रांची। विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय चेतना के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, सामाजिक समरसता शिक्षा के मूल भाव को मजबूती प्रदान कर सकें इस दृष्टि से 18 और 19 जनवरी को आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कुदलुम, रांची में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल होंगे। तिवारी ने कहा कि पूरे झारखंड के ए और बी श्रेणी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों के समिति के पदाधिकारियों एवं स्वावलंबी पूर्व…
Author: admin
रांची। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद को सच्ची श्रद्धांजलि उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही दी सकती है। देश की युवाशक्ति को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र की समृद्धि में हर संभव योगदान देना चाहिए। सिंह ने कहा कि शिक्षित होने का मतलब सिर्फ नौकरी प्राप्त करना या फिर डिग्री लेना नहीं होता है, बल्कि स्वामी विवेकानंद ने जो कहा कि शिक्षित होने का मतलब चरित्र का निर्माण, मानव…
रांची । गुमला और पलामू में 21.65 करोड़ गबन मामले की सीआईडी जांच पूरी हो चुकी है। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की सजा के बिंदुओं पर जल्द ही सुनवाई होगी। सीआईडी के तत्कालीन एडीजी अनिल पालटा ने 13 मई 2020 को पलामू के विशेष भू-अर्जन उत्तरी कोयल परियोजना मेदिनीनगर से 12.60 करोड़ के गबन और गुमला में समेकित जनजाति विकास अभिकरण के 9.05 करोड़ के गबन के मामले में जांच को टेकओवर किया था। जाली आरटीजीएस आवेदन पत्र के माध्यम से फर्जी निकासी की गयी थी करोड़ों के गबन मामले के मुख्य अभियुक्त निर्भय कुमार उर्फ विवेक सिंह को…
वाशिंगटन। अमेरिका में कंप्यूटर सिस्टम में गड़बड़ी के बाद ठप हुईं विमान सेवाएं पांच घंटे बाद शुरू हो गई। संघीय एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने इस गड़बड़ी को ठीक करने के बाद संचालन शुरू किया गया। एफएए ने संचालन शुरू होने की जानकारी ट्वीट कर दिया गया, नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम के रातभर के आउटेज के बाद पूरे अमेरिका में सामान्य हवाई यातायात संचालन धीरे-धीरे फिर से शुरू हो गया। इसके बाद ग्राउंड स्टॉप को हटा लिया गया है। इससे पहले प्रशासन ने कहा था कि वह अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को बहाल करने के लिए काम कर…
जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दावा किया है कि चीन कोविड-19 से मरने वालों की संख्या को कम करके बता रहा है। डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को कहा कि चीन कोविड-19 महामारी पर पहले की तुलना में अधिक जानकारी देने के बावजूद अभी भी महामारी से होने वाली मौतों की संख्या बेहद कम करके बता रहा है। कोविड-19 तकनीकी प्रमुख, मारिया वान केरखोव ने कहा कि चीन से मिलने वाली जानकारी में काफी खामियां हैं। इन खामियों को दूर करने के लिए हम चीन के साथ काम कर रहे हैं। दरअसल, पिछले साल दिसंबर में शून्य-कोविड उपाय समाप्त किए जाने…
लंदन। ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर परमाणु बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला यूरेनियम मिलने से हड़कंप मच गया। यूरेनियम का यह पैकेट पाकिस्तान से ओमान होते हुए ब्रिटेन पहुंचा था। सुरक्षा एजेंसियों ने यूरेनियम जब्त कर आतंकवाद रोधी जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कई देशों की सुरक्षा एवं जांच एजेंसियां भी चौकन्नी हो गयी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पैकेट में यूरेनियम होने का पता चला। ब्रिटेन स्थित ईरान से जुड़ी एक फर्म के पते पर उक्त पैकेट भेजा गया था। उक्त…
आजाद सिपाही संवाददाता कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार राज्य के पूर्व मंत्री व मुर्शिदाबाद के जंगीपुर से तृणमूल विधायक जाकिर हुसैन के घर व कारखाने पर आयकर विभाग ने छापामारी की। इस दौरान हुसैन के घर, आफिस, गोदाम, फैक्ट्री से 11 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। आयकर विभाग ने जंगीपुर के अलावा दिल्ली और कोलकाता में भी अभियान चलाया है। अभी तक कुल 16 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं। आयकर विभाग के सूत्रों ने कहा कि 11 करोड़ रुपये में से नौ करोड़ रुपये…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का 79 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम के नेतृत्व में मोराबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास में 79 पौंड का केक काटकर जन्मदिन भव्य तरीके से मनाया गया। सात ढाक और नौ नगाड़ा के साथ गुरुजी से मिलने झामुमो रांची जिला की पूरी टीम पहुंची और पूरा दिन कार्यकर्ता नाचते रहे। केक शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन, सीता सोरेन, कल्पना सोरेन पुत्री अंजली सोरेन ने संयुक्त रूप से केक…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य सरकार ने राज्य में सेवा देने वाले मीडिया प्रतिनिधियों, पत्रकारों को ग्रुप चिकित्सीय और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना का लाभ देने की तैयारी की है। इसके लिए झारखंड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना का संचालन उसकी ओर से किया जा रहा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए बताया है कि इस योजना का लाभ लेने की आवेदन प्रक्रिया शुरू है। 25 जनवरी तक आॅनलाइन आवेदन करने होंगे। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विभाग कोई विचार नहीं करेगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड से बताया गया है कि…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड के बोकारो स्टील सिटी निवासी आयुष आनंद करीब 6 माह पहले कमाई के लिए गुड़गांव गया था। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति दूर करने के उद्देश्य से गुड़गांव में जॉब कर रहे आयुष के साथ 9 जनवरी की रात बदमाशों ने हमला कर दिया। काम से रात 11.30 बजे अपने रूम जा रहे आयुष के साथ पुराना रेलवे रोड गुड़गांव के पास कुछ बदमाशों ने मोबाइल और पैसा छीन लिया। विरोध करने पर पटक कर 10-15 किलो भारी पत्थर से पेट में मारा। जिसके कारण 23 साल के आयुष किडनी और लीवर डैमेज हो गया।…
एनिमल लवर्स के लिए खासतौर पर तैयार की गई देश की पहली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘लकड़बग्घा’ में रवींद्रनाथ टैगोर का ‘पुरानो सोई…’ गीत सुनने को मिलेगा। यह गीत इस फिल्म का हिस्सा है। यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी। इसके मुख्य कलाकारों ने कोलकाता में मंगलवार को रूट्स में इस गीत को लॉन्च किया। फिल्म के मुख्य कलाकारों में अंशुमन झा, रिद्धि डोगरा, मिलिंद सोमन और परेश पाहुजा हैं। बेल्जियन मेस्ट्रो सिमोन फ्रांस्वेट ने इस पूरे गाने को नए तरीके से संगीतबद्ध किया है। इसे सुरों से श्रुति पाठक ने सजाया है। इससे पहले कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में…