Author: admin

मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू पुलिस के एक जवान पर राजधानी रांची की विधवा महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। विधवा महिला जवान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का दावा कर रही है। आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार महिला थाना से लगा रही है। मेदिनीनगर महिला थाना में पीड़िता ने जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। क्या है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनगांव निवासी संतोष कुमार पासवान पलामू पुलिस में है। पीड़िता ने थाना को बताया है कि उसकी मुलाकात जवान से लंबे समय पहले हुई…

Read More

धनबाद। रोशनी के त्योहार दीपावली में अब महज चार दिन शेष हैं। ऐसे में लोगों ने अपने घरों के साथ दुकानों और गोदामों का रंग-रोगन कराने के साथ ही साफ-सफाई शुरू कर दी है। शहर में धनतेरस को लेकर बाजार पूरी तरह पट चुका है। गोल्फ ग्राउंड स्थित खड़ेश्वरी मंदिर के पुजारी राकेश पांडेय के अनुसार, इस बार दीपावली पर विशेष संयोग बन रहा है। नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली एक साथ मनायी जायेगी। ऐसे तो दीपावली से दो दिन पूर्व धनतेरस मनाया जाता है। उसके बाद छोटी दीपावली और फिर अगले दिन बड़ी दीपावली मनायी जाती…

Read More

विशेष 140 करोड़ लोगों का देश और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अपनी संसद के निचली सदन, यानी लोकसभा के लिए चुनाव की तैयारी में जुट गया है। हालांकि इसमें अभी डेढ़ साल से अधिक का वक्त है, फिर भी राजनीतिक दलों के भीतर माहौल चुनावी होने लगा है। इन तमाम चुनावी और राजनीतिक हलचलों के बीच एक बात ध्यान देने की है। यह बात है राजनीति की धारा में आये बदलाव की। यह बदलाव 2014 के बाद आया, जब भारतीय जनता पार्टी पहली बार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आयी और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र दामोदर दास…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। कोरोना काल से लेकर अब तक सोने के भाव में उतार-चढ़ाव चलता रहा है। अब धनतेरस से पहले सोने के दाम में थोड़ी नरमी आने से आभूषण विक्रेता खुश हैं। आभूषण विक्रेताओं को उम्मीद है कि सोने के भाव में कमी आने पर आभूषणों की बिक्री बढ़ेगी। इस संदर्भ में बात करते हुए टीबीजेड के प्रतिनिधि रविकांत ने बताया की धनतेरस और लगन के लिए इन्होंने बड़ी तैयारी की हुई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए उनके स्टोर में सोने के गहनों का बनवायी शुल्क 399 रुपये दे रहे हैं और हीरे के आभूषण पर कोई…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। बुधवार को राज्य की सुरक्षा व्यस्था पर सवाल करते हुए झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिये लिखा है कि राज्य में जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी कितना सुरक्षित है? बाबूलाल मरांडी ने सवाल करते हुए हेमंत सरकार को घेरा है। मरांडी ने आगे लिखा है कि कल रात राजधानी के धुर्वा इलाके में गश्ती पर गयी पुलिस पर भीड़ ने न केवल दारोगा और जवानों को पीटा, बल्कि गाड़ी जलाने की धमकी भी दी, गश्ती दल ने किसी…

Read More

अजय चौरसिया ( आजाद सिपाही ) चतरा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के लोग पिछले 20 सालों में सिर्फ ठगे गये। मजदूरों और किसानों को भुखमरी की स्थिति में ला कर खड़ा कर दिया गया। व्यवस्था को पूर्वर्ती सरकार ने बर्बाद कर दिया। हम उन्हें दुरुस्त कर रहे हैं। हमारी सरकार सिर्फ योजनाएं नहीं बना रही हैं, बल्कि उसे जन-जन तक पहुंचा रही है। आप इन योजनाओं से जुड़कर खुद सशक्त, स्वावलंबी और खुशहाल बने तथा राज्य के विकास में सहभागी बनकर उसे गति दें। मुख्यमंत्री बुधवार को चतरा में ‘आप की योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोल…

Read More

गांधीनगर (आजाद सिपाही)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात के दौरे पर हैं। पीएम ने अडालज में मिशन स्कूल आॅफ एक्सिलेंस का शुभारंभ किया। इस दौरान वह स्कूल में बच्चों संग क्लास रूम में बैठे दिखे। मोदी ने कहा कि अब शिक्षा व्यवस्था स्मार्ट हुई है। गुजरात की शिक्षा व्यवस्था सुधरी है। दो दशक में गुजरात में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। 20 साल पहले 100 में से 20 बच्चे स्कूल ही नहीं जाते थे। यानी पांचवां हिस्सा शिक्षा से बाहर रह जाता था। जो बच्चे स्कूल जाते थे, उनमें से बहुत सारे आठवीं तक पहुंचते…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। देश के सभी नेशनल हाइवे पर अब हेलीपैड होंगे। इनका उपयोग इमरजेंसी कंडीशन में किया जा सकेगा। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी। सिंधिया यहां नागरिक उड्डयन मंत्रालय की कांफ्रेंस के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सड़क परिवहन मंत्रालय के साथ बातचीत कर फैसला लिया गया है कि नये हाइवे पर हेलीपैड होने चाहिए, ताकि बुनियादी ढांचा तैयार हो सके। खासकर दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल बढ़ाने पर सरकार का जोर है। सिंधिया ने असम, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोटों से हरा दिया। खड़गे को 7897 वोट मिले, वहीं थरूर को 1072 वोट ही मिल सके। 416 वोट रिजेक्ट कर दिये गये। इन लोगों ने राहुल गांधी का नाम लिखा था। नतीजों के तुरंत बाद थरूर ने खड़गे को बधाई दी और अपना साथ देनेवालों को धन्यवाद दिया। खड़गे 26 को अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत के बाद जहां गांधी परिवार की तारीफ की, वहीं केंद्र सरकार…

Read More

रांची। झारखंड राजस्व सेवा संघ ने पिछले 16 सितंबर से चल रहे राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल को जायज करार दिया है। संघ के महासचिव शशिभूषण सिंह ने मुख्यमंत्री से हड़ताल को खत्म कराने की मांग की है। संघ के महासचिव ने कहा है कि राजस्व कर्मियों की हड़ताल के कारण राज्य में राजस्व से संबंधित सारे कार्य ठप पड़े हुए हैं। आमजनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व कर्मियों की मुख्य मांगें -राजस्व उप निरीक्षकों की मांगों में बेसिक ग्रेड पे में वृद्धि -अंचल निरीक्षक सह कानूनगो को शतप्रतिशत प्रोन्नति से भरना -सीमित परीक्षा में…

Read More

रांची। कोतवाली थाना पुलिस ने उधार लिये सामान के पैसे न देने पर पलामू के पांकी स्थित उत्कर्ष फैंसी साड़ी के संचालक बलवंत कुमार चौरसिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना पुलिस को दी शिकायत में श्रद्धानंद रोड स्थित तोडी साड़ी प्रा लि के संचालक रवीश तोडी ने अपनी शिकायत में बताया कि बलवंत कुमार चौरसिया की पांकी में कपड़ा की दुकान है। मार्च 2020 में उन्होंने साड़ी का व्यापार करने की इच्छा व्यक्त की। बताया कि पलामू में साड़ी का बड़ा व्यापार है। होलसले में कपड़ा लिया जायेगा। जैसै जैसे माल भेजा जायेगा, एक दो…

Read More