रांची निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल को जमानत के लिए अभी और इंतजार करना होगा। शुक्रवार को पूजा सिंघल की जमानत पर सुनवाई टल गयी। समय के अभाव के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने 3 नवंबर को अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की। पूजा सिंघल की जमानत याचिका जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी। अदालत ने कहा कि इस मामले की सुनवाई में लंबा समय लगने की संभावना है, इस कारण आज सुनवाई पूरी नहीं हो सकेगी। इस पर पूजा सिंघल के अधिवक्ता ने अगली तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया। अदालत ने…
Author: admin
रांची। रिम्स की लचर व्यवस्था को लेकर हाइकोर्ट के स्वत: संज्ञान मामले में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान झारखंड हाइकोर्ट ने अपनी मौखिक टिप्पणी में कहा कि रिम्स में दवाएं, कॉटन, बैंडेज, सीरिंज जैसी आम जरूरतों की चीजों का अभाव रहता है, इसे दूर करने की जरूरत है। रिम्स में स्टाफ की भी कमी है, मिनिमम स्टाफ से काम लिया जा रहा है। जल्द से जल्द रिक्त पदों पर नियुक्ति कर स्टाफ की कमी को दूर कर लेना चाहिए। मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई। कोर्ट ने इस मामले में एमिकस…
कर्रा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूरे राज्य में एक सौ किसान पाठशाला खोले जायेंगे। इसकी शुरूआत आज कर्रा से हुई, जहां पहले पाठशाला का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य की 80 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है। इसलिए किसानों को सही प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता देकर उनकी स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के मनरेगा पार्क में किसान पाठशाला का उद्घाटन करने कें बाद कर्रा रेल फाटक मैदान में आयोजित ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। धनतेरस से पांच दिनों का दीपोत्सव पर्व शुरू हो रहा है। इस बार धनतेरस 22 की शाम 6 बजे से शुरू होगी और 23 की शाम 6 बजे तक रहेगी। इस कारण धनतेरस 22 और 23 दोनों दिन मानी जाएगी। 22 की शाम में धन्वंतरि पूजा और यम दीपदान के लिए 1-1 मुहूर्त रहेंगे और खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा। इस दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है, मान्यता है कि इस योग में किये गये कामों का 3 गुना फल मिलता है। 23 को पूरे दिन सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इसलिए हर तरह की खरीदारी,…
इस्लामाबाद (एजेंसी)। तोशखाना (गिफ्ट) केस में पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री इमरान खान को 5 साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। आयोग ने कहा कि इमरान की संसद सदस्यता भी रद्द हो गयी है। इस फैसले के बाद इमरान अगले 5 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इमरान के खिलाफ फैसला आने के बाद इमरान के समर्थकों ने पाकिस्तान आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान रजा की अध्यक्षता वाली 4 सदस्यों की बेंच ने इमरान के खिलाफ यह फैसला सुनाया। प्रधानमंत्री रहने के दौरान इमरान खान पर…
आजाद सिपाही संवाददाता चमोली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमांत गांव माणा में कनेक्टिविटी परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। बदरीनाथ में उनका रात्रि प्रवास होगा। पीएम मोदी ने माणा गांव में सड़क और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने आगमन प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। माणा गांव में आर्मी कैंपस के पास प्रधानमंत्री की जनसभा में 1500 से 2000 लोग जुटे। मुख्य रूप से देश के अंतिम गांव माणा के भोटिया जनजाति के ग्रामीण और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।…
गोड्डा। खाकी वाले की दबंगई के किस्से आपने सुने और देखे होंगे, लेकिन कभी-कभी इन खाकी वदीर्वालों का यह अंदाज इतना भारी पड़ जाता है कि लेने के देने पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया गुरुवार की देर शाम कारगिल चौक के समीप देखने को मिला। सरेआम बाजार के दुकानदारों ने नशे में धुत पुलिसवालों की पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक पुलिस वाला प्रतिदिन कारगिल चौक के समीप स्थित पान की दुकान से सिगरेट लेकर पिया करता था। रुपये देने की बारी आती तो पुलिस का रौब दिखा कर चलते बनता था। गुरुवार की शाम यह…
रांची। झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों का हड़ताल राजधानी रांची में जारी है। राजस्व कर्मचारियों का हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी छात्रों को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही है। राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल के कारण जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र के करीब हजारों आवेदन लंबित है। इसके साथ ही दाखिल खारिज के आवेदन लंबित है।झारखंड फसल राहत योजना के अलावा एनएच 75 और सोन- कनहर पाइपलाइन परियोजना के अंतर्गत भूमि सत्यापन का कार्य भी नही हो पा रहा है। साथ ही भूमि…
रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत कार्यवाह संजय कुमार ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोगों में भी स्वाभिमान जागरण के कारण मैं भी हिंदू हूं का बोध विकसित हुआ है। इस जनजातीय समुदाय के लोग अब संघ से भी जुड़ रहे हैं। प्रांत कार्यवाह शुक्रवार को रांची में विश्व संवाद केंद्र के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट चिंताजनक है। इसलिए इस विषय पर समग्रता से और एकात्मता से विचार करके सब पर लागू होने वाली जनसंख्या नीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड में मतांतरण होने से…
रांची। राजधानी रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में व्यवसायी पर फायरिंग को लेकर सियासत गरमा गयी है। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरना शुरू किया और बेखौफ बदमाशों व कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किये। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर लिखा है- राजधानी के सबसे व्यस्तम व्यापारिक इलाके में फिर से बेलगाम अपराधियों के द्वारा एक प्लाईवुड व्यवसायी पर गोली चलाये जाने की सूचना है। व्यवसायी अपराधियों की गोली से घायल हैं। कुछ महीने पहले इसी इलाके में एक जेवर व्यवसायी की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। 10 जून को भी…
सवाल: आपने अभी पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह करवाया। पंचायत प्रतिनिधियों से आपको क्या हासिल हुआ। क्या अब आप गांव में मजबूत हुए हैं ? जवाब: पंचायत प्रतिनिधियों के रूप में भाजपा को लोकल लीडर मिल गया है। भाजपा के लिए यह एक बहुत बड़ा गैप था, जिसे भरने का काम किया गया है। पंचायत चुनाव की एक और प्रमुख उपलब्धि रही कि झारखंड भाजपा को दो प्रकार के लोकल लीडर मिल गये। जो जीते, वे तो भाजपा के लिए एसेट्स हैं ही, जो हारे वे भी हमारे लोकल लीडर के रूप में खड़े हो गये। उपलब्धि यही है कि आज…