Author: admin

आजाद सिपाही संवाददाता रांची/जयपुर। झारखंड में गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ी स्थिति जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटनस्थल बनाये जाने का विरोध तेज होता जा रहा है। जैन समाज इसे पर्यटन नहीं तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग कर रहा है। जयपुर में इसका विरोध कर रहे जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज ने मंगलवार को प्राण त्याग दिया। वहीं, रांची में जैन समाज ने मौन रैली निकाल कर पर्यटन स्थल घोषित किये जाने का विरोध जताया और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इधर, सत्ता पक्ष और विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर आमने सामने है। भाजपा नेता अमर बाउरी ने कहा है…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स तृतीय के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान पारस्परिक हित के कई विषयों पर चर्चा की गई। इसमें जलवायु कार्रवाई, जैव विविधता का संरक्षण, ऊर्जा क्षेत्र परिवर्तन के वित्तपोषण से जुड़े अभिनव समाधान आदि शामिल रहे। बता दें कि यूके के किंग का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री की यह उनसे पहली बातचीत थी। प्रधानमंत्री ने चार्ल्स को एक बहुत ही सफल शासन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने जी20 अध्यक्षता के लिए भारत की प्राथमिकताओं के बारे में उन्हें जानकारी दी। उन्होंने…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को मंगलवार को नारायणपुर मोड़ के पास ग्रामीणों ने 1 घंटे के लिए रोक लिया। उनकी गाड़ी रोककर ग्राम प्रधानों ने अपनी मांगों को रखा। ग्राम प्रधानों और मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि जहां पुर्वती सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है। वहीं मौजूदा सरकार में कुछ पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण हमारी मांगों को जानबूझकर दबाया जा रहा है। इसके बाद विधायक विधायक इरफान अंसारी ने ग्राम प्रधानों को काफी देर समझाया। काफी समझाए जाने के बाद ग्रामीण माने और विधायक को जाने दिया। वहीं विधायक ने उन्हें यह भरोसा…

Read More

रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के खिलाफ जैन समाज ने मंगलवार को रांची में मौन रैली निकाली। रैली अपर बाजार स्थित जैन मंदिर से जाकिर हुसैन पार्क स्थित राजभवन तक पहुंची। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। दिगंबर जैन समाज के उपाध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि आंदोलन कई महीनों से चल रहा है। जैन समाज की मांग है कि सम्मेद शिखर तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल ना बनाया जाये। अगर सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करेगी तो जैन समाज का आंदोलन तेज होगा। सरकार इसे पवित्र…

Read More

रांची। कोकर में सोमवार को नागपुरी गीत गोरी नखरे वाली सॉन्ग का विमोचन हुआ। इस एल्बम की शूटिंग रांची में हुई । इस मौके पर संगीतकार सत्या सिंह ने बताया कि झारखंड में कलाकारों और शूटिंग की जगह की कमी नहीं है बस इसे निखारने की जरूरत है यहां की प्रकृति की गोद में समाई झारखंड जिसकी सौंदर्य जल, जंगल, जमीन को दिखाने की दिशा में काम कर रहे हैं। प्रोड्यूसर सीमा सिंह ने बताया कि हमें सरकार और कला संस्कृति विभाग की ओर से मदद मिले तो हम कई कलाकारों को यहां निखारना चाह रहे हैं। इसके साथ ही…

Read More

रांची। राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में 31 दिसम्बर तक एक करोड़ की खरीदारी हो चुकी है। राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ राखाल चंद्र बेसरा ने सोमवार को पत्रकारों से बताया कि 31 दिसंबर 2022 तक लगभग एक करोड़ की खरीदारी हो चुकी है। लोग महोत्सव में खादी और सरस के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि बुनकरों ,हस्तशिल्पकार औऱ कारीगरों की मेहनत को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में अपना योगदान दे ,ताकी उन्हें अर्थिक रूप से सबल और सक्षम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर…

Read More

विशेष रविवार के साथ शुरू होनेवाला वर्ष 2023 दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए सियासी सरगर्मियों और चुनावों के नाम होगा। इस वर्ष देश के नौ राज्यों में चुनाव होंगे, जबकि जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव की तैयारियां हो रही हैं। 2024 के शुरू में ही लोकसभा चुनाव होने हैं, इसलिए 2023 को लोकसभा का चुनावी वर्ष भी मान सकते हैं। इसी साल लोकसभा चुनाव के रण की तैयारी भी होगी और विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनावों का भी तांता लगा रहेगा। आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश का निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण प्रकरण के बाद…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। लालपुर चौक से लेकर कोकर तक सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों को डिस्टिलरी पुल के समीप बने नगर निगम के सब्जी मार्केट में शिफ्ट किया जायेगा। 15 जनवरी से पहले दुकानदार सब्जी मार्केट में शिफ्ट हो जायेंगे। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी। रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पहान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेजिटेबल मार्केट में दुकान लेने के लिए 630 दुकानदारों के आवेदन आये हैं। इसकी स्क्रूटनी कर ली गयी है। पहले चरण में 250 दुकानदारों को वेजिटेबल मार्केट में शिफ्ट किया जायेगा। बाकी बचे दुकानदारों को…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में पैथोलॉजी लैब को अपग्रेड किया जा रहा है। एम्स और कई अन्य मेडिकल संस्थानों की तर्ज पर टेस्टिंग के तुरंत बाद रिपोर्ट मरीज के मोबाइल पर मिलेगी। इससे मरीजों को लैब की दौड़ लगाने की झंझट से छुटकारा मिल जायेगा। वहीं रिपोर्ट के इंतजार में मरीजों के इलाज में देरी नहीं होगी। रिम्स राज्य का पहला सरकारी हॉस्पिटल होगा, जहां इस तरह की सुविधा मिलेगी। बताते चलें कि हॉस्पिटल में आउटडोर और इनडोर मिला कर हर दिन 3500 के करीब मरीज इलाज कराते हैं। रिम्स में एम्स के अलावा…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड राज्य में तैनात 491 पुलिसकर्मियों के मेडिकल बिल को मंजूरी देते हुए 1 करोड़ 39 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है। पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में पुलिस सहायता एवं कल्याण कोष से इस बिल को मंजूरी दी गयी। कल्याण कोष स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जवानों के इलाज से संबंधित प्रस्तावित राशि को अंतिम स्वीकृति देते हुए मंजूर किया गया। शारीरिक रूप से बीमार पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को झारखंड पुलिस सहायता कल्याण कोष से बड़ी सहायता राशि मिलने की उम्मीद है। किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए झारखंड पुलिस सहाय्य…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य के 61 हजार पारा शिक्षकों से संबंधित एक प्रस्ताव शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पास आया है। यह प्रस्ताव डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आकलन परीक्ष के आयोजन से जुड़ा हुआ है। आकलन परीक्षा में राज्य के सभी 61 हजार पारा शिक्षक शामिल हो सकें, इसके लिए कोशिश की जा रही है। पारा शिक्षकों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इसके लिए 15 दिनों का समय और मांगा गया है। समय मिलने के बाद फिर से आकलन परीक्षा का आवेदन लिया जायेगा। पारा शिक्षकों की नियमावली बनने के साथ ही अप्रैल महीने से…

Read More