Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के पूर्व सांसद केडी सिंह गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    झारखंड के पूर्व सांसद केडी सिंह गिरफ्तार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। अल्केमिस्ट के मालिक और झारखंड के पूर्व राज्यसभा सांसद केडी सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। केडी सिंह पर लोगों से धोखाधड़ी करने और गलत तरीके से धन अर्जित करने का आरोप है। उन्हें इडी की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इडी अधिकारियों की मानें, तो केडी सिंह ने अल्केमिस्ट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी कर विदेश भेजे हैं। उनके घर से 10 हजार डॉलर और 32 लाख रुपये जब्त किये गये हैं। इसी दिन केडी को दिल्ली की अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने 16 जनवरी तक इडी हिरासत में रखने का निर्देश दिया।
    इस बाबत भाजपा नेता शुभेंदू अधिकारी ने कहा कि केडी सिंह ने अल्केमिस्ट की आड़ में बंगाल के 10 लाख परिवारों से ठगी की है। केडी सिंह को केवल गिरफ्तार करना ही नहीं, उसकी संपत्ति भी जब्त होनी चाहिए। दूसरी ओर तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि वर्तमान भाजपा नेता मुकुल राय ही पार्टी सुप्रीमो को गलत जानकारी देकर केडी सिंह को तृणमूल में लाये थे। सारधा चिटफंड के मुखिया सुदीप्त सेन ने अपनी चिट्ठी में भी अल्केमिस्ट का असरी चेहरा मुकुल राय को बताया था। इसलिए अविलंब मुकुल राय को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। कुणाल ने दावा किया कि गिरफ्तारी के डर से ही मुकुल राय तृणमूल छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
    इसके पहले भी केडी सिंह की 239 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गयी थी
    प्रवर्तन निदेशालय को इससे पहले भी केडी सिंह के ठिकानों पर छापेमारी में कई जरूरी कागजात, विदेशी करेंसी और कैश मिला था। साल 2018 में ही केडी सिंह पर पीएमएलए के तहत केस शुरू किया गया था। केडी सिंह की कंपनी अल्केमिस्ट इन्फ्रा रियलटी लिमिटेड पर इडी ने 2016 में केस दर्ज किया था। ये मामला पीएमएलए के तहत दर्ज किया गया था। आरोप था कि इस कंपनी ने लोगों को करीब 1900 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। एसइबीआइ की ओर से कंपनी, इसके डायरेक्टर और शेयर होल्डर्स पर मामला दर्ज किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से इससे पहले भी केडी सिंह की संपत्ति को सीज किया गया था। केडी सिंह की करीब 239 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गयी थी, जिसमें रिजॉर्ट, शोरूम और बैंक खाते भी शामिल थे। केडी सिंह के ठिकानों पर इडी पहले भी छापेमारी कर चुकी है।

    Former Jharkhand MP KD Singh arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछात्रों ने की सीबीआइ जांच की मांग
    Next Article इंतजार खत्म, कोराना वैक्सीन पहुंची रांची
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version