Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रिम्स में ब्लड सैंपल टेस्ट होते ही मोबाइल पर मिलेगी रिपोर्ट
    झारखंड

    रिम्स में ब्लड सैंपल टेस्ट होते ही मोबाइल पर मिलेगी रिपोर्ट

    adminBy adminJanuary 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में पैथोलॉजी लैब को अपग्रेड किया जा रहा है। एम्स और कई अन्य मेडिकल संस्थानों की तर्ज पर टेस्टिंग के तुरंत बाद रिपोर्ट मरीज के मोबाइल पर मिलेगी। इससे मरीजों को लैब की दौड़ लगाने की झंझट से छुटकारा मिल जायेगा। वहीं रिपोर्ट के इंतजार में मरीजों के इलाज में देरी नहीं होगी। रिम्स राज्य का पहला सरकारी हॉस्पिटल होगा, जहां इस तरह की सुविधा मिलेगी। बताते चलें कि हॉस्पिटल में आउटडोर और इनडोर मिला कर हर दिन 3500 के करीब मरीज इलाज कराते हैं। रिम्स में एम्स के अलावा पीजीआइ, सीएमसी की तरह ही मशीनें लगायी जायेंगी। इन मशीनों के लिए सात एक्सपर्ट्स की टीम तैयार की गयी है, जिसमें एम्स नयी दिल्ली, केजीएमयू लखनऊ, एम्स बीबीनगर, राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टर और एक्सपर्ट हैं। सैंपल देने कुछ घंटे के अंदर ही रिपोर्ट मरीज के परिजनों के साथ ही डॉक्टर के मोबाइल पर भी उपलब्ध होगी। यह सुविधा रिम्स में 24 घंटे मिलेगी। फिलहाल रात में टेस्टिंग की रफ्तार धीमी हो जाती है। वहीं केवल इमरजेंसी के मरीजों का टेस्ट किया जाता है। हॉस्पिटल में अलग-अलग जगहों पर चार मशीनें लगायी जायेंगी, ताकि सैंपल की टेस्टिंग की रफ्तार धीमी न पड़े। इसके अलावा अगर कोई मशीन खराब होती है या ब्रेकडाउन होती है, तो ऐसी स्थिति में अन्य मशीनें बैकअप का काम करेंगी और टेस्टिंग प्रभावित नहीं होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article491 पुलिसकर्मियों के इलाज के लिए 1 करोड़ 39 लाख स्वीकृत
    Next Article लालपुर से कोकर तक सड़क किनारे सब्जी बेचनेवाले वेजिटेबल मार्केट में होंगे शिफ्ट
    admin

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version