अगरतला/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि डबल इंजन सरकार का ध्यान त्रिपुरा के सर्वांगीण विकास पर है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही नहीं बल्कि सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बल दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अगरतला में एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी और ग्रामीण) के अंतर्गत लाभार्थियों के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ करने सहित 4,350 करोड़ रुपये से अधिक राशि की विविध प्रमुख पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये आवास 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने…
Author: admin
शिलांग। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर एक रैली में पूर्वोत्तर में विकास कार्यों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि मोदी ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को एक नया आकार दिया है। आने वाले दिनों में आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण करके और कनेक्टिविटी में सुधार करके क्षेत्र की विशाल क्षमता को अनलॉक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने 50 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा किया है। अन्य केंद्रीय विभागों के मंत्रियों…
रांची। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रविवार को चार कैदियों को रिहा किया गया। जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर के दौरान सभी कैदियों को रिहा किया गया। मौके पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने कहा कि छोटी-छोटी गलतियों के कारण लोगों को कारावास की सजा भुगतनी पड़ती है। इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले सोच-विचार कर लेना चाहिए। उन्होंने बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी अक्षय शर्मा एवं न्यायिक दंडाधिकारी श्रद्धा भूषण ने बंदियों को कानून की जानकारी दी। रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय…
पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक पुलिस थाने पर रविवार को हुए आतंकी हमले में चार चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। हमले की किसी भी आतंकी समूह ने अभी जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने बताया कि सीमावर्ती लकी मरवत के बरगई पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने हमला किया। आतंकियों के पास हथगोले और रॉकेट लांचर सहित घातक हथियार थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने संदिग्ध आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद…
रांची। प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को संथाल परगना क्षेत्र में झामुमो के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने झामुमो छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इनके साथ पाकुड़ जिला अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड के झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता जुनास मुर्मू, महेश मुर्मू और पूर्व मुखिया कमल हांसदा ने भी भाजपा की सदस्यता ली। संथाल से झामुमो का ध्वस्त हो गया मजबूत स्तंभ : दीपक प्रकाश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज संथाल परगना से झामुमो का मजबूत स्तंभ ध्वस्त हो गया। कार्यकर्ताओं का विश्वास अब झामुमो से खत्म होता जा रहा है। झामुमो…
खूंटी। भगवान बिरसा मुंडा जैसे अमर शहीद मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जैसे खिलाड़ियों की धरती खूंटी हमेशा से ही सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। प्रकृति ने खूंटी जिले को पेरवाघाघ जल प्रपात पंचघाघ, रानी फॉल, दशम फॉल, रिमिक्स फाल, उलूंग जलप्रपात, सप्तधारा, पाड़ी पुड़िंग, जैसे अनुपम पर्यटन स्थल दिये हैं, तो बाबा आम्रेश्वर धाम, नकटी देवी, सोनमेर माता मंदिर जैसे कई विख्यात धार्मिक स्थल प्रदान किये हैं, जो सैलानियों और धार्मिक अस्था वाले लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच लाती हैं। इन स्थलों में आकर सैलानी अपने को प्रकृति के निकट महसूस करते हैं। इनके…
रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने रविवार को रातू रोड स्थित ओटीसी मैदान में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत लोगों का जुटान हुआ। इस दौरान सांसद ने लोगों की समस्याओं को सुना। कई समस्याओं का सांसद ने मौके पर ही समाधान किया। इस बीच ओटीसी मैदान में मॉर्निंग वॉकर ग्रुप, फुटबॉल टीम, वॉलीबॉल टीम, ओटीसी फ्रेंड्स क्लब के अलावा आसपास के मुहल्लों के सैकड़ों लोगों ने सांसद संजय सेठ के समक्ष अपनी बातें रखी। विद्यार्थियों ने नियोजन नीति, लाइब्रेरी की मांग, रेलवे भर्ती परीक्षा से जुड़े विषयों पर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया। स्थानीय लोगों ने पेयजल संकट,…
लातेहार। जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के चातम जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने नक्सलियों के छुपाए गए पांच आईईडी बम, एक बंदूक, डेटोनेटर तथा अन्य सामान बरामद किया है। बम निरोधक दस्ते ने सभी बमों को निष्क्रिय कर दिया है। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने छिपादोहर के चातम जंगल में आईईडी बम और हथियार छुपा कर रखा है। इसी सूचना पर जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जंगल में छापेमारी अभियान चलाकर एक गड्ढे में छुपा कर रखे गए दो सिलेंडर बम, दो टिफिन बम, एक केन बम…
रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि देश में क्वालिटी एजुकेशन का घोर अभाव है। इसे आगे ले जाने में युवा पीढ़ियों पर ज्यादा दारोमदार है। क्वालिटी एजुकेशन को कैसे बेहतर बनाएं, इस पर सभी संस्थानों को कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बहुत ही जरूरी है ताकि देश और राज्य की तरक्की में उनकी सहभागिता हो सके। महतो रविवार को बीआईटी मेसरा के लालपुर कैंपस में आयोजित डिग्री वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दीर्घकालीन विद्या अर्जित करने के बाद हर…
रांची। पुलिस और उत्पाद विभाग ने रविवार को संयुक्त रूप से नामकुम थाना क्षेत्र के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब फैक्टरी का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान 34 पेटी विदेशी शराब, विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के कॉर्क, लेबल, ढक्कन, कार और स्कूटी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार नामकुम थाना प्रभारी सुनील तिवारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर सुधीर शर्मा सहित सशस्त्र बल शामिल थे। बरामद शराब की कीमत एक लाख रुपये बताया गया है। उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर प्रदीप…
हजारीबाग। बड़कागांव स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में रविवार सुबह एक छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। जानकारी के अनुसार निशा कुमारी दसवीं क्लास की छात्रा थी और स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार सुबह छात्रा का शव पंखे से लटकता मिली। स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी बड़कागांव पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कूल…