-राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी रांची। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान सेक्टर 2 एचइसी परिसर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। ज्ञातव्य है कि राजधानी रांची में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव…
Author: admin
रांची। भाजपा ने जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर इरफान के खिलाफ केस दर्ज कराया। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया इरफान अंसारी ने अपने ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट किया था की नकली राम भक्तों ने मेरे असली राम को जेल मे बंद कर दिया है। मेरी भाभी सीता मां दुर्गा की अवतार बीजेपी झारखंड को जला कर भस्म कर देंगी। साथ में मैं उनका हनुमान कदम से कदम मिलाकर रावण की लंका को जला…
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इटली के बुल्गारी इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट में उनका लुक फैंस को काफी पसंद आया। इवेंट से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। स्टाइलिश आउटफिट, शॉर्ट हेयरकट में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। देर रात हुए इस इवेंट में हॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ प्रियंका ने भी जमकर धमाल मचाया। बुलगारी कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा का बेहद स्टाइलिश अवतार देखने को मिला। उन्होंने क्रीम और ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में एंट्री की। उनके छोटे बाल कटवाने ने खास ध्यान खींचा। इस हेयरकट के साथ वह काफी क्यूट भी लग रही…
शाहिद कपूर की फिल्म ‘इश्क विश्क’ का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसे ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ नाम दिया गया है। इस फिल्म की चर्चा काफी समय तक रही थी। रोहित सराफ के प्रशंसक उन्हें ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं। अब उन्होंने फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘इश्क विश्क प्यार व्यार’ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर रिलीज होने के बाद से ही गाने की झलक ने रोहित के फैंस और संगीत प्रेमियों के बीच काफी हलचल पैदा कर दी है। प्रशंसकों को यकीन है…
उज्जैन। फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मनोज वाजपेयी ने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया। मनोज बाजपेयी विविध कार्यक्रमों में शिरकत करने इंदौर आए हैं। उससे पहले उन्होंने उज्जैन पहुंचकर अपने कुछ मित्रों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। भगवान महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा कि भगवान महाकाल से मैंने क्या मांगा यह तो नहीं बता सकता क्योंकि यह व्यक्तिगत है, लेकिन…
– एथेरियम में लगाई 20 प्रतिशत से अधिक की छलांग नई दिल्ली। क्रिप्टो करेंसी मार्केट में मंगलवार को रौनक छाई हुई है। मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-10 में शामिल क्रिप्टो करेंसीज में से सिर्फ दो आज मामूली गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार कर रही हैं, जबकि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन और दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम समेत 8 क्रिप्टो करेंसी मजबूती के साथ ग्रीन जोन में कारोबार करती नजर आ रही हैं। आज के कारोबार में बिटकॉइन एक बार फिर 71 हजार डॉलर के स्तर को पार कर गया है। वहीं, एथेरियम ने…
– बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने बनाया तेजी का रिकॉर्ड नई दिल्ली। पूरे दिन के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। दिन के पहले सत्र में बाजार पर मंदड़ियों का दबाव बना रहा, लेकिन दूसरे सत्र में तेजड़ियों ने जोर लगाया। इस वजह से शेयर बाजार रिकवरी करके हरे निशान में पहुंच गया। आखिरी वक्त में हुई मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ…
नई दिल्ली। वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के चेयरमैन पद के लिए साक्षात्कार को स्थगित कर दिया है। वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने स्टेट बैंक के मौजूदा चेयरमैन दिनेश खारा के उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए आज साक्षात्कार का आयोजन किया था। निर्धारित साक्षात्कार तय समय से कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, एफएसआईबी ने यह कदम उठाने की उचित वजह की जानकारी नहीं बताई है। साक्षात्कार की नई तारीख नई सरकार के गठन के बाद तय की जाएगी। दिनेश खारा 28 अगस्त, 2024 को…
-हेमंत सोरेन आदिवासी समाज के सबसे बड़े नेता जमशेदपुर। केजरीवाल ने कहा मैं यहां हेमंत सोरेन के समर्थन में आया हूं। आज से 35 साल पहले जमशेदपुर में टाटा स्टील में नौकरी करता था। 1989 से 1992 तक नौकरी की। साकची से मेरा नाता है लेकिन मोदीजी वाला नहीं। मैं जेल से सीधा आपके बीच आया। मैं एक दिन अपने जेल के सेल में बैठा हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने मोहलत दी की चुनाव प्रचार करो। पीएम ने पूरी ताकत लगायी कि बेल ने मिले लेकिन हनुमान जी के आशीर्वाद से बेल मिली। आज भाई हेमंत सोरेन जेल में हैं।…
बेतिया। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा है लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। पांच चरण का चुनाव बीतने के बाद साफ हो गया है कि इस बार बिहार की सभी 40 सीट एनडीए जीत रही है। विगत लोकसभा चुनाव में बिहार में 40 में से 39 सीट एनडीए जीती थी। एक सीट नहीं मिलने की कसक रह गई थी, लेकिन इस बार यह कसक दूर हो जाएगी। वे मंगलवार को बेतिया के नज़दीक एक निजी विद्यालय में मीडिया कर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री…
रांची। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बेहतर करने में युवाओं की बड़ी भूमिका रही है। युवाओं से मतदाता जागरुकता में सहयोग मिला है। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के वालेंटियर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत मतदान दिवस तक सक्रियता से जागरुकता का कार्य करते रहे। मतदान के दिन हर घर से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक कर बूथ तक लाना एनएसएस वालेंटियर सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े लोगों एवं जागरूक नागरिकों की बड़ी जिम्मेदारी है। यह बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कही। वे मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय, रांची के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में मतदाता जागरुकता समापन समारोह तथा…