रांची। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत एक जून को झारखंड के तीन लोकसभा सीट राजमहल, दुमका और गोड्डा पर चुनाव होने हैं। राज्य के तीन संसदीय क्षेत्र में 52 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। राजमहल लोकसभा से 14, दुमका और गोड्डा से 19-19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों लोकसभा क्षेत्र में छह जिला और 18 विधानसभा आते हैं। तीन लोकसभा क्षेत्र में 53 लाख मतदाता इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ईसीआई) के डाटा के अनुसार, सातवें चरण में तीनों लोकसभा क्षेत्र में कुल 84 लाख 11 हजार 857 आबादी है। इसमें 43,02,034 पुरुष और 41,09,823 महिलाएं शामिल हैं।…
Author: admin
-भाजपा की जीत के रास्ते का रोड़ा साबित हो सकता है हेलमेट छाप रामगढ़। हजारीबाग लोकसभा सीट की जीत में रामगढ़ विधानसभा का योगदान अहम रहा है। यह विधानसभा हमेशा भाजपा को एक बड़ी लीड देता आया है। 20 मई को जनता ने किसको कितना वोट दिया यह तो चार जून को पता चल ही जाएगा। लेकिन इससे पहले चौक चौराहों और गांवों में हो रही चर्चा एक नई राजनीति की तरफ इशारा कर रही है। इस बार आजसू नेताओं की निष्क्रियता की वजह से रामगढ़ विधानसभा में जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) की एंट्री…
मैड्रिड। स्टार स्पेनिश महिला फुटबॉलर एलेक्सिया पुटेलस ने जून 2026 तक एफ सी बार्सिलोना के साथ एक नए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें एक और वर्ष के लिए विस्तार का विकल्प भी शामिल है। क्लब ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी। बार्सिलोना के लिए 424 मैचों में 189 गोल करने और स्पेन की राष्ट्रीय महिला टीम के लिए 114 मैचों में 30 गोल करने के बाद 30 वर्षीय पुटेलस को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलरों में से एक माना जाता है। उनके प्रदर्शन को वैश्विक स्तर पर तब पहचान मिली जब उन्हें 2021 और 2022 में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने सिखों के गुरु अमरदास के प्रकाश पर्व पर आज देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा है कि गुरु अमरदास के आदर्श और सिद्धांत सदैव मानव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे। केंद्रीयमंत्री शाह ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ”सिख धर्म के तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई। गुरु साहिब जी का पूरा जीवन मानवता, परोपकार और सामाजिक कल्याण के लिए समर्पित था। उन्होंने बुराइयों से मुक्त समाज के निर्माण के लिए अथक परिश्रम किया और सभी को धर्म और सत्य का मार्ग दिखाया। गुरु…
रांची। शहीद शेख भिखारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर से पिठोरिया चौक तक मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महाविद्यालय के सभी व्याख्याताओं और छात्रों ने भाग लिया। मतदाता जागरुकता संबंधित नारों के बीच मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी।
अररिया। अररिया सीमा से सटे नेपाल के मोरंग जिला पुलिस ने बुधवार को दो भारतीय नागरिकों को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नेपाल की मोरंग जिला पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई दो बाइक को भी बरामद किया है। मोरंग जिला पुलिस कार्यालय उपाधीक्षक पुलिस ज्ञानेंद्र बहादुर बस्नेत ने इस बात की जानकारी दी। जानकारी देते हुए जिला पुलिस कार्यालय उपाधीक्षक ज्ञानेंद्र बहादुर बस्नेत ने बताया कि 8 जून को विराटनगर-7 से 1-02-044 पी 7029 नंबर की एक अपाचे मोटरसाइकिल और 18 पी 8868 नंबर की एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की चोरी में शामिल…
कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस महकमा सक्रिया रांची। झारखंड में सांसदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। सीआइडी डीजी ने बैठक की अध्यक्षता की। दरअसल बीते माह झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से झारखंड के सांसदों और विधायकों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी थी। अदालत ने सरकार से पूछा था कि एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित मामलों की स्थिति क्या है। कितने मामलों का ट्रायल चल रहा है। कितने में आरोप पत्र दाखिल किये गये हैं और कितने मामलों…
रांची। नगर विकास विभाग ने बिल्डरों के पक्ष में तुपुदाना में एक आदिवासी की जमीन हड़पने के मामले की जांच का आदेश दिया है। इस संबंध में रांची क्षेत्रिय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष को पत्र लिखा गया है जिसमें कथित अनियमितता का जिक्र किया गया है। नगर विकास विभाग ने कहा है कि तुपुदाना के मनीष कच्छप के द्वारा यह शिकायत की गयी है कि जमीन खाता नंबर-149 बकाश्त भुइंहरी खेवट नंबर-11 प्लॉट नंबर 334, रकबा 63 डिसमिल के आरआरडीए और नगर विकास एवं आवास विभाग ने बिना अधिग्रहण किये रास्ते, नाली ओर पुलिया बनाने के लिए कर लिया। इसका…
रांची। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। राज्य के तीसरे चरण में रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर में 25 मई को वोट डाले जायेंगे। रांची जिला प्रशासन ने मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं। मतदान को लेकर जिला पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल, सीआरपीएफ, जैप, आइआरबी समेत अन्य बलों को भी बुलाया गया है, ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो। वहीं इधर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने को…
रांची। सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज पूरा देश मोदी-मोदी कर रहा है। देश चाहता है कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी इस देश का नेतृत्व करें। जिस तरह पूरे देश में मोदी की लहर है, इस बार निश्चित रूप से 400 का लक्ष्य पार करेंगे। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ धर्म के आधार पर राजनीति कर रहे हैं और लोगों को बांट रहे हैं।
-15 जून के बाद 30 विद्यालयों का होगा औचक निरीक्षण रांची। राज्य शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के सभी जिलों को स्मार पत्र के माध्यम से सभी सरकारी तथा गैर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का कक्षा एक में सीधे नामांकन और वर्ग प्रोन्नति, विद्यालय परिवर्तन के क्रम में कक्षा 6, 9 एवं 11 में नामांकन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भेजा है। जिलों को निर्देशित किया गया है कि नामांकन के लिए बच्चों की सूची प्राप्त करने के लिए टैग टोलो का भ्रमण कर बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें। साथ ही कहा गया है कि सभी प्राथमिक…