रांची। झारखंड की राजनीति में इन दिनों एक चिट्ठी का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। इस चिट्ठी की प्रतीक्षा ना सिर्फ सत्तापक्ष और विपक्षी नेताओं को है, बल्कि आम लोगों की भी इसको लेकर उत्सुकता भी लगातार बढ़ती जा रही है। मामला सीएम हेमंत सोरेन के आॅफिस आॅफ प्रॉफिट से जुड़े केस से सम्बंधित है। 18 अगस्त को सुनवाई होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अपनी परामर्शी चिट्ठी दिल्ली से राजभवन रांची भेजी जा चुकी है। इसपर राज्यपाल ने अबतक अपना मंतव्य नहीं भेजा है। राज्यपाल रमेश बैस ने चिट्ठी के संबंध में चुटकी लेते हुए…
Author: admin
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राजधानी रांची में स्मार्ट मीटर लगाने का काम मंगलवार यानी 18 अक्टूबर से शुरू कर दिया जायेगा। लंबे समय से राजधानी शहरी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगने का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब खत्म होगा। राजधानी रांची में जेनस कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जायेगा। रांची के शहरी इलाकों के साढ़े तीन लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे, जिसमें दो सौ पचास करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। 45 हजार स्मार्ट मीटर रांची पहुंच चुका है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे। अपर…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। पूर्व सांसद और आदिवासी सेंगल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से भारत के प्रकृति पूजक आदिवासियों को सरना धर्म कोड को मान्यता देने और धार्मिक गुलामी से आजादी देने की मांग की गयी है। यह मांग पीएम के भाषण और संविधान का हवाला देते हुए की गयी है। सालखन मुर्मू ने पत्र के माध्यम से राष्ट्रपति को बताया कि 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच संकल्पों का जिक्र किया था, जो ऐतिहासिक हैं। आदिवासी भी देश की एकता, अखंडता को मजबूत…
रांची। पूर्व में झारखंड विकास मोर्चा के नेता रहे और मझगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके सुखराम बिरुआ ने अब जदयू का दामन थामा। उन्होंने कहा है कि वे अब जदयू की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। जदयू पार्टी में रह कर वे आदिवासी समाज के लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाने का कार्य करेंगे। साथ ही मझगांव विधानसभा समेत कोल्हान में जदयू को मजबूत करने में अपना पूरा जोर लगाएंगे। सुखराम बिरुआ के अलावा भाजपा के अखिलेश राय, शिक्षाविद और समाजसेवी अनुरंजित सिंह और टीएमसी नेता अनु सिंह के साथ उनके दर्जनों समर्थकों ने भी अब जदयू…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड के लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक गरीबों और साधारण मध्यम वर्गीय परिवारों के जीवन की गाढ़ी कमाई को लूटने वाले सहाराश्री सुब्रत रॉय के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में सहारा निवेशक और सहारा एजेंट ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले सहारा इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सोमवार को फिर कोतवाली थाना और सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। दर्ज प्राथमिकी में सहाराश्री सुब्रत राय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी है। इस संबंध में कांग्रेस…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। टेट परीक्षा पास पारा शिक्षकों के समायोजन के मामले की सुनवाई सोमवार को झारखंड हाइकोर्ट में हुई। कोर्ट ने पारा शिक्षकों द्वारा उठाये गये दो बिंदुओं पर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश राज्य सरकार को पूर्व में ही दिया था, लेकिन मामले में राज्य सरकार की ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया। इसके बाद कोर्ट ने सोमवार को पारा शिक्षकों द्वारा उठाये गये दो बिंदू पर विस्तृत जवाब देने का निर्देश दिया है। इसमें से एक बिंदू, जिनमें यह कहा गया था कि पारा शिक्षकों को जो वेतन मिलता है, वह सहायक शिक्षक…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप रेल पटरी से अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। जीआरपी के अनुसार पोल नंबर 417/21 शव से बरामद किया गया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर देखा कि एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। मृत व्यक्ति के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले है। आशंका जतायी जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते जीआरपी ने जांच…
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सोमवार को हुए मतदान में झारखंड के कांग्रेसियों में भी जोरदार उत्साह दिखा। प्रदेश कांग्रेस के 319 डेलीगेट्स में से 300 ने अपने मताधिकारा का प्रयोग किया। उत्तराखंड की प्रभारी और विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने दिल्ली में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावे सांसद धीरज साहू और पूर्व सांसद तथा प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉ अजय कुमार ने भी दिल्ली में अपने अपने वोट डाले। सूचना के मुताबिक शेष 19 डेलीगेट्स ने भी रांची से बाहर वोटिंग की है। सुबह से ही शुरू थी गहमागहमी चुनाव के दौरान प्रदेश…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉर्मस एंड इंडस्ट्रीज की ओर से सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता अली खान, प्रदीप काबरा और फिल्म डायरेक्टर नवीन केरकेट्टा को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष किशोर मंत्री और फिल्म उप समिति के चेयरमैन आनंद जालान ने संयुक्त रूप से बॉलीवुड अभिनेताओं का सम्मान करते हुए उनके अभिनय की प्रशंसा की और झारखंड में फिल्म निर्माण के लिए आमंत्रित किया। यह कहा कि खूबसूरत वादियों के कारण झारखंड बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। राज्य के लोकेशन भी फिल्मों की…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मंगलवार को हरमू मैदान में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह की तैयारी बैठक प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सभी विभागों की जिम्मेवारी संभालने वाले प्रमुख और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सम्मान समारोह को लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 18 अक्टूबर का दिन पार्टी के इतिहास में ऐतिहासिक होगा। झारखंड के गांव-गांव से लोग, जिन्होंने जनता का विश्वास प्राप्त किया है, वे रांची आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा की विचारधारा को अपनी सक्रियता से जमीनी…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ ने सोमवार को काला बिल्ला लगा कर काम किया। बैंक के मुख्यालय सहित राज्यभर की105 शाखाओं में विरोध प्रदर्शन कर काम किया गया। 18 अक्टूबर को भी बैंक कर्मी काला बिल्ला लगा कर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी जाती है, तो 19 अक्टूबर को मुख्यालय परिसर में गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जायेगा। संघ के अध्यक्ष अनिल पी पन्ना ने कहा कि कई सालों से बैंक के कर्मचारी अपनी मांगों को प्रबंधन के समक्ष रखते आ रहे हैं, लेकिन चार साल बीत जाने…