Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और चमरा लिंडा से पूछताछ
    Jharkhand Top News

    बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और चमरा लिंडा से पूछताछ

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। राज्यसभा चुनाव 2016 में हॉर्स ट्रेडिंग मामले की जांच तेज हो गयी है। मंगलवार को पुलिस की टीम ने भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव और झामुमो विधायक चमरा लिंडा से अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस ने तीनों से अलग-अलग सवाल किये। इस मामले में तीनों की भूमिका भी अलग-अलग थी। झाविमो के विधायक प्रदीप यादव ने मतदान के पहले यह आशंका व्यक्त की थी कि राज्यसभा चुनाव में गड़बड़ी और हॉर्स ट्रेडिंग भी होगी। बाद में उनकी यह आशंका सच साबित हुई। पुलिस की टीम ने उनसे यह जानने की कोशिश की कि उन्हें पहले से ही ऐसी आशंका क्यों थी। क्या चुनाव से पहले किसी ने उनसे संपर्क किया था। यादव ने उस समय की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी है। इस मामले में बाबूलाल मरांडी की भूमिका थोड़ी अलग थी। वह मीडिया के समक्ष एक सीडी लेकर आये थे, जिसमें खरीद-फरोख्त संबंधी बातचीत का आॅडियो था। उसी सीडी से यह मामला खुला था। उनसे यह पूछा गया कि उन्हें रिकॉर्डिंग कहां से मिली, किसने दी थी और क्यों दी थी। मरांडी ने पूछताछ करने गये पुलिस अधिकारियों को बताया है कि रिकॉडिंग पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने उन्हें दी थी और बताया था कि किस तरह से विधायकों को धमकाया जा रहा था। इस मामले में झामुमो विधायक चमरा लिंडा से भी पूछताछ की गयी। लिंडा उस समय भी विधायक थे। वह उस चुनाव में मतदान नहीं कर सके थे। अगर वह वोट दे देते, तो झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन चुनाव जीत जाते। उस समय .25 वोट के अंतर से उनकी हार हुई थी। चमरा लिंडा से पूछा गया कि उनको किसने धमकी दी थी। वह अस्पताल में क्यों भर्ती हुए। विधायक ने बताया कि वह बीमार थे, लेकिन ऐसा भी नहीं था कि मतदान नहीं कर पाते। अस्पताल में पुलिस की टीम आयी थी और वारंट दिखा कर गयी थी। पुलिसवालों ने उनसे कहा था कि अगर वह अस्पताल से बाहर निकले, तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा। उन पर वर्ष 2013 में सरकारी काम में बाधा डालने और एक आरक्षी को पीटने के आरोप में जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज था और पुलिस वालों के पास उसी मामले का वारंट था। इस मामले में पुलिस को तीन साल तक कोई सबूत हाथ नहीं लगा था, लेकिन राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले केस को सत्य करार दिया गया था। विधायक के खिलाफ आरक्षी के साथ मारपीट का जो मामला दर्ज है, अब उसके अनुसंधानक से भी पूछताछ होगी। हॉर्स ट्रेडिंग के मामले में देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह से भी पूछताछ होनी है। पुलिस रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय से भी पूछताछ कर चुकी है। वह उस चुनाव में पोलिंग एजेंट थे। इसी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके सलाहकार अजय कुमार से भी पूछताछ होगी। अगर और पुख्ता सबूत हाथ लगे, तो चमरा लिंडा का दोबारा बयान लिया जायेगा। हॉर्स ट्रेडिंग का यह मामला जगन्नाथपुर थाना में 2018 में दर्ज हुआ और पुलिस 40 विंदुओं पर इसकी जांच कर रही है।

    Babulal Marandi Pradeep Yadav and Chamra Linda questioned
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व डीजीपी डीके पांडेय ने अपने ही महकमे से झूठ बोला
    Next Article हेमंत सोरेन के छह माह : एक-एक दिन झारखंड के नाम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      जामताड़ा में झारखंड संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न

      April 19, 2026

      झारखंड में लू का कहर: 40 डिग्री पार तापमान, कड़क धूप ने मचाई तबाही

      April 19, 2026

      दुबई के अजमान से दबोचा गया प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर, कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ

      April 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जामताड़ा में झारखंड संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न
      • झारखंड में लू का कहर: 40 डिग्री पार तापमान, कड़क धूप ने मचाई तबाही
      • छत्तीसगढ़ के सक्ति वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा
      • दुबई के अजमान से दबोचा गया प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर, कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ
      • महिला आरक्षण बिल को लेकर मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version