Author: admin

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंगलवार को 31 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी। कैबिनेट ने वित्तरहित मदरसा और संस्कृत विद्यालयों को दोगुना अनुदान देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। इसके तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 से ही दोगुना अनुदान मिलेगा। राज्य में वित्तरहित 33 संस्कृत विद्यालय और 46 मदरसा के करीब 2000 शिक्षकों और कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकेगा। मजदूरों का शव लाने के लिए 25 हजार सहायता: श्रमिकों के शव लाने में मुआवजा राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। यदि प्रवासी मजदूरों की सामान्य मौत होती है, तो शव लाने के लिए तत्काल…

Read More

हिमांशु / आदित्य पालकोट। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सह भाजपा किसान मोर्चा जिला महा मंत्री, ईंट भट्ठा संचालक पालकोट निवासी सुमित केसरी को अज्ञात अपराधियों ने देर रात पालकोट के बिलिंगबिरा सुंदरीडीह मोड़ ले जाकर पैर में गोली मार दी। साथ ही सर और छाती को पत्थर से कूच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुमित केसरी रात को पालकोट से लगभग दो किलोमीटर दूर बिलिंगबिरा रोड में अपने फ्लाइएस ईंट भट्ठे में थे। उसी दौरान ईंट भट्ठा की बाउंड्री की दीवार फांद कर दो नकाबपोश अपराधी हथियार की नोंक पर सुमित केसरी एवं उनके भतीजा उत्सव केसरी को…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रामगढ़/गुमला/पेटरवार। झारखंड में अपराधियों ने मंगलवार को गदर काटा। ताजा घटना रामगढ़, गुमला और पेटरवार की है। इन तीनों जगहों पर रंगदारों की फायरिंग और धमकी इलाका थर्रा गया। रामगढ़ में कोयला व्यापारी नेपाल यादव पर अपराधियों ने बीच शहर में गोलीबारी की। वहीं, गुमला में भाजपा नेता को अपराधियों ने निशाने पर लिया, तो पेटरवार में आजसू विधायक लंबोदर महतो को जान से मारने की धमकी दी।

Read More

मेदिनीनगर। औरंगाबाद मुख्य पथ पर मंगलवार को पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी में रामचंद्र चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज के बस पर हमला कर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की गयी। इस घटना में कई शिक्षक, छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इस संबंध में कालेज के शिक्षक गौरव कुमार ने पड़वा थाना में चार नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज की बस शिक्षक, छात्र और छात्राओं को लेकर मेदिनीनगर आ रही थी। बस के आगे आगे एक कार चल रही थी। कार का चालक कभी बाएं और कभी…

Read More

विशेष इससे छेड़छाड़ का नतीजा है जोशीमठ संकट  जो पहले ही विकसित था वहां विकास क्यों थोपा गया विकास का पैमाना आधुनिक निर्माण नहीं हो सकता भविष्यवाणी तो मिथ थी, लकिन चेतावनी के प्रमाण भी थे समय किसी के लिये रुकता नहीं, जोशीमठ का संकट उसी का उदहारण है चेत गये होते तो आज सैकड़ों बेघर न हो रहे होते, नींद खुली सरकार की जय कनहिया लाल की नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। उत्तराखंड के जोशीमठ का वजूद विलुप्त होने के कगार पर है। आादि गुरु शंकराचार्य की तपोभूमि आज धंस रही है।…

Read More

गिरिडीह (आजाद सिपाही संवाददाता)। मधुबन में 10 जनवरी को प्रस्तावित जनसभा व रैली के लिए सिदो-कान्हु विद्यालय चिरकी में बैठक हुई। मरांग बुरु सांवता सुसार बैसी के बैनर तले आयोजित इस बैठक में कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि पारसनाथ पहाड़ संथाल समाज का मरांगबुरु है। यह इस समाज का विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। आरोप लगाया कि कि अभी केंद्र व राज्य सरकार मिलकर इसे जैनियों के हवाले करना चाहती है। मरांग बुरु पारसनाथ को जैन धार्मिक तीर्थक्षेत्र घोषित करने के विरोध में मधुबन में आगामी 10 जनवरी को विशाल आमसभा व…

Read More

रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक एवं राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अजय सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर कहा है कि राज्य सरकार ने कोर्ट में न्यायिक मामलों की फीस, स्टांप ड्यूटी सहित कई ज्यूडिशल मामले में दाम को बढ़ाकर राज्य की जनता पर महंगाई का बोझ डाला है। राज्य के सभी जिलों में वकील कोर्ट फीस एवं स्टांप ड्यूटी की बढ़ोतरी के विरोध में राज्य भर में आंदोलनरत है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जनहित में उनके आंदोलन को समर्थन करती है। राज्य की जनता बेतहाशा महंगाई के चपेट में है। देश में हर आवश्यक…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हुए। मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत की सुनती है। भारत में स्किल कैपिटल बनने का सामर्थ्य है, यह दुनिया के विकास का इंजन बन सकता है। भारत के पास सक्षम युवाओं की बड़ी तादाद है। हमारे युवाओं के पास स्किल भी है, वैल्यूज भी हैं। काम करने के लिए जरूरी जज्बा और ईमानदारी भी है। प्रधानमंत्री ने इंदौर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर दुनिया में लाजवाब है। लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है, लेकिन मैं कहता…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के तीसरा थाना से 200 मीटर दूर एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आयी है। तीसरा थाना मोड़ के समीप रविवार देर रात करीब एक बजे 35 वर्षीय अविनाश सिंह उर्फ सोनू को गोली मार दी गयी। उसे दो गोलियां लगी है, जिसमें एक गोली नाक के समीप, जबकि दूसरी हाथ में लगी है। नाक के पास लगी गोली बाहर नहीं निकली है। उसे घायलावस्था में एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां से तुरंत एशियन जालान अस्पताल रेफर किया गया है। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए दुगार्पुर मिशन रेफर…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता धनबाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य को बेहतर दिशा देने के लिए बेहतर व्यवस्था देनी होगी। हमारा प्रयास व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। जिससे आपके कर्त्तव्य पथ पर आपको व्यवस्था से किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री सोनवार को जैप-3 परेड ग्राउंड, गोविंदपुर, धनबाद में आइआरबी-9 के पारण परेड समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षु जवानों के आकर्षक मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और सलामी ली। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर जवानों को नमन किया और सरना स्थल में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता सतगावां। कोडरमा जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र कोठियार पंचायत के गरडीह टोला में लालच देकर हिंदुओं का धर्मातंरण कराया जा रहा है। यहां रविवार को 25 परिवारों के करीब 100 हिंदुओं ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है। पटना से आये ईसाई प्रचारकों ने इस कार्य को अंजाम दिया है। इसकी सूचना के बाद आरएसएस समेत कई संगठनों ने यहां पहुंचकर इन लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। चर्चा है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य लोग भी ईसाई धर्म स्वीकार करने वाले हैं। समाजसेवी बालमुकुंद सिंह ने बताया कि पिछले छह वर्षों…

Read More