Author: admin

रांची। राजधानी रांची में रविवार को दोपहर दो बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी पड़े। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। राज्य में 25 मई तक गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। झारखंड के पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में 20 और 21 मई को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 22 मई को भी राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। 23 मई को राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती…

Read More

बोकारो। झामुमो नेता कल्पना सोरेन ने रविवार को चंदनकियारी में धनबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार अनुपमा सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अनुपमा सिंह को इतने वोटों के अंतर से जिताइये कि जेल का ताला खुल जाये और हेमंत सोरेन छूट जाएं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि धनबाद और बोकारो में सीधे-साधे लोग रहते हैं। ऐसे में लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, टाइगर की जगह जंगल में है और जंगल में ही टाइगर को कैद कर रख दिया जाएगा। कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा सिंह ने लोगों…

Read More

रांची। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत रांची आयी हुई हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। सुप्रिया ने कहा है कि मोदी मुद्दे की बात नहीं करते। पहले चरण में मोदी गजनी बन गये। कहा कि मैं हिंदू-मुस्लिम करूं, तो मैं सार्वजनिक जीवन में नहीं रहूंगा। उन्होंने अपना वजूद खत्म कर लिया। वह बेरोजगारी, महंगाई पर बात नहीं करते। गरीबी पर बात नहीं करते। पीएम कहते हैं कि क्या सब लोग गरीब हो जायें। हमने तय किया कि समाधान की बात करेंगे। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर की पदयात्रा की। किसान, श्रमिक, स्टूडेंट, महिलाओं से मिले।…

Read More

विशेष दिन देखी न रात, स्वास्थ्य-परिवार की चिंता भी नहीं, सिर्फ लक्ष्य पर निगाह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 320 दिन में 184 सभाएं करना मामूली बात नहीं चुनाव की घोषणा के बाद से 26 दिन में 43 सभाएं, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की गिनती नहीं पूरे देश के साथ झारखंड में चुनावी गहमा-गहमी पूरे उफान पर है और राजनीतिक दलों के नेताओं को इस प्रचंड गर्मी में चुनाव प्रचार करने की बड़ी जिम्मेवारी मिली हुई है। वे इस जिम्मेवारी को निभा भी रहे हैं। लेकिन जिम्मेवारी निभाने और जिम्मेवारी को पूरा करने में एक महीन सा अंतर होता है।…

Read More

रांची। रांची की विभिन्न पंचायत और कमेटी की संकल्प सभा सह पदयात्रा रांची लोकसभा की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी शामिल हुए। यशस्विनी सहाय ने कहा कि दिल्ली का रास्ता रांची से होकर शुरू होता है और हिंदपीढ़ी से होकर रांची का रास्ता खुलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पांच गारंटी को कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूरी तरह से लागू करेंगे। 8500 रुपया हर महिलाओं को हर माह मिलेगा। 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जायेगा। हिंदपीढ़ी में आकर मुझे लगता है कि परिवार के बीच हैं। उन्होंने लोगों…

Read More

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बेतिया में भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजय जायसवाल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि बिहार में सभी 40 सीटें राजग गठबंधन को मिल रही हैं। अबतक हुए चार चरणों में कुल 270 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। अमित शाह ने कहा कि लालू यादव कहते हैं कि मुसलमानों को शत-प्रतिशत आरक्षण देना चाहिए। लालू बताएं कि वे किसका आरक्षण काट कर देंगे? दलितों का, आदिवासियों का या पिछड़े समाज का आरक्षण काट कर देंगे। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में झूठ का व्यापार करने वाले…

Read More

कोडरमा। जिले की धड़कन कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल के मुख्य गेट के सामने बैठ कर डॉक्टर व अस्पताल कर्मी पर घोर लपरवाही बरतने की बात कह कर जमकर बवाल किया। आरोप है कि सदर अस्पताल कोडरमा में प्रसव के लिए आई एक महिला की मौत चिकित्सक की लापरवाही से हो गयी है। प्रसव के बाद प्रसूति महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। दरअसल हजारीबाग जिले के बरकट्ठा बरकनगांगो निवासी राहुल यादव अपनी 24 वर्षीया पत्नी काजल कुमारी को…

Read More

भागलपुर। मां आनंदी संस्था के द्वारा रविवार को सैंडिस कंपाउंड परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कि मां आनंदी संस्था विगत कई वर्षों से महिला उत्थान एवं अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते आ रही है। लोगों को स्वरोजगार, कन्या विवाह, वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षा, मेडिकल कैंप आदि कार्य कर लोगों को लाभान्वित करने का काम कर रही है। उसी कड़ी में आज मां आनंदी संस्था ने स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर शंखनाद के साथ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया। सभी महिलाओं ने संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी के सानिध्य में एरोबिक…

Read More

किशनगंज। जिला के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत रसिया पंचायत के बांसबारी में निर्माणाधीन विद्यालय में अनियमितता बरतते हुए कार्य करवाने का ग्रामीण ने संवेदक पर आरोप लगाया है। रविवार को स्थानीय निवासी गिरजानंद का कहना है कि शुरुआती दौर में भी उक्त विद्यालय में अनियमितता बरती जा रही थी तब जाकर उनके द्वारा विरोध करने पर सामग्री बदलवाया गया था फिर आगे का कार्य करवाया गया और अभी भी लोकल और घटिया किस्म की बालू से ही स्कूल का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। मौके पर मौजूद कार्य कर रहे लोगों का कहना है कि उन्हें जैसा सामग्री मिला है…

Read More

किशनगंज। जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत बेसरबाटी पंचायत में बिहार सरकार की भूमि पर पक्का मकान बनवाने का मामला प्रकाश में आया है। जहा वार्ड नंबर-08 चुरलीहाट बादल चौक के समीप आइटीआइ व राजकीय पालिटेक्निक जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क के किनारे बहने वाली बूढ़ीडांगी नदी के बिहार सरकार के जमीन पर नदी को अवरुद्ध कर पक्का घर निर्माण करवाया जा रहा है। स्था नीय मुखिया अनुपम ठाकुर ने बताया की निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने के बावजूद उप मुखिया के द्वारा अवैध तरीके से मकान का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय मुखिया अनुपम ठाकुर ने राजस्व विभाग के…

Read More

नवादा। नवादा जिले के नारदीगंज थाना इलाके के जोराबर बिगहा गांव में रविवार को एक महिला की हत्या ससुराल के लोगों ने कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने की तैयारी थी लेकिन मायके वालों की सक्रियता से ऐसा संभव नहीं हो सका। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने गांव के बधार में सोता (आहर) से शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। मृतका नारदीगंज थाना क्षेत्र के जोराबर बिगहा निवासी दुलारचंद चौहान की 20 वर्षीया पत्नी ललिता देवी हैं। गला घोंट…

Read More