रांची। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि गुजरात सहित पूरे देश में भाजपा को आदिवासी समुदाय का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार द्वारा आदिवासी वीरों, शहीदों और महापुरुषों को यथोचित सम्मान दिये जाने तथा जनजातीय समुदाय के हित में किये गये कार्यों की वजह से आदिवासी समाज का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी सरकार और भाजपा के प्रति बढ़ा है। गुजरात में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी गौरव यात्रा के दौरान गांव- ाांव और शहर-शहर में जनजातीय समुदाय ने व्यापक भागीदारी और उत्साह के माध्यम से भाजपा के…
Author: admin
रांची। जेल में बंद निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान इडी के अधिवक्ता ने कोर्ट से कहा कि उन्हें एजेंसी से इस मामले में कुछ निर्देश लेने हैं, जिसके बाद कोर्ट ने उनसे पूछा कि इडी को केस की जांच में और कितना समय लगेगा। कोर्ट ने संभावित समय की जानकारी मांगी। इसके साथ ही अदालत ने इडी के अधिवक्ता के आग्रह को स्वीकार करते हुए जमानत पर अगली सुनवाई के लिए 21 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की है। पिछले चार महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद…
रांची। देवघर एयरपोर्ट के मामले पर झारखंड हाइकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्र सरकार के जवाब पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इसके साथ ही अदालत ने एयरपोर्ट के आस-पास की बिल्डिंग को तोड़ने पर फिलहाल रोक लगाने का आदेश दिया है। अब इस मामले में 11 नवंबर को सुनवाई होगी। इस मामले की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन और जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने पक्ष रखा। एयरपोर्ट पर रात्रि विमान सेवा जल्द शुरू…
रांची। हर साल की तरह इस साल भी गांधी मैदान डोरंडा में भव्य काली पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। पूजा पंडाल को थाइलैंड के द व्हाइट टेंपल का रूप दिया जा रहा है। पंडाल में बांस और नेट की महीन कारीगरी आकर्षण का केंद्र होगी। कारीगर पूजा पंडाल के निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने में जुटे हुए ह। 951 से डोरंडा में हो रहा काली पूजा का आयोजन डोरंडा बाजार काली पूजा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि कोरोना और लॉकडाउन के कारण पिछले दो साल से काली पूजा का भव्य आयोजन नहीं हो सका…
रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण की मांग की जा रही है। आरक्षण नहीं देने पर विरोध करने की बात कही जा रही है। यह बात पूर्व मंत्री और पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक लालचंद महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कही है। लालचंद महतो ने कहा कि बिहार में जहां हाइकोर्ट के निर्णय के खिलाफ बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट जा रही है और नगर निकाय चुनाव को स्थगित कर दिया है, वहीं झारखंड सरकार ने ओबीसी आरक्षण के बिना ही नगर निकाय चुनाव कराने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। झारखंड की सरकार पूरी तरह…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि प्रतुल अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभायेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रतुल शाहदेव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासभा के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कहा है कि समाज के उत्थान की दिशा में प्रयास करेंगे और दहेज प्रथा एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों के…
रांची। राष्ट्रीय जनता दल युवा मोर्चा की टीम ने बुधवार को रिम्स निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद और चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ से मिल कर अस्पताल की अव्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट करवाया। गौरतलब है कि सोमवार को राजद की टीम ने न्यूरो सर्जरी और अन्य विभागों का निरीक्षण किया था। इस दौरान सदस्यों ने अस्पताल की कई खामियों को देखा। निरीक्षण के उपरांत टीम ने निदेशक को ज्ञापन सौंपा है। सीएम, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव और विभागीय सचिव को सौंपेंगे ज्ञापन राजद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि टीम ने सोमवार को अस्पताल के कई…
रांची। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा 19 से 23 नवंबर तक झारखंड में जोरदार आंदोलन करेगी। पांच दिनों तक भाजपा राज्य के सभी जिला मुख्यालय और 260 प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रखंड कार्यालयों का काम भी ठप कराया जायेगा। प्रदेश भाजपा के सभी सांसद, विधायक, कोर कमेटी सदस्य, कार्यसमिति सदस्य और पार्टी के पदाधिकारी प्रखंडों में होनेवाले धरना-प्रदर्शन में प्रतिनिधित्व करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांव अब भाजपा का है। आंदोलन के माध्यम से भाजपा सरकार को झकझोरेगी। सरकार को असलियत से अवगत कराया जायेगा। भाजपा की…
रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को अब हफ्ते में पांच दिन अंडा मिलेगा। जो बच्चे अंडा नहीं खाते हैं, उन्हें सरकार फल देगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। इस पहल से सरकारी स्कूलों के 32 लाख बच्चों को का स्वास्थ्य सुधरेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही कह चुके हैं कि राज्य सरकार बच्चों को पौष्टिक आहार देकर उनके स्वास्थ्य को बेहतर करना चाहती है। सितंबर माह की कैबिनेट बैठक में फैसला हुआ था कि पीएम पोषण शक्ति निर्माण के तहत सरकार सप्ताह में दो दिन की जगह…
रांची। सहकारी बैंक कर्मचारियों ने बुधवार को बैंक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की ओर से पिछले दो दिनों तक काला बिल्ला लगा कर काम किया गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के बैनर तले ये आंदोलन आहूत किया था। संघ के अध्यक्ष अनिल पी पन्ना ने कहा कि सालों से कर्मचारी बैंक में काम कर रहे हैं। लगातार प्रबंधन से मांग रखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। हर बार आश्वासन ही कर्मचारियों को मिलता है। विकट परिस्थितियों में भी काम करने…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सिल्ली पॉलिटेक्निक सभागार में बुधवार को खेलो सिल्ली अभियान को लेकर ग्रास रूट स्पोर्ट ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि इस अभियान के तहत क्षेत्र के 403 गांवों को विभिन्न खेलों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सिल्ली क्षेत्र को एजुकेशन और खेल के क्षेत्र में अव्वल करने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर मुख्य अतिथि सुदेश महतो ने कहा कि क्षेत्र का हर यूथ खिलाड़ी होगा, युवाओं में भटकाव न हो, इस पर सबको मिल कर काम करना होगा। क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और स्थानीय खेल प्रभारियों को क्षेत्र…