Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बीएमसी से सीखें झारखंड के नगर निगम
    Breaking News

    बीएमसी से सीखें झारखंड के नगर निगम

    azad sipahiBy azad sipahiMay 9, 2021No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना की दूसरी लहर से पैदा हुई आपदा ने बहुत से सरकारी-अर्द्धसरकारी निकायों की पोल खोल कर रख दी है। नगर निगम इनमें से एक है। बड़े शहरों की प्लानिंग और साफ-सफाई समेत अन्य नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बनाये गये नगर निगमों ने झारखंड में अपनी समानांतर सत्ता व्यवस्था कायम कर ली है और इस आपदा के समय भी उनकी कोई भूमिका नजर नहीं आ रही है। झारखंड में अभी नौ नगर निगम हैं, जिनमें से पांच के क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमण बहुत अधिक है। वहां के लोगों के सामने जान बचाने के साथ जीवन से जुड़ी दूसरी चुनौतियां भी हैं, लेकिन नगर निगम पूरी तरह निष्क्रिय है। ऐसा लगता है कि उसे न तो संक्रमण से कोई मतलब है और न ही इसे रोकने में उसकी कोई दिलचस्पी है। नगर निगमों के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद और मेयर-डिप्टी मेयर का काम शायद राजनीति करना और रौब गांठना ही रह गया है और नगर निगम का काम शहरवासियों से टैक्स वसूलना। कोरोना की पहली लहर के दौरान कई पार्षदों ने अपने इलाके में अच्छा काम किया था, मेयर-डिप्टी मेयर भी सक्रिय नजर आ रहे थे, नगर निगम कम से कम संक्रमित इलाकों में सैनिटाइजेशन का काम भी करता था, लेकिन इस बार यह सब कुछ नहीं हो रहा है, जबकि महामारी के समय सबसे सक्रिय भूमिका नगर निगमों की ही होती है। मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की चर्चा पूरे देश में हो रही है। न्यायालय तक उसकी तारीफ कर रहे हैं कि कैसे कोरोना महामारी में उसने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है और कैसे कोरोना की जंग में वह विजय की ओर आगे बढ़ रहा है। आखिर झारखंड के नगर निगम इतने सुस्त क्यों हैं और इसके पीछे की मंशा क्या है, इन सवालों के जवाब तलाशती आजाद सिपाही के टीकाकार राहुल सिंह की विशेष रिपोर्ट।

    भारत सरकार ने 1993 में जब 73वें संविधान संशोधन के जरिये देश भर में स्थानीय निकायों को मजबूत करने और उन्हें अधिक अधिकार देने का फैसला किया था, तब किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि सबसे निचले स्तर पर लोकतंत्र बहाली का यह अभिनव प्रयोग बड़े शहरों तक आते-आते हंसी का पात्र बन जायेगा। पंचायती राज व्यवस्था में नगर निगम की परिकल्पना पहले से थी, लेकिन इसमें संशोधन कर नगरीय प्रशासन को भी चुस्त-दुरुस्त किया गया। साथ ही बड़े शहरों के नगरीय विकास का खाका खींचने की जिम्मेदारी भी नगर निगमों को दी गयी। शासन का यह मॉडल पश्चिमी देशों की व्यवस्था पर आधारित था, जहां शेरिफ और मेयर को उसके शहर के पहले नागरिक का दर्जा हासिल है।
    जब झारखंड अलग राज्य बना, तब यहां भी यह व्यवस्था लागू की गयी, लेकिन यहां के नगर निगम राजनीति का अखाड़ा बनते गये। बिहार से अलग होकर बनाये गये इस राज्य में हर चीज राजनीतिक चश्मे से देखी जाने लगी और नगर निगम भी इसका अपवाद नहीं रहा। राज्य में एक-एक कर नौ नगर निगम बन गये, लेकिन यहां राजनीति कुछ अधिक ही पैठ बना गयी। सरकार ने नगर निगमों को राजनीति से दूर रखने के लिए इन्हें दलीय आधार पर चुनाव से दूर रखा, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। राजनीतिक दलों ने नेपथ्य में रह कर भी इन चुनावों में खूब पसीना और संसाधन बहाया। इसका सीधा परिणाम यह हुआ कि नगर निगम अपने मूल काम से भटक गया। नगर की प्लानिंग, साफ-सफाई और दूसरी नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बनाये गये नगर निगम राजनीतिक दांव-पेंच में उलझ गये।
    यह बेहद दुखद है कि कोरोना आपदा के इस दौर में भी नगर निगम की कोई भूमिका नजर नहीं आ रही है। संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था तो दूर की बात है, संक्रमित इलाकों में सैनिटाइजेशन का काम भी नहीं हो रहा है, जबकि कोरोना संकट के पहले दौर में नगर निगमों ने कुछ सक्रियता दिखायी थी। इस बार न वार्ड पार्षद नजर आ रहे हैं और न मेयर-डिप्टी मेयर। मीडिया में बयान देने से लेकर मांगयुक्त चिट्ठी लिखने के अलावा इनके पास कोई काम नहीं रह गया है। इसमें कुछ अपवाद भी हैं, लेकिन उनकी संख्या इतनी कम है कि उनका काम नजर नहीं आता।
    उदाहरण के लिए रांची नगर निगम को ही लें, जहां संक्रमितों की संख्या राज्य में सबसे अधिक है। यहां का नगर निगम और उसके चुने हुए पार्षदों ने संक्रमितों की सुविधा के लिए क्या कदम उठाया, यह याद नहीं आता। एकाध पार्षद अपने क्षेत्र में राहत पहुंचाने के लिए जरूर सक्रिय हैं, लेकिन उसका कोई खास प्रभाव नहीं दिख रहा है। राज्य का सबसे बड़ा नगर निगम होने के नाते रांची नगर निगम के पास तमाम संसाधन उपलब्ध हैं। इसके बावजूद यहां का अधिकांश काम बाहरी एजेंसियों को दिया जा चुका है। चाहे साफ-सफाई हो या कर संग्रह, पार्किंग शुल्क वसूलना हो या जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का जिम्मा, हर काम निजी एजेंसियों को दे दिया गया है। नगर निगम का काम केवल लोगों से भारी-भरकम टैक्स वसूलना और ट्रेड लाइसेंस जारी करना रह गया है। पूरे कोरोना काल में नगर निगम की ओर से न एक टेस्टिंग शिविर का आयोजन किया गया और न ही राहत शिविर ही शुरू किये गये हैं। टीकाकरण अभियान में भी इसकी कोई भूमिका नजर नहीं आती है। संक्रमितों के शव की अंत्येष्टि के लिए नगर निगम की व्यवस्था क्या थी, यह जगजाहिर हो चुका है। दलालों द्वारा परिजनों से मनमानी वसूली और जैसे-तैसे शवों को जलाने की घटनाएं आम हो गयी हैं। अब लोग कहने लगे हैं कि नगर निगम में यदि कोई काम होता है, तो वह है राजनीति और हमेशा टकराव की जमीन तैयार करना।
    अब नगर निगमों को और इसके पार्षदों, मेयरों और डिप्टी मेयरों को समझ लेना होगा कि लोग उनकी भूमिका से बेहद नाराज हैं। वे मुंबई नगर निगम की मिसाल देने लगे हैं, जिसने कोरोना संक्रमण को अपनी एकजुटता और कार्यप्रणाली से काफी हद तक नियंत्रित कर लिया। उसकी कार्यशैली की तारीफ चारों तरफ हो रही है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य सरकारों से कहा है कि उन्हें बीएमसी से सीख लेनी चाहिए।
    नगर निगमों के तमाम अंगों को इस आपदा के दौर में अपनी भूमिका निभाने के लिए आगे आना ही होगा। राजनीति अपनी जगह है और काम अपनी जगह। ऐसा कतई नहीं होना चाहिए कि राजनीतिक दांव-पेंच में आम लोगों की मुश्किलों की आवाज कहीं दब जाये और बाद में यह असंतोष बन कर उभरे। काम का मतलब अधिकारियों का दोष गिनाना और पत्र लिखना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के आंसू पोछना होता है। इसका सबसे सीधा और सरल रास्ता यही होगा कि नगर निगम को अपने मूल काम की ओर ध्यान लगाना चाहिए। अन्यथा यह कहना गलत नहीं होगा कि नगर निगम तो नगरों की सेहत के लिए हानिकारक होता जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता की मोदी को नसीहत, 50000 करोड़ पीएम हाउस और संसद भवन के लिए हैं, लेकिन 30,000 करोड़ सबको मुफ्त टीके के लिए क्यों नहीं
    Next Article अच्छी खबर : हेमंत सरकार का प्रयास रंग लाया, संक्रमण की दर गिरी
    azad sipahi

      Related Posts

      भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी टीएमटी के नेटवर्क को तोड़ना, हलके में लेने की गलती ना करे भाजपा

      May 8, 2026

      बंगाल का ‘भगवा’ सूर्योदय: भय हार गया है और भरोसा जीत गया

      May 7, 2026

      भद्रलोक में दशकों बाद भगवा का उदय

      May 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम
      • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
      • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
      • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
      • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version