Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»भारत और चीन के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे है : विदेशमंत्री एस जयशंकर
    ताजा खबरें

    भारत और चीन के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे है : विदेशमंत्री एस जयशंकर

    sonu kumarBy sonu kumarMay 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत चीन के संबंध ‘मुश्किल दौर’ से गुजर रहे हैं। हालांकि, देश में कोविड-19 महामारी के दौरान रणनीतिक सामान की आवाजाही में ढील देने के संदर्भ में हाल में सकारात्मक चर्चा हुई है। यह बात विदेशमंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कही।यहां आयोजित ऑनलाइन सत्र में भारत-चीन संबंधों और हाल में चीनी विदेशमंत्री वांग यी के साथ हुई चर्चा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में जयशंकर ने यह बात कही।उन्होंने कहा, ”पिछली वार्ता काफी हद तक कोविड-19 महामारी पर केंद्रित थी और मेरी चर्चा का विषय था कि कोविड-19 निश्चित रूप से कुछ बड़ा है और यह हमारे साझे हित में है कि इससे निपटने के लिए मिलकर काम करें और यही बात विदेश मंत्र वांग यी ने भी मुझसे कही।

    मंत्री ने कहा कि भारतीय कंपनियां चीन से ऑर्डर प्राप्त करने में मुश्किल का सामना कर रही हैं और उनका चीनी मंत्री को संदेश था कि वह सबसे बेहतर मदद इस प्रक्रिया में राहत देकर कर सकते हैं।जयशंकर ने कहा, ”हमारी बातचीत के बाद चीजें आगे बढ़ी हैं।हमारी कुछ विमानन कंपनियों को तुरंत वहां जाने की अनुमति मिली। कड़ी बढ़ रही है जो बहुत प्रशंसनीय है।”वृहद स्तर पर भारत-चीन संबंधों के बारे में मंत्री ने कहा कि सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया चल रही है लेकिन अब तक सीमा के इच्छित स्थान तक उनकी वापसी नहीं हुई है।

    जयशंकर ने कहा, ”इस समय हमारे रिश्ते मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि समझौतों का उल्लंघन हुआ है और यह समझ है की चीन ने अपनी ओर से गत कई सालों में भारी सैन्य तैनाती बिना किसी कारण के वास्तविक नियंत्रण रेखा पर की है।उन्होंने कहा, ”वे एक साल से हैं और उनकी गतिविधि से सीमावर्ती इलाकों में शांति और संयम भंग होता है। हमने 45 साल के बाद जून में वहां खून खराबा देखा।”मंत्री ने कहा कि भारत का बहुत साफ रुख है कि पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते के लिए सीमावर्ती इलाकों में शांति और संयम बहुत जरूरी है।जयशंकर ने कहा, ” संघर्ष, जबरदस्ती, धमकी और खूनखराबा सीमा पर हो और फिर आप कहे कि दूसरे क्षेत्रों में अच्छे संबंध बनाए हैं।
    यह वास्तविक नहीं है। वह ऐसा कुछ है जिसपर हम कायम है और चीनी पक्ष के साथ चर्चा कर रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में हमने प्रगति की है और कुछ क्षेत्रों में अब भी चर्चा चल रही है।”उन्होंने कहा, ”लेकिन हम तनाव कम करने के स्तर पर नहीं पहुंचे है जो सैनिकों की वापसी के बाद ही आ सकती है।”गौरतलब है कि भारत और चीन की सेना के बीच गत साल मई से ही पूर्वी लद्दाख के कई स्थानों पर गतिरोध बना हुआ है। कई दौर की कूटनीतिक और सैन्य स्तर की वार्ता के बाद फरवरी में पैगोंग झील के उत्तरी और दक्षिण किनारे से चीनी सैनिक और उनके साजो सामान पीछे हटे। अब दोनों पक्ष गतिरोध के अन्य स्थानों से सैनिकों के पीछे हटने पर चर्चा कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि जयशंकर इस समय जी-7 समूह के विदेश एवं विकास मंत्रियों की बैठक में बतौर मेहमान मंत्री शामिल होने के लिए ब्रिटेन में हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश के 12 राज्यों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक
    Next Article कैबिनेट का फैसला! मुफ्त अनाज वितरण कार्यक्रम को दी मंजूरी, पहले ही लागू कर दी गई है योजना
    sonu kumar

      Related Posts

      सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

      September 12, 2025

      पाकुड़ पुलिस इन दिनों अवैध लॉटरी धंधेबाजों के खिलाफ सख्त

      September 4, 2025

      प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में गिनाई देश की उपलब्धियां, बताया प्रेरणादायक

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम तैयार
      • पीएसजी स्टार डेम्बेले ने जीता बैलन डी’ओर 2025 अवॉर्ड
      • भारत के लिए चुनौती नहीं, अवसर है ट्रंप की वीजा नीति
      • इडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में युवराज सिंह का बयान दर्ज किया
      • फिल्म इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों का निर्माण भारत में होगा: अश्विनी वैष्णव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version