00गांव के सभी मतदाता भाई बहन वोट की क़ीमत जानें और देश के लोकतंत्र को मज़बूत बनाएं । मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए गाँव – शहर के सभी नागरिकों को आगे आने की ज़रूरत है । उक्त बातें ज़िले के स्वीप आइकॉन सह समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने शनिवार को करायपरसुराय के मीठी कुआं में ग्रामीण चौपाल का विधिवत संचालन करते हुए व्यक्त की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण युवा मतदाताओं से कहा कि आने वाले एक जून को नालंदा में चुनाव होना है। आप लोग जात पाँत , लोभ लालच से दूर रहकर स्वच्छ छवि के…
Author: admin
रांची। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन राम हैं। हेमंत की पत्नी कल्पना दुर्गा। लगातार वे खुद को राम का हनुमान बताते रहे हैं। अभी जारी लोकसभा चुनाव के दौरान फिर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावना साझा की है। इस पर पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने भी उन्हें लताड़ लगाई है। इरफान पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है। दांव ना पड़ जाए उल्टा बाबूलाल ने एक्स के जरिए इरफान से कहा है कि उन्हें भगवान राम नकली नजर आते हैं और चोर उचक्कों में राम नजर आते…
रांची। आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जायेगा। 20 मई तक राज्य में बारिश और हीट वेव दोनों का मिला जुला असर देखा जायेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 20 मई को गढ़वा, पलामू, देवघर, बोकारो, धनबाद, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज में हीट वेव का असर देखा जायेगा। इसी दौरान राज्य के पूर्वी-दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश और थंडरिंग की संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि इस दौरान 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसमें मुख्य रूप से पूर्वी सिहंभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां,…
रांची। कोल्हान विश्वविद्यालय ने शनिवार को बीए पांचवें सेमेस्टर की इतिहास और मनोविज्ञान विषय की परीक्षा स्थगित कर दी। दोनों ही विषयों में पूछे गये प्रश्न सिलेबस के बाहर के थे। इसे लेकर सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने आपत्ति दर्ज कराययी। इसके बाद केंद्राधीक्षकों ने विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से संपर्क किया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश पर दोनों ही विषयों की परीक्षा स्थगित कर दी गयी। परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी ने बताया कि प्रश्नपत्र सेट करने वाले समझ नहीं सके। इन दोनों विषयों की परीक्षा अब 31 मई को प्रथम पाली में होगी। इस संबंध में अधिसूचना…
कल्पना सोरेन ने झोंकी ताकत, किया रोड शो रांची। झारखंड में दूसरे चरण के मतदान का प्रचार के अंतिम दिन एनडीए और इंडी गठबंधन ने पूरा ताकत झोंक दी। इंडी गठबंधन ने कल्पना सोरेन का भव्य रोड शो किया। रोड शो के जरिये इंडी गठबंधन कल्पना सोरेन के पक्ष मे चुनावी माहौल बनाने का प्रयास करते दिखा। उत्सव उपवन से निकले इस रोड शो में गांडेय प्रत्याशी कल्पना सोरेन के साथ सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जेएमएम के राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, माले नेता राजेश सिन्हा समेत जेएमएम के काफी संख्या में कार्यकर्ता इस दौरान बाइक में सवार दिखे। रोड…
रांची। रांची-मुरी रेल सेक्शन में विकास कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रांची रेल मंडल की ओर से इस संबध में जानकारी दी गयी है। बताया गया है कि रांची-मुरी रेल सेक्शन के अंतर्गत किता गौतमधारा और मुरी रामगढ़ केंट सेक्शन माइल रामगढ़ केंट में विकास कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित किया गया है। इसमें ट्रेन संख्या 13503 और 13504 वर्द्धमान हटिया वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस की यात्रा 20 मई को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आंशिक प्रारम्भ होगा। ट्रेन संख्या 18601 और 18602…
रांची। गुमला और सिमडेगा पुलिस सालों से लापता तीन लड़कियों को अब तक नहीं खोज नहीं पायी। इसको लेकर चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैजनाथ कुमार ने सीआइडी डीजी से शिकायत की थी, जिसके बाद सीआइडी ने गुमला और सिमडेगा जिले के एसपी को इस मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। जो तीन लकड़ियां कई सालों से लापता है, उसमें गुमला की रहने वाली रंजीता केरकेट्टा, संजीता कुमारी और सिमडेगा जिला की रहने वाली विनीता एक्का शामिल है। चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैजनाथ कुमार ने तीनों लड़कियों के लापता होने की शिकायत सीआइडी से की थी।…
कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम दुनिया भर में है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने इस साल के 77वें फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया है। एक्ट्रेस की गोल्डन ब्लैक ड्रेस के बाद उनका दूसरा लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या राय पूरे आत्मविश्वास के साथ नीले और सिल्वर रंग का टिनसेल गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं। ऐश्वर्या राय के जबरदस्त लुक ने सबका ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने खूबसूरत गाउन और स्मोकी मेकअप से अपने लुक को पूरा किया। ऐश्वर्या राय का नया लुक फैंस को काफी पसंद आया है। ऐश्वर्या राय ने अपने दूसरे लुक से विदेशी…
– मुंबई में 20 मई को वोटिंग के कारण शेयर बाजार में रहेगी छुट्टी नई दिल्ली। डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग के लिए शनिवार को घरेलू शेयर बाजार के स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स एक बार फिर 74 हजार अंक के स्तर को पार करके और निफ्टी 22,500 अंक के ऊपर बंद हुआ। अगले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 20 मई को मुंबई में वोटिंग होने की वजह से शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। शेयर बाजार में किसी भी इमरजेंसी की स्थिति का सामना करने के लिए की गई तैयारी…
-भारत में जल्द स्थापित होगा रामराज्य : राजनाथ बस्ती। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिनों बाद कांग्रेस विलुप्त और सपा समाप्त पार्टी हो जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में अब जल्द ही राम राज्य स्थापित होगा। भारत के प्रधानमंत्री मोदी एक व्यक्ति नहीं, एक संस्था हैं उन्होंने यह बातें शनिवार को बस्ती लोकसभा क्षेत्र के हर्रैया विधानसभा में कंपोजिट विद्यालय जूनियर हाई स्कूल परिसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी एक व्यक्ति…
अररिया। ताराबाड़ी थाना के हाजत में जीजा और साली की खुदकुशी मामले में बरते गए लापरवाही को लेकर एसपी अमित रंजन ने ताराबाड़ी थानाध्यक्ष समेत ड्यूटी पर तैनात ओडी पदाधिकारी और पहरा पर प्रतिनियुक्त दो चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।विधि व्यवस्था संधारण को लेकर ताराबाड़ी थाना एवं सदर अस्पताल में पुलिस अधिकारी और बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। एसपी ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस अधिकारियों के द्वारा स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग…