रांची । जेसीआई रांची ने 20 अक्टूबर को स्वर्णभूमि बैंक्वेट में अपना ब्रोशर रिलीज किया । इस मौके पर एसएसपी कौशल किशोर मुख्य अतिथि थे। इसके अतिरिक्त राखी जैन गेस्ट ऑफ ऑनर थी। एक्सपो इस वर्ष 24 से 28 नवंबर तक मोराबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष सौरव साह ने बताया कि इस वर्ष तीन सौ से अधिक स्टॉल धारक आएंगे जो की देश विदेश के अलग अलग जगह से होंगे। इसके अतिरिक्त चीफ कोऑर्डिनेटर अभिषेक केडिया ने बताया कि इसके लिए उनकी तैयारी जोरों से चल रही है। 180 से अधिक स्टॉल की बुकिंग हो चुकी है। इस…
Author: admin
रांची। गुरुवार को सुबह 9 बजे से रिम्स में डेंटल विभाग के फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड, फोर्थ इयर और इटर्नशिप कर रहे छात्रों ने स्ट्राइपेंड नहीं मिलने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने कहा कि 23 मई से हमने इंटर्नशिप करनी शुरू की। हमने सरकारी कालेज इसलिए ज्वाइन किया कि हमारे पास इतना पैसा नहीं है, हम लोगों ने मेरिट के बेसिस पर यहां ज्वाइन किया, इंटर्न में आते ही बांड पेपर भरा लिया जा रहा है कि अगर छोड़ते हैं तो हमें 10 लाख पे करने पड़ेंगे। आज तक स्ट्राइपेंड का एक पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छत्तीसगढ़ राज्य के विधायक खेलसाय सिंह, विधायक एवं संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, सुभाष गोयल और कन्हैया लाल अग्रवाल ने मुलाकात की। उन्होंने रायपुर में 1-3 नवंबर तक चलने वाले तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि तीन दिवसीय इस महोत्सव में झारखंड सहित सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के आदिवासी कलाकारों के दलों को प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है । इस महोत्सव के आयोजन का मकसद आदिवासी कला- संस्कृति और कलाकारों को बेहतर मंच…
रांची। प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार पर ओबीसी आरक्षण मसले पर ठगी और वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है। रांची महानगर जिला (भाजपा) द्वारा जाकिर हुसैन पार्क, रांची (राजभवन के समीप) में निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण नहीं दिए जाने के मसले पर गुरूवार को आयोजित एक दिवसीय महाधरना में सरकार को इसके लिए कटघरे में खड़ा किया गया। भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के समय कांग्रेस ने जिम्मेदारी नहीं निभाई। अगर वह चाहती तो और पहले झारखंड बन गया होता। अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में खेल का माहौल बने, इसलिए पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा गांव और पंचायतों में खेल के मैदान और प्रखंड स्तर पर स्टेडियम बनाये जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि यहां की खेल प्रतिभाओं को इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से सामने लायें और उन्हें प्रशिक्षण समेत अन्य सुविधाएं देकर बेहतर खिलाड़ी बना सकें। मुख्यमंत्री गुरुवार को अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान बोल रहे थे।…
रांची। त्योहार के मौसम में झारखंड सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। अब झारखंड में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद पर भारी छूट मिलेगी. झारखंड इलेक्ट्रिक व्हीकल (इवी) पॉलिसी, 2022 लागू कर दी है। इस योजना के लागू होते ही लेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सरकार की तरफ से बड़ी छूट का ऐलान भी कर दिया गया है। नयी इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। इवी स्कूटी या दोपहिया वाहन पर 10 हजार रुपये की राहत है। अगर व्यापार के उद्देश्य से ऑटो खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस पर भी 30 हजार…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। अब झारखंड के सरकारी स्कूलों के सिलेबस में ऐसे 42 लोगों की जीवनी को शामिल किया जायेगा, जिन्होंने झारखंड को कुछ ना कुछ दिया है। चाहे वह स्वतंत्रता सेनानी हों, महापुरुष हों, झारखंड आंदोलनकारी हों या खिलाड़ी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (जेसीइआरटी) ने ऐसे महान लोगों की जीवनी तैयार कर ली है। राज्य बनने के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है, जब ऐसी पुस्तिका तैयार की जा रही है। इस पुस्तिका के जरिये बच्चे झारखंड की हस्तियों के बारे में जान सकेंगे। यह संदर्भ पुस्तिका चार क्लास से शामिल की जायेगी और 12…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य के नक्सल अभियान में लगाये गये ध्रुव हेलीकाप्टर को उड़ाने के लिए अब पायलट नहीं हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने गृह कारा और आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिखा है। उन्होंने ध्रुव हेलिकॉप्टर के परिचालन के लिए पायलट, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर और एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन के पद पर संविदा के आधार पर नियुक्ति का अनुरोध किया है। गृह कारा आपदा प्रबंधन को लिखे पत्र में डीजीपी ने कहा है कि राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की मदद के लिए ध्रुव हेलीकॉप्टर का परिचालन आवश्यक है। इस हेलिकॉप्टर का उपयोग…
Ultraviolette ने मंगलवार को एक इवेंट आयोजित किया, जिसका नाम ‘Battery Day’ रखा गया था। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस इवेंट में कंपनी ने अपनी बैटरी टेक्नोलॉजी की जानकारी साझा की। कंपनी ने दावा किया है कि उनका नया बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज निकाल सकता है। बता दें कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक – Ultraviolette F77 वर्तमान में भारत की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक बाइक है। Ultraviolette ने अपने Battery Day इवेंट में अपने Power Module 2.0 बैटरी पैक के बार में बताया। कंपनी ने बताया कि यह बैटरी पैक…
रांची। झारखंड में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2022 को स्वीकृति दे दी है। इस संबंधित गजट भी विधि विभाग ने प्रकाशित कर दी है। झारखंड विधानसभा में यह विधेयक पास करने के बाद इसे राज्यपाल के पास भेजा गया था। अब इसकी मंजूरी के बाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। 2200 से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ इस विधेयक के लागू हो जाने से 2200 से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। शिक्षकों की यह…
देवघर। दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद रुपये लेकर छोड़ दिये जाने के आरोपित कड़वा मौलवी को झारखंड पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही पर पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में शायद कुछ बड़ा हाथ लगेगा। कड़वा को मारगोमुंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाने में पहले से डकैती का मामला दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था। जानकारी हो कि कड़वा उस इलाके का एक ऐसा नाम है, जो पहले लूट, डकैती आदि घटना को अंजाम दिया करता था। उसने इसके…