Author: admin

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र से दो किलोमीटर या उससे अधिक की दूरी पर निवास करने वाले मतदाताओं के लिए परिवहन की सुविधा बहाल करायें। इसके लिए दूरस्थ स्थानों को चिह्नित कर मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने और वापस छोड़ने के लिए वाहनों की टैगिंग सुनिश्चित करें। मतदान केंद्र पर उपलब्ध परिवहन सुविधा के लिए संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं को भी जागरूक करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने गुरुवार को जामताड़ा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जामताड़ा जिले के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ…

Read More

मुंबई। अहमदनगर जिले में आकोले तहसील के सुगांव गांव के पास गुरुवार सुबह प्रवरा नदी में एसडीआरएफ टीम की नाव पलट गई। जिससे एसडीआरएफ के 03 जवानों की डूबने से मौत हो गई। नाव पर सवार एक जवान और एक स्थानीय नागरिक लापता हैं। गोताखोर दोनों की तलाश कर रहे हैं। एसडीआरएफ के अधिकारी शैलेश कुमार हिंगे ने गुरुवार को बताया कि प्रवरा नदी में सुगांव गांव के पास बुधवार शाम को दो लोग डूब गए थे। इन दोनों में से एक का शव बुधवार रात तक निकाल लिया गया था। जबकि आज सुबह से एसडीआरएफ की टीम दूसरे व्यक्ति…

Read More

रांची। पर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन के खिलाफ मुंबई की उस महिला ने 15 दिन पहले फिर से बलात्कार का केस दर्ज कराया है। यह पूरा मामला साल 2013 का है, जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री थे। उन्होंने मुंबई के एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म किया था। एक्स पर ट्वीट कर दुबे ने दिया बड़ा बयान निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट लिख कर कहा है कि ‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के खिलाफ मुंबई की उस महिला ने बलात्कार…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रबींद्र नाथ महतो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली संतोष हेंब्रम की चुनाव याचिका में जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय ने उपस्थित होकर चुनाव संबंधित सीलबंद दस्तावेज कोर्ट को सौंप दिया है। उन्होंने कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगते हुए आगे ऐसी गलती नहीं होने की बात कही, जिस पर कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई में उपस्थित होने से छूट प्रदान की। अब मामले की अगली सुनवाई हाई कोर्ट में 12 जून को होगी। इस मामले में याचिकाकर्ता की ओर से तीन लोगों की गवाही पूरी हो चुकी है। वहीं प्रतिवादी…

Read More

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपा और कांग्रेस के परिवारवाद पर गुरुवार को जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये परिवारवादी पार्टियां देश का भला नहीं कर सकतीं। जातिवाद, परिवारवाद व तुष्टीकरण सपा का एजेंडा है, वहीं कांग्रेस बहना, माई व जमाई से बाहर नहीं निकल पा रही है। मुख्यमंत्री शर्मा ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश संविधान के हिसाब से चलेगा, तुष्टीकरण से नहीं। कांग्रेस दलित, ओबीसी और एससी के प्रति जो विचार रखती है वह विचार निकलकर सामने आया है। कांग्रेस ने गरीब, दलित व…

Read More

मुंबई। उत्तर प्रदेश के बदांयू के रहने वाले मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेता फिरोज खान का निधन हो गया है। गुरुवार की सुबह बदायूं में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। फिरोज खान को अमिताभ बच्चन का डुप्लीकेट कहा जाता था। वह हूबहू बिग बी की तरह ही मिमिक्री और एक्टिंग करते थे। इस वजह से वह अपने प्रशंसकों के बीच फ़िरोज़ खान ”अमिताभ डुप्लीकेट” के नाम से मशहूर थे। उन्होंने कई धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ”भाभीजी घर पर हैं”, ”जीजा जी छत पर हैं”, ”साहब बीबी और बॉस”, ”हप्पू की…

Read More

रांची। अखंड सौभाग्य का प्रतीक वट सावित्री व्रत छह जून को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत को रखने से परिवार के लोगों को सौभाग्य आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है। बहुत से लोग ये भी मानते हैं इस व्रत का महत्व करवा चौथ के व्रत जितना होता है। इस दिन सुहागिनें वट वृक्ष की पूजा करती है। पूजा के दौरान बरगद के पेड़ के नीचे कथा सुनती हैं। वट सावित्री पूजा और व्रत हिंदू चंद्र कैलेंडर के ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का शुगर और बीपी लेवल बढ़ गया है। गुरुवार को डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। इसके बाद सदर अस्पताल के डॉक्टर सत्येंद्र ने इडी के एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर बताया कि मंत्री आलमगीर आलम का बीपी और शुगर का लेवल बढ़ गया है। डॉक्टर सत्येंद्र ने बताया कि मंत्री आलमगीर आलम का बीपी और शुगर लेवल बढ़ा हुआ मिला है। वहीं नींद नहीं आने की वजह से उनका स्ट्रेस का लेवल भी बढ़ा हुआ पाया गया है। मेडिकल चेकअप के बाद आवश्यक दवाइयां आलमगीर आलम को…

Read More

धनबाद। उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर एक बार फिर खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की निति अपनाते हुए खनन टास्क फोर्स ने बुधवार देर रात राजगंज थाना क्षेत्र में खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक के नेतृत्व में औचक जांच अभियान चलाया गया। जिसमें 90 टन अवैध कोयला लदे तीन ट्रकों को जब्त किया गया। इस संबंध में खान निरीक्षक ने बताया कि बुधवार रात राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचिता चेक पोस्ट, ओवर ब्रिज के पास औचक जांच के दौरान ट्रक ( जेएच 10 बी.एल. 2574), ट्रक (यूपी 67 ए.टी. 1810 ) तथा…

Read More

रांची। दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी अखिलेश कुमार झा ने सभी पुलिस पदाधिकारी और सभी पुलिस कर्मियों से वोट देने की अपील की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी वोटरों से अपील है कि 25 मई को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और चुनाव के महापर्व में भाग ले। हर वोट जरुरी है।

Read More

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अम्बाटोली में गुरुवार को कुआं खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से चार मजदूर मिट्टी में दब गए। सभी मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। मौके पर प्रशिक्षु एसपी सह थाना प्रभारी वेदांत शंकर दल बल के साथ मौजूद हैं। मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाई जा रही है।

Read More