Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»महागामा में विस्फोटक से लदा ट्रक जब्त
    Jharkhand Top News

    महागामा में विस्फोटक से लदा ट्रक जब्त

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोड्डा। गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के निकट पुलिस ने मंगलवार की सुबह विस्फोटकों से लदा एक ट्रक जब्त किया। इसमें करीब सात टन विस्फोटक थे। ट्रक को कवर करते हुए एक स्कॉर्पियो चल रही थी, जो भाग गयी। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने पुलिस को किसी तरह का कागजात नहीं दिखाया है। एसपी वाइएस रमेश ने अंदेशा जताया कि अवैध पत्थर खदानों में उपयोग के लिए विस्फोटक की खेप पहुंचायी जा रही थी।
    महागामा पुलिस को वाहन जांच के दौरान उक्त बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने गोड्डा की ओर से तेजी से आ रही सफेद रंग की स्कार्पियो एवं उसके पीछे से एक ट्रक को देखा, तो उसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उक्त वाहन तेजी से मोहनपुर से मेन रोड की ओर निकल गया। इस पर पुलिस को संदेह हुआ कि दाल में कुछ काला है। पुलिस ने तब वहां से स्कॉर्पियो और ट्रक दोनों वाहनों का पीछा किया। इस दौरान ग्राम बलिया के पास ट्रक को रोक लिया गया। वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी ललमटिया की ओर तेजी से निकल गयी। उक्त ट्रक को जैसे ही रोका गया, उससे एक व्यक्ति उतरकर भागने लगा, जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को चकमा देकर वह भाग गया। उसी वाहन से एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जो खुद को खलासी बता रहा है। उसका नाम सरफू खान, पिता स्व साहिद खान है और वह धनबाद के कतरास का रहनेवाला है। ट्रक की तलाशी लेने पर विस्फोटक बरामद हुआ। इसका वजन करीब सात टन है। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक वाइएस रमेश ने कहा कि यह विस्फोटक विशेषकर खदानों में इस्तेमाल किये जाते हैं। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गयी है। टीम इसके मालिक का पता करेगी। मौके पर पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार झा, महागामा थाना प्रभारी फागू होरो, राजू लाल स्वांसी, हवलदार किंकर वैद्य, सुधीर सोरेन आदि छापेमारी दल में शामिल थे।

    Truck laden with explosives seized in Mahagama
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ : दीपक प्रकाश
    Next Article झारखंड में कोरोना बेकाबू, चार और मौैत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version