आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी और झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में गुमला, लातेहार, पलामू तथा गढ़वा जिले के भुईंहर, भुईंहर मुंडा समुदाय को अनुसूचित जनजाति में अधिसूचित करने की बात कही है। पत्र में उन्होंने कहा है कि यह सोचनीय विषय है कि भुईंहर, भुईंहर मुंडा समुदाय को झारखंड अलग राज्य बनने के बाद से ही अंचल कार्यालयों से अत्यंत पिछड़ी जाति का जाति प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाता है, जबकि अविभाजित बिहार में अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाता…
Author: admin
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने धनतेरस के दिन देश के 75 हजार 226 युवाओं को विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में दी गयी सरकारी नौकरियों के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए युवाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है। एक तरफ धनतेरस के अवसर पर लोग माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि से धन और आरोग्य की कामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 75 हजार 226 युवाओं के घरों में सरकारी नौकरियों की बरसात हुई है। प्रधानमंत्री ने एक…
रांची। हवाई नगर स्थित नारायणी नर्सिंग होम में एक महिला के पेट से 10.5 किलो का ट्यूमर निकाला गया है। डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन में डॉक्टर और उनकी टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की। ऑपरेशन करने वाले डॉ संजय ने बताया कि मरीज के पेट का आकार पिछले छह-सात महीनों से लगातार बढ़ रहा था। इस वजह से उसे कमर में दर्द, सांस लेने में परेशानी, भूख कम लगना, टॉयलेट में भी दिक्कत हो रही थी। इसके बाद परिजन उसे लेकर नर्सिंग होम में आये। डॉक्टर ने मरीज को अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन कराने…
रांची। झारखंड स्थापना दिवस समारोह, 2022 को धूमधाम से मनाने की तैयारी में सरकार जुट गयी है। रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई लोक लुभावन कार्यक्रमों की घोषणा भी करेंगे। कई योजनाएं चालू भी की जायेंंगी। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सभी सचिव को पत्र लिखा है और राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए सूचना मांगी है। प्रपत्र में भर कर 28 अक्टूबर तक जानकारी देने को कहा गया है। स्थापना दिवस समारोह…
रांची। चाइबासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदिवासी युवती से 10 युवकों के सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। चालीस घंटे से ज्यादा समय बीतने पर भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस एक भी आरोपी की अब तक गिरफ़्तारी नहीं कर पायी है। हालांकि इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति गरम हो गयी है। जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया है कि शक के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।…
रांची। झारखंड के कुख्यात गैगस्टर अमन साहू के खिलाफ एटीएस की टीम झारखंड में दो दर्जन ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। शनिवार को सुबह से ही एटीएस की टीम पलामू जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू से जुड़े लोगों और उसके ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। गैगस्टर पर नकेल कसने के लिए एटीएस की टीम राजधानी रांची सहित रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, धनबाद, जमशेदपुर समेत अन्य जगहों पर झारखंड पुलिस केआतंकवाद निरोधक दस्ते की छापेमारी में जुटी है। अमन साहू उर्फ अमन साव से जुड़े सगे संबंधियों और सहयोगियों के यहां चल रही छापेमारी का क्या…
रांची। झारखंड में अवैध खनन मामले की जांच इडी कर रही है। इस मामले को लेकर इडी ने पंकज मिश्रा और बच्चू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं दूसरी तरह दाहू यादव फरार चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार को दाहू यादव और सुनील यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। पिछले काफी ये दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। समन के बावजूद ये दोनों इडी के समक्ष पूछताछ के लिए नहीं आये। अब तक गिरफ्त से बाहर है दाहू इडी ने साहिबगंज में अवैध खनन और स्टीमर दुर्घटना के सिलसिले में पूछताछ के…
रांची। झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में जेपीएससी 2021 के आधार पर चयनित डीएसपी की दो साल की प्रशिक्षण अवधि होगी। नवनियुक्त 40 डीएसपी का प्रशिक्षण झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में शुरू हो गया है। इसको लेकर विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अभ्यर्थी प्रशिक्षण अवधि नियुक्ति की तिथि से दो वर्ष की होगी और प्रशिक्षण अवधि में संतोषप्रद सेवा नहीं रहने पर सेवा समाप्त की जा सकती है या प्रशिक्षण अवधि को बढ़ाया जा सकता है। 40 डीएसपी कर रहे हैं प्रशिक्षण प्राप्त झारखंड पुलिस एकाडमी हजारीबाग में 40 डीएसपी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें कुमार…
चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंर्तगत पुराना चाईबासा स्थित हवाई अड्डा के पास एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वर्क फ्रॉम होम है. वह झींकपानी की रहने वाली है. चाईबासा के मुफ्फसिल थानांतर्गत कमारहातु में भाड़े के मकान में रहती है. युवती के बयान पर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दर्ज मामले में बताया गया है कि पीड़िता अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए हवाई अड्डा शाम लगभग 5.30 बजे गई थी. वहां स्कूटी खड़ी कर दोस्त से बात करने लगी. जब…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य में इथेनॉल प्लांट लगाने पर सरकार सब्सिडी देगी। ंमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अद्यक्षता में शुक्रवार को हउई कैबिनेट की बैठक में झारखंड एथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन नीति 2022 को मंजूरी दे दी। इसके तहत राज्य में इथेनॉल प्लांट लगाने पर हेमंत सरकार 50 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देगी। इस पॉलिसी के तहत निवेशकों को सरकार 25 प्रतिशत तक की कैपिटल सब्सिडी देगी। लघु उद्योगों कि लिए यह राशि 10 करोड़ और बड़े उद्योगों के लिए 50 करोड़ तय की गयी है। इसके अलावा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में पदों की स्वीकृति, धनबाद में…
नौ बार के विधायक, दो बार के लोकसभा सदस्य, लोकसभा और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहे मल्लिकार्जुन खड़गे का देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का अध्यक्ष बनना आधुनिक भारत के राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ तो है ही, 137 साल पुरानी कांग्रेस के लिए भी 21वीं सदी की सबसे अहम घटना है। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में उन्होंने भारी जीत हासिल तो कर ली है, लेकिन उनके सामने बड़ा सवाल यही है कि क्या वह कमजोर हो रही पार्टी की हड्डियों को नयी मजबूती दे सकेंगे। 24 साल बाद गांधी-नेहरू परिवार…