर्म के नाम पर आयकर विभाग से छूट ली जाती थी या नहीं।

    अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, जांच टीम के सिपाही के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिन पुलिस अधिकारियों को सेल्फ क्वारंटीन रहने को कहा गया है, उनमें सीनियर अफसर भी हैं। ऐसे में मरकज मामले की जांच धीमी होने की आशंका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिम सिंहभूम पुलिस ने तबलीगी जमात के 7 विदेशियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
    Next Article झारखंड की विशेष ट्रेन चलाने की मांग को बिहार समेत पांच राज्यों का समर्थन
    azad sipahi

      Related Posts

      सिडनी आतंकी हमले पर पीएम मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा– आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

      December 14, 2025

      एक समय आएगा, जब कांग्रेस के लोग उस समय को कोसेंगे, जब राहुल गांधी पार्टी के नेता थे : शेखावत

      December 14, 2025

      दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब, राजधानी में एक्यूआई 461

      December 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सिडनी आतंकी हमले पर पीएम मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा– आतंकवाद बर्दाश्त नहीं
      • एंबुलेंस चालकों की मनमानी और शोषण पर विधायक की कड़ी चेतावनी
      • नगर निगम सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रही: सरयू राय
      • एक समय आएगा, जब कांग्रेस के लोग उस समय को कोसेंगे, जब राहुल गांधी पार्टी के नेता थे : शेखावत
      • दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब, राजधानी में एक्यूआई 461
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version