Author: admin

पूर्वी चंपारण। छठे चरण में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। छठे चरण में पूर्वी चंपारण,पश्चिम चंपारण व शिवहर में मतदान होना है। इन तीनो लोकसभा क्षेत्र नेपाल की सीमा से जुड़ी है। ऐसे में मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा को 22 मई से 25 मई शाम 6 बजे तक 72 घंटे के लिए बॉर्डर को सील कर दिया गया है। 25 मई को मतदान के बाद शाम 6 बजे से बॉर्डर को खोल दिया जाएगा। इस दौरान…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में जा रही बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। यह घटना बुधवार की शाम में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित पावर हाउस के पास हुई। चुनाव ड्यूटी में जा रही गौतम बस ने सहजानंद चौक की तरफ बाइक से जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये। इस घटना के बाद हरमू रोड में जाम की स्थिति उत्पन्न…

Read More

रांची में प्रियंका गांधी ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- जीएसटी से सभी परेशान रांची। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को झारखंड दौरे पर हैं। रांची के हाई टेंशन मैदान, लोवाडीह नामकुम में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि संविधान ही आपको सारे अधिकार देता है। शिक्षा और आरक्षण का अधिकार देता है। आज जनता के सामने महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं है। बेरोजगारी चरम है। आज शिक्षित युवक बेरोजगार है। अगर इन सबको रोजगार मिल जाए तो हम चीन से मुकाबला कर सकते हैं। हर चीज महंगी हो गई है। जीएसटी से सभी परेशान…

Read More

धनबाद। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में झरिया स्थित जियलगोड़ा मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी समेत पूरे इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। शिवराज ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे कोयलांचल की धरती पर आने का मौका मिला लेकिन आज मन बहुत दुखी है। झारखंड को जिस तरह से लूटा गया है, उससे मन गुस्से से भर जाता है। इन इंडी गठबंधन वालों…

Read More

रांची। झारखंड में ड्रग्स के कारोबार में तेजी पर झारखंड हाइकोर्ट ने चिंता जतायी है। आदेश में कहा है कि झारखंड में ड्रग्स के कारोबार पर रोकथाम नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अदालत सख्त आदेश पारित करेगी। खूंटी में अफीम की फसलों को नष्ट करने, झारखंड में अफीम, चरस, गांजा आदि कारोबार में लगातार वृद्धि पर हाइकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। मामले में हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने आदेश पारित करते हुए कहा है कि अगर राज्य में ड्रग्स की खरीद-बिक्री पर पुलिस अधिकारी लापरवाह रहेंगे, तो उन पर कड़ी कार्रवाई…

Read More

-गोड्डा में कल्पना सोरेन का निशिकांत पर कटाक्ष गोड्डा। गोड्डा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने सासंद निशिकांत दुबे का नाम लिये बिना उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो व्यक्ति महिला का सम्मान नहीं कर सकता, वो जनप्रतिनिधि नहीं बन सकता। बता दें कि कल्पना सोरेन बुधवार को संथाल के गोड्डा में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी की उपस्थिति में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। जनसभा गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में आयोजित की गयी। कल्पना ने आगे कहा, इस बार का…

Read More

प्रियंका गांधी की सभा में हुई कल्पना सोरेन, भरी हुंकार रांची। कल्पना सोरेन संथाल की भूमि गोड्डा में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी की उपस्थिति में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में आयोजित जनसभा में शामिल हुईं। कहा कि इस बार का जो चुनाव लड़ा जा रहा है, वह चुनाव बीजेपी बनाम जनता है। गोड्डा की जनता के प्रत्याशी के रूप में प्रदीप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। देखा होगा भाजपा चुनाव के हर चरण में अपना नारा बदल रही है। आखिरी चुनाव से पहले ही बीजेपी को पता चल जायेगा…

Read More

श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बुद्ध की धरती श्रावस्ती की एक चुनावी जनसभा में विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए को घोर साम्प्रदायिक, घोर जातिवादी और घोर परिवारवादी बताया। उन्होंने कहा कि ये तीनों कैंसर से भी भयंकर बीमारियां हैं जो देश को तबाह कर सकती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के लोग जब जनता के बीच जाते हैं तो जनता पूछती है कि 60 साल में क्या किया। ये अपना तुरुप का इक्का निकालते हैं। समाज को बांटो और राज करो। तुष्टीकरण के लिए इंडी गठबंधन (आईएनडीआईए) वाले…

Read More

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा को 30 सीटें मिलीं तो ममता सरकार की विदाई तय है। उन्होंने कांथी में एक रैली को संबोधित करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत सभी विपक्षी पार्टियों को घेरा। उन्होंने ममता बनर्जी पर राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को रोकने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा ने लोकतंत्र को खत्म…

Read More

-कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर जनता को धोखा दिया -56 इंच के सीने वाले ने देश से भ्रष्टाचार को खत्म किया करनाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को करनाल के घरौंडा में आयोजित विजय संकल्प रैली में करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए वोट मांगे। इस मौके पर उन्होंने पूरे विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। अब तो उनके मंसूबे और खतरनाक हो गए हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहते हैं अगर किसी के घर के मुखिया की मौत हो जाती…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 23 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अंतरराष्ट्रीय कछुआ दिवस के लिए भी जानी जाती है। हम सभी ने बचपन में कछुए और खरगोश की कहानी जरूर सुनी होगी। कछुआ अपनी बेहद धीमी चाल के लिए जाना जाता है। साथ ही इसका धार्मिक महत्व भी है। कई लोग इसे शुभ मानते हैं। यही वजह है कि लोग इन्हें पालते भी हैं। कुछ समय से दुनिया में इनकी संख्या कम हो रही है। ऐसे में इसे लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के मकसद से 23 मई को अंतरराष्ट्रीय कछुआ दिवस मनाया जाता…

Read More