Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कक्षा छह से आठ तक के सरकारी स्कूल खुले, स्कूलों में लौटी रौनक
    Jharkhand Top News

    कक्षा छह से आठ तक के सरकारी स्कूल खुले, स्कूलों में लौटी रौनक

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आदेश के बाद राज्य के अधिकतर सरकारी स्कूल शुक्रवार से खुल गये। स्कूल खुलने के बाद अब कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई शुरू हो गयी है। स्कूलों के खुलने से विद्यालयों में रौनक लौट आयी है। हालांकि, अभी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 20 से 30 प्रतिशत ही है।

    कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन जारी रहेगी। कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल पहले ही खुल चुके हैं। लगभग 18 महीनों के बाद स्कूल खुलने से स्कूल आये बच्चों में काफी खुशी देखी गयी। अभी इन विद्यालयों में कक्षा का संचालन सुबह आठ से 12 बजे तक हो रहा है। रांची के जिला स्कूल में भी स्कूल खुलने को लेकर पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गयी थी।

    जिला स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुमार सिन्हा और शिक्षक ओपी उपाध्याय ने बताया कि अभी कम बच्चे स्कूल आ रहे हैं। इसे लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। स्कूल के गेट पर ही बच्चों का थर्मल स्कैनर मशीन से स्कैन किया गया। इसके बाद स्कूल में प्रवेश होने के बाद बच्चों को सैनिटाइज कराया गया। इसके अलावा एक बेंच पर एक ही बच्चे को बैठाया जा रहा है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि अभी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कुछ अभिभावक बच्चों को नहीं भेजना चाह रहे हैं। ऐसे अभिभावक स्कूल में आ रहे हैं और जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों को स्पष्ट कहा गया है कि वह घर से खाना और पानी लेकर ही आयें। खाने का सामान न किसी दूसरे बच्चे को न दें और ना ही उनसे लें।

    इसके अलावा बच्चों के अभिभावकों से भी कहा गया है कि अगर बच्चों में कोई भी लक्षण दिखे, तो उन्हें स्कूल नहीं भेजें। इसके अलावा शहर के राजकीय कृत मध्य विद्यालय की शिक्षिका बिंदु कुमारी ने कहा कि स्कूल आने वाले बच्चों को मास्क, सैनिटाइज कराया जा रहा है। क्लास रूम में बैठने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है।

    jharkhand news School Reopens Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में वकील शनिवार को काम नहीं करेंगे
    Next Article झारखंड के तीन जिलों में तीन अधिकारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      सेना के साहस को सलाम करने आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी; पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश

      May 13, 2025

      झारखंड के 1161 सरकारी शिक्षकों को शोकॉज, समय पर ऑनलाइन ट्रेनिंग पूरा नहीं करने पर शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजा

      May 13, 2025

      पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ निश्चय दिखाया : चंपाई सोरेन

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version